hindmedianews
Breaking News
कबीरधामछत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़विकाससुरक्षा

यातायात पुलिस की पहल से यात्री प्रतीक्षालय के सामने अतिक्रमण हटाकर सुधारी गई यातायात व्यवस्था

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

 

जिला कबीरधाम

दिनांक 23 .04.2026

कबीरधाम पुलिस द्वारा शहर की यातायात व्यवस्था को सुगम एवं व्यवस्थित बनाने हेतु लगातार सक्रिय पहल की जा रही है। पुलिस अधीक्षक (आईपीएस) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  के मार्गदर्शन में यातायात पुलिस द्वारा शहर के प्रमुख स्थानों का सतत निरीक्षण किया जा रहा है।

इसी क्रम में यातायात पुलिस द्वारा निरीक्षण के दौरान पाया गया कि कवर्धा शहर के यात्री प्रतीक्षालय के सामने अवैध ठेले-टपरी संचालकों द्वारा अतिक्रमण किए जाने से यातायात बाधित हो रहा था तथा यात्रियों को प्रतीक्षालय के उपयोग में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था।

उक्त समस्या को गंभीरता से लेते हुए यातायात पुलिस द्वारा पहल करते हुए नगर पालिका प्रशासन को इस संबंध में अवगत कराया गया। यातायात पुलिस के समन्वय एवं पहल के फलस्वरूप नगर पालिका के सहयोग से संयुक्त रूप से कार्यवाही करते हुए यात्री प्रतीक्षालय के सामने से अतिक्रमण हटाया गया। कार्यवाही के दौरान कबीरधाम पुलिस द्वारा आवश्यक पुलिस बल उपलब्ध कराते हुए व्यवस्था को नियंत्रित रखा गया।

इस प्रभावी कार्यवाही के पश्चात अब यातायात व्यवस्था सुचारू एवं व्यवस्थित हो गई है तथा यात्रियों को प्रतीक्षालय का उपयोग करने में पर्याप्त सुविधा मिल रही है।

यातायात पुलिस द्वारा स्पष्ट किया गया है कि शहर में यातायात व्यवस्था को बाधित करने वाले अतिक्रमण के विरुद्ध आगे भी इसी प्रकार निरंतर कार्यवाही जारी रहेगी। सार्वजनिक स्थलों पर अतिक्रमण किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

कबीरधाम पुलिस द्वारा आमजन से अपील की गई है कि वे यातायात नियमों का पालन करें एवं सार्वजनिक स्थलों पर अतिक्रमण न करें। दुकानदार एवं ठेला संचालक निर्धारित स्थानों पर ही अपना व्यवसाय संचालित करें, जिससे शहर की यातायात व्यवस्था सुचारू बनी रहे और आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

कबीरधाम पुलिस द्वारा आमजन से सहयोग की अपेक्षा की गई है, ताकि सामूहिक प्रयासों से शहर को स्वच्छ, सुरक्षित एवं व्यवस्थित बनाया जा सके।

संबंधित पोस्ट

दिन दहाड़े 7 लाख के गहने घर से पार,10 बजे सुबह की घटना, मौके पर पहुंची पुलिस

hindmedianews

सनराइस पब्लिक स्कूल में किया गया नवरात्रि महोत्स्व सह  रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन

hindmedianews

*मोदी है तो मुमकिन हो या न हो… लेकिन PMGSY के सड़कों में गड्ढा होना जरूर मुमकिन है…* *सड़क में तालाबनुमा गड्ढा…. टूटी रेलिंग… बेतहाशा बदबू…. थूकपॉलिश मरम्मत…*

Chunesh Sahu

शिव कुमार बंजारे को मिला ग्लोबल बेस्ट टीचर अवॉर्ड, दो हजार से अधिक प्रमाण पत्र प्राप्त कर चुके हैं।

hindmedianews

“अघोरपीठ ” श्री सर्वेश्वरी समूह परिवार ने बांटे वनांचल में 322 कंबल, कड़ाके के ठंड में हो रही वरदान साबित

hindmedianews

रूपचंद कुर्रे को ग्राम पंचायत डिघोरा में सरपंच बनाने की गांव में चर्चा: सरपंच के लिए रूपचंद कुर्रे को पसंद कर रहे हैं ग्रामवासी

hindmedianews