
*गुण्डरदेही को ₹2.41 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात: उपमुख्यमंत्री अरुण साव वर्चुअली जुड़कर करेंगे लोकार्पण एवं भूमिपूजन साथ ही जनसमस्या निवारण शिविर का भी होगा आयोजन*
नगर पंचायत गुण्डरदेही के विकास पथ पर आज एक नया अध्याय जुड़ने जा रहा है। मुख्यमंत्री घोषणा एवं विभिन्न अधोसंरचना मदों के अंतर्गत क्षेत्र में कुल 2 करोड़ 41 लाख रुपये के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन समारोह 14 मई 2026 को आयोजित किया गया है। इस भव्य कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन मंत्री माननीय श्री अरुण साव जी मुख्य अतिथि के रूप में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से वर्चुअली सम्मिलित होंगे।

*प्रमुख कार्यों का विवरण*
नगर की सुविधाओं में विस्तार करते हुए निम्नलिखित महत्वपूर्ण कार्यों की आधारशिला रखी जाएगी एवं पूर्ण कार्यों का लोकार्पण होगा:
सर्व सुविधायुक्त सामुदायिक भवन: ₹98.25 लाख (मुख्यमंत्री घोषणा अंतर्गत)
विभिन्न विकास कार्य (अधोसंरचना मद): ₹88.72 लाख कुल भूमिपूजन 187.11 लाख रुपए का होगा
अटल परिसर का लोकार्पण: ₹19.56 लाख
सामुदायिक भवन (जनपद रोड) उन्नयन: ₹35 लाख कुल 54.56 लाख का लोकार्पण कार्यक्रम होगा
*जनसमस्या निवारण शिविर का भी आयोजन*
लोकार्पण समारोह के साथ-साथ ‘सुशासन तिहार 2026’ के उपलक्ष्य में जनसमस्या निवारण शिविर का भी आयोजन किया जा रहा है। “संवाद से संपूर्ण समाधान” के ध्येय के साथ, वार्ड स्तरीय समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए यह शिविर दोपहर 11:00 बजे से 03:00 बजे तक नगर पंचायत कार्यालय में ही चलेगा।
*गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति*
कार्यक्रम की अध्यक्षता सांसद श्री भोजराज नाग जी करेंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में गुण्डरदेही विधायक श्री कुंवर सिंह निषाद जी सहित पूर्व विधायक, श्री यशवंत जैन जी – प्रदेश महामंत्री, भारतीय जनता पार्टी,श्री वीरेंद्र साहू जी – पूर्व विधायक, गुण्डरदेही,श्री चेमन देशमुख जी – अध्यक्ष, जिला भाजपा बालोद,श्री राजेंद्र राय जी – पूर्व विधायक, गुण्डरदेही,श्री प्रमोद जैन जी – अध्यक्ष, नगर पंचायत गुण्डरदेही,श्रीमती तारिणी पुष्पेंद्र चंद्राकर जी – अध्यक्ष, जिला पंचायत बालोद,श्री विजय सोनकर जी – उपाध्यक्ष, नगर पंचायत गुण्डरदेही
श्री नरेश यदु जी – उपाध्यक्ष, जिला सह. केन्द्रीय बैंक मर्या. दुर्ग,
श्री पुरुषोत्तम चंद्राकर जी – अध्यक्ष, जनपद पंचायत गुण्डरदेही,श्री युवराज मारकण्डे जी – अध्यक्ष, भाजपा मण्डल गुण्डरदेही
एवं पार्षदगण गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराएंगे।
नगर पंचायत अध्यक्ष प्रमोद जैन ने नगर के समस्त नागरिकों से इस अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में आकर इस विकास उत्सव में अपनी सहभागिता दे और जनसमस्या निवारण शिविर का लाभ उठाएं ।
*कार्यक्रम का विवरण*
*दिनांक -14.05.2026 गुरुवार*
*समय – सुबह 10 बजे से*
*स्थान – नगर पंचायत कार्यालय* *परिसर गुण्डरदेही*
रिपोर्टर:
हिरदे सिन्हा:7389867471





