hindmedianews
Breaking News
कबीरधामछत्तीसगढ़दुर्घटनाब्रेकिंग न्यूज़

खदान में युवक का शव मिलने से फैली सनसनी क्रेशर प्लांट परिसर में बाइक सहित मिला शव, सूचना देने में देरी पर उठे सवाल

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

 

पुलिस ने मर्ग कायम कर शुरू की जांच, क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं

कवर्धा/लोहारा, 23 मई।

कबीरधाम जिले के लोहारा क्षेत्र स्थित शांति नगर में शनिवार को उस समय सनसनी फैल गई जब एक युवक का शव क्रेशर प्लांट परिसर स्थित खदान क्षेत्र में उसकी मोटरसाइकिल सहित बरामद किया गया। घटना की खबर फैलते ही इलाके में हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर पहुंचने लगे। युवक पिछले दो दिनों से लापता बताया जा रहा था। मामले को लेकर कई तरह की चर्चाएं भी तेज हो गई हैं, वहीं शव मिलने के बाद कथित रूप से समय पर पुलिस को सूचना नहीं दिए जाने को लेकर भी गंभीर सवाल उठने लगे हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मृत युवक की पहचान दीपक तिवारी पिता रेवती रमन तिवारी, उम्र लगभग 25 वर्ष, निवासी ग्राम गौरमाटी एवं वर्तमान निवास शांति नगर लोहारा के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दीपक 21 मई की रात से अचानक लापता हो गया था। परिजनों ने आसपास काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। बाद में 22 मई 2026 को थाना लोहारा में गुम इंसान की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी।

इसी बीच शनिवार 23 मई की सुबह शांति नगर स्थित एक क्रेशर प्लांट परिसर के भीतर युवक का शव उसकी बाइक सहित मिलने की सूचना सामने आई। बताया जा रहा है कि शव खदान क्षेत्र के समीप संदिग्ध अवस्था में पड़ा मिला। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुटने लगी। स्थानीय लोगों के बीच घटना को लेकर तरह-तरह की आशंकाएं व्यक्त की जा रही हैं।

घटना के बाद सबसे अधिक चर्चा इस बात को लेकर हो रही है कि जिस परिसर में शव मिला, वहां मौजूद लोगों या प्रबंधन द्वारा तत्काल पुलिस को सूचना क्यों नहीं दी गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि शव पहले दिखाई दे गया था तो तुरंत प्रशासन एवं पुलिस को सूचना देना आवश्यक था। सूचना देने में कथित देरी ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। हालांकि इन चर्चाओं की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है और पुलिस जांच के बाद ही वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

स्थानीय लोगों के अनुसार क्रेशर एवं खदान क्षेत्र अपेक्षाकृत सुनसान इलाका माना जाता है, जहां रात के समय आवाजाही काफी कम रहती है। ऐसे में युवक वहां कैसे पहुंचा और उसकी मौत किन परिस्थितियों में हुई, यह जांच का विषय बना हुआ है। कुछ लोग इसे दुर्घटना मान रहे हैं तो कुछ लोग मामले को संदिग्ध परिस्थितियों से जोड़कर देख रहे हैं।

घटना की सूचना मिलने पर थाना लोहारा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रारंभिक तौर पर मर्ग कायम कर मामले की जांच की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट एवं जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।

पुलिस यह भी जांच कर रही है कि युवक आखिरी बार किसके संपर्क में था, वह रात में कहां गया था तथा घटनास्थल तक कैसे पहुंचा। इसके अलावा घटनास्थल के आसपास मौजूद लोगों एवं क्रेशर परिसर से जुड़े कर्मचारियों से भी पूछताछ किए जाने की संभावना है।

घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। क्षेत्र में शोक और तनाव का माहौल देखा जा रहा है। लोगों की मांग है कि मामले की निष्पक्ष एवं गहन जांच की जाए ताकि युवक की मौत के पीछे की वास्तविक वजह सामने आ सके।

फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच में जुटी हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मामले में कई महत्वपूर्ण तथ्य सामने आने की उम्मीद जताई जा रही है।

संबंधित पोस्ट

विशेष ग्राम सभाओं के माध्यम से बालोद जिले में एग्रीस्टैक डिजिटल फसल सर्वेक्षण के गिरदावरी सूची पठन का कार्य जारी

Chunesh Sahu

उप मुख्यमंत्री  विजय शर्मा के विशेष प्रयासों से कबीरधाम जिले के 872 जरूरतमंदों को मिली 97 लाख 5 हजार की आर्थिक सहायता

Sakshi Bansod

प्रधानमंत्री जल जीवन मिशन योजना का लाभ से आज भी वंचित हैं जिले के 50 % ग्राम , ठेकेदार अधिकारी हो गए मालामाल

hindmedianews

अबेकस छात्रों का मनोबल बढ़ाने किया गया रोड शों….

Chunesh Sahu

हटकेश्वर वार्ड धमतरी में गांजा बेच रहे आरोपिया को धमतरी पुलिस ने किया गिरफ्तार*  *आरोपिया के कब्जे से 02 किलो 146 ग्राम गांजा कीमती 11030/- रूपये बिक्री रकम 300/-रुपये, जुमला-11330/- रूपये किया गया जप्त* 

Chunesh Sahu

*छत्तीसगढ़ कोमिलेगी ऐतिहासिक सौगातें… सांसद राहुल गांधी करेंगे किसान हित सम्बन्धित योजनाओं का शुभारंभ…* पढ़िए अनेक योजनाओं के बारे में जिनका होगा शुभारंभ

Chunesh Sahu