hindmedianews
Breaking News
कबीरधामक्राइमछत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़

ग्राम कोको में सनसनीखेज वारदात: नाती ने दादी की टंगिया से हत्या की, आरोपी गिरफ्तार

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

 

घर के अंदर बंद था आरोपी, पुलिस ने घेराबंदी कर हथियार सहित पकड़ा – भाई पर भी किया हमला, छत से कूदकर बचाई जान

कवर्धा, 1 मई 2026।

जिले के थाना पिपरिया क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कोको में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक युवक ने अपनी ही बुजुर्ग दादी की बेरहमी से हत्या कर दी। घटना से पूरे गांव में सनसनी फैल गई है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत कर दिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, 30 अप्रैल को थाना पिपरिया को सूचना मिली कि ग्राम कोको में एक 75 वर्षीय बुजुर्ग महिला की उसके ही नाती द्वारा टंगिया (धारदार हथियार) से वार कर हत्या कर दी गई है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और घटना की पुष्टि की।

मौके पर पहुंचने पर पुलिस ने पाया कि आरोपी घर का दरवाजा अंदर से बंद कर मृतिका के शव के साथ घर के भीतर मौजूद था। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने सतर्कता बरतते हुए दरवाजा खुलवाया। दरवाजा खुलते ही आरोपी हाथ में टंगिया लेकर बाहर निकला, जिसे पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए काबू में कर लिया और हथियार को अपने कब्जे में ले लिया।

घटना की जांच के लिए एफएसएल टीम को मौके पर बुलाया गया। टीम द्वारा घटनास्थल और मकान के भीतर का बारीकी से निरीक्षण किया गया। इसके बाद पंचनामा कार्रवाई पूरी कर मृतिका बुधन बाई (75 वर्ष) के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया।

जांच के दौरान यह भी सामने आया कि आरोपी ने अपने छोटे भाई गैदलाल पर भी हमला करने की कोशिश की। जान बचाने के लिए गैदलाल छत से कूद गया, जिससे उसके चेहरे पर गंभीर चोटें आई हैं। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस ने आरोपी जीतेन्द्र पात्रे (32 वर्ष), पिता लखन पात्रे को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। घटना में प्रयुक्त टंगिया को भी जब्त कर लिया गया है।

इस पूरी कार्रवाई का संचालन पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक और उप पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में किया गया। थाना पिपरिया पुलिस की टीम ने तत्परता और सूझबूझ का परिचय देते हुए आरोपी को जल्द गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की।

पुलिस की अपील:

पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि किसी भी प्रकार की संदिग्ध या आपराधिक गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई कर अपराधों पर नियंत्रण पाया जा सके।

संबंधित पोस्ट

पंडरिया के नरसिंगपुर बिट के कक्ष क्रमांक 1420, 1422,1423 में कटी सैकड़ों वृक्ष, रेंजर डिप्टी रेंजर को निलंबित करने में डीएम पीतांबर साहू का छूट रहे पसीना

hindmedianews

भीम आर्मी परिवार नहीं मनाएगी दीवाली : अमन अनंत 

hindmedianews

जल संकट:बूंद बूंद पानी के लिए तरस रहे कवर्धा के रहवासी: प्यासा कवर्धा बदहाल व्यवस्था सुशासन फिसड्डी 

hindmedianews

*विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल धमतरी द्वारा धमतरी जिले में निकाला गया शौर्य जागरण यात्रा*

Chunesh Sahu

पंडरिया में अंशकालीन सफाई कर्मचारियों का धरना-प्रदर्शन, विधायक भावना बोहरा कार्यालय में सौंपा मांग पत्र

hindmedianews

विधायक भावना बोहरा के प्रयासों से बहुप्रतीक्षित रेंगाबोड़ (कुंडा) व्यपवर्तन योजना के लिए मिली 63.80 करोड़ रु. की स्वीकृति, 8 गाँव के हजारों किसानों को मिलेगा लाभ

hindmedianews