hindmedianews
Breaking News
Raipurकबीरधामछत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूजब्रेकिंग न्यूज़राजनीती

कांग्रेसी राजकुमार अनंत गिरफ्तार: मुख्यमंत्री को काला झंडा दिखाने की कोशिश बना कारण 

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

कवर्धा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रस्तावित कुई दौरे से पहले पंडरिया ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के महामंत्री राजकुमार अनंत को प्रशासन द्वारा नजरबंद किए जाने की कार्रवाई अब राजनीतिक रूप से उलटी पड़ती नजर आ रही है। जिस कदम को प्रशासन ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने का प्रयास बताया, वही अब राजकुमार अनंत को क्षेत्र में एक निडर, संघर्षशील और जनता के हक के लिए लड़ने वाले जननेता के रूप में स्थापित कर रहा है।

जानकारी के अनुसार, राजकुमार अनंत ने मुख्यमंत्री के दौरे के दौरान काला झंडा दिखाकर क्षेत्र की मूलभूत समस्याओं को लेकर शांतिपूर्ण विरोध दर्ज कराने की घोषणा की थी। लेकिन इस घोषणा के बाद ही पुलिस ने उन्हें उनके निवास से हिरासत में ले लिया और करीब 8 अन्य कार्यकर्ताओं के साथ पांडातराई थाना ले जाया गया।

इस कार्रवाई के बाद पंडरिया सहित आसपास के क्षेत्रों में जबरदस्त प्रतिक्रिया देखने को मिली। युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता सड़कों पर उतर आए और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कार्यकर्ताओं ने साफ कहा कि “जो नेता जनता की आवाज बनता है, उसे ही सत्ता डराने की कोशिश करती है।”

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि इतिहास गवाह रहा है—जब-जब किसी नेता की आवाज दबाने की कोशिश हुई है, वह और अधिक ताकत के साथ उभरकर सामने आया है। राजकुमार अनंत के मामले में भी यही तस्वीर सामने आ रही है, जहां एक ओर उन्हें रोकने की कोशिश हुई, वहीं दूसरी ओर वे जनता के बीच संघर्ष और साहस की मिसाल बनते जा रहे हैं।

कांग्रेस नेताओं ने इस कार्रवाई को लोकतंत्र पर सीधा प्रहार बताते हुए कहा कि सरकार विरोध की हर आवाज को कुचलना चाहती है। उनका आरोप है कि जनहित के मुद्दों को उठाने वालों को निशाना बनाया जा रहा है, जो लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए गंभीर संकेत है।

हालांकि पुलिस प्रशासन की ओर से अब तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है, लेकिन सूत्रों के अनुसार यह कार्रवाई एहतियात के तौर पर की गई।

फिलहाल, इस पूरे घटनाक्रम ने राजकुमार अनंत को एक ऐसे जननेता के रूप में स्थापित कर दिया है, जो दबाव और दमन के आगे झुकने के बजाय जनता के अधिकारों के लिए डटकर खड़ा रहता है। पंडरिया क्षेत्र में अब उनका नाम एक संघर्षशील और निर्भीक आवाज के रूप में तेजी से उभर रहा है।

संबंधित पोस्ट

मुख्यमंत्री श्री बघेल आज कबीरधाम जिले को देंगे एक अरब 40 करोड़ 50 लाख रूपए के विभिन्न विकास कार्यों की सौगातें, होंगे अनेकों कार्यक्रमों में शामिल

hindmedianews

मुस्लिम–सतनामी समाज का अनोखा रिश्ता: बाबा गुरु घासीदास जयंती रैली में मुस्लिम समाज ने लड्डू बांटकर दिया भाईचारे का संदेश

Sakshi Bansod

बीजापुर-दंतेवाड़ा सीमा पर भीषण मुठभेड़ 12 नक्सली ढेर, DRG के 3 जवान शहीद, 2 घायल

Sakshi Bansod

गाली गलौच कर मारपीट किये जाने वाले आरोपियों को किया गिरफ्तार.. एक्सिडेंट को लेकर हुईं मारपीट.हॉस्पिटल रायपुर में मृत्यु हो जाने से जोड़ी गई आरोपियों के विरुद्ध धारा 302 भादवि.*

Chunesh Sahu

भीम आर्मी जिलाध्यक्ष अमन अनंत ने दी छत्तीसगढ़ वासियों को बधाई, सियासी लोगो पर कसा तंज

hindmedianews

उपमुख्यमंत्री  विजय शर्मा ने परमेश्वरी धुर्वे को सहायक ग्रेड-03 के पद पर सौंपा अनुकंपा नियुक्ति पत्र

hindmedianews