hindmedianews
Breaking News
Raipurअन्यछत्तीसगढ़धमतरी

*अनुदान पर कृषि यंत्रों एवं सिंचाई पंपों हेतु ऑनलाइन आवेदन 7 मई से प्रारंभ* *ट्रैक्टर, हार्वेस्टर और रोटावेटर जैसे यंत्रों के लिए 15 मई से भरे जा सकेंगे आवेदन* *चेम्प्स पोर्टल के माध्यम से किसान कर सकेंगे ऑनलाइन पंजीकरण*

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

 

 

रायपुर, 5 मई 2026/ अनुदान पर कृषि यंत्रों एवं सिंचाई पंपों (जैसे- डीजल/विद्युत पंप, ड्रिप सिस्टम) के लिए किसान चेम्प्स (CHAMPS) पोर्टल’ के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के लिए आधार कार्ड, बैंक पासबुक, जाति प्रमाण पत्र और भूमि दस्तावेज़ (खसरा/बी-1) आवश्यक हैं।

 

छत्तीसगढ़ राज्य बीज एवं कृषि विकास निगम लिमिटेड द्वारा वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए चेम्प्स (CHAMPS) प्रणाली के अंतर्गत कृषि यंत्रों और सिंचाई उपकरणों पर अनुदान देने की प्रक्रिया शुरू की जा रही है। इसके तहत किसानों को ड्रिप-स्प्रिंकलर, शक्ति चलित कृषि यंत्र और सिंचाई पंप रियायती दरों पर उपलब्ध कराए जाएंगे।

 

विभिन्न योजनाओं के लिए आवेदन की तिथियां निम्नानुसार निर्धारित की गई हैं- प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना (पर ड्रॉप मोर क्रॉप) के अंतर्गत ड्रिप एवं स्प्रिंकलर हेतु के लिए 7 मई 2026 से आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। इसी प्रकार शाकम्भरी योजना के अंतर्गत सिंचाई पंपों हेतु 11 मई 2026, कृषि यांत्रिकीकरण सबमिशन के तहत ट्रैक्टर, हार्वेस्टर, रोटावेटर एवं अन्य शक्ति चलित कृषि यंत्रों के लिए 15 मई 2026 से आवेदन स्वीकार किए जाएंगे।

 

इच्छुक कृषक निर्धारित तिथियों पर प्रातः 10 बजे से सायं 5 बजे के बीच अपना आवेदन ऑनलाइन जमा कर सकते हैं। आवेदन करने के लिए किसानों को (CHAMPS) की आधिकारिक वेबसाइट http://champs.cgstate.gov.in का उपयोग करना होगा।

संबंधित पोस्ट

चुनाव प्रचार के अंतिम दिन रणवीरपुर में सीएम भरेंगे हुंकार, कई बड़ी घोषणाओं की उम्मीद

hindmedianews

माइंड्स आई इंटरनेशनल स्कूल में छत्तीसगढ़ राज्योत्सव का भव्य आयोजन

rakeshbhaskar

भाजपा विधायक मोहन उल्फत सिंह राठौर ने प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल से की मुलाकात, भितरवार विकास कार्यों समीक्षा

Sakshi Bansod

घूसखोर श्रम पदाधिकारी श्री शोएब कॉजी तत्काल प्रभाव से निलंबित

hindmedianews

बेगुनाहों को जेल भेज सुर्खियां बटोर रहे कबीरधाम पुलिस, डिप्टी सीएम मूक

hindmedianews

पुलिस अधीक्षक से मिले जिला प्रेस क्लब एवं श्रमजीवी पत्रकार संघ पदाधिकारी 

hindmedianews