hindmedianews
Breaking News
छत्तीसगढ़देश-विदेशब्रेकिंग न्यूज़शिक्षा

शिव कुमार बंजारे को मिला ग्लोबल बेस्ट टीचर अवॉर्ड, दो हजार से अधिक प्रमाण पत्र प्राप्त कर चुके हैं।

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

 

छत्तीसगढ़, कबीरधाम: अपने~अपने कार्य कुशलता से जानें जाते शिक्षा जगत के गुरुदेव , आज भी ऐसे शिक्षक हमारे बीच हैं जो अपने जीवन शिक्षा को बढ़ावा देने के सिवा कुछ भी नहीं रखते।

वर्तमान में जब पूरा विश्व कोरोना जैसी महामारी से जूझ रहा है तो समाज में कुछ ऐसे शिक्षक भी है जिन्होंने अपने जज्बे और जुनून के बल पर शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर कार्य करते हुए समाज को एक नई दिशा देने का काम किया है। युथ फ़ॉर यूनीवर्सल एंड वोलिएंट्री एक्शन (युवा) द्वारा ऐसे शिक्षकों की पहचान कर उन्हें ग्लोबल बेस्ट टीचर अवॉर्ड 2021 दिया गया है।

युथ फ़ॉर यूनीवर्सल एंड वोलिएंट्री एक्शन (युवा) समाज के विभिन्न क्षेत्रों में बेहतरीन कार्य करने वाले लोगों को पहचान कर उन्हें उचित सम्मान देने का कार्य कर रहा है।

*छत्तीसगढ़* से ग्लोबल बेस्ट टीचर अवॉर्ड 2021 के लिए *शिवकुमार बंजारे* का चयन हुआ है। ग्लोबल बेस्ट टीचर अवार्ड समाज के उन शिक्षकों को समर्पित है जिन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में अपने कार्यों से एक नई मिसाल कायम की है ।
बहुआयामी प्रतिभा के धनी शिक्षक श्री शिवकुमार बंजारे शासकीय प्राथमिक शाला झिरियाखुर्द, संकुल केंद्र सोमनापुर नया, विकास खंड-पण्डरिया, जिला-कबीरधाम छत्तीसगढ़ में सहायक शिक्षक के पद पर कार्यरत है।कोरोना काल में विद्यार्थियों को शिक्षा से जोड़े रखने हेतु विद्यालय परिसर में ही टेण्ट लगाकर पालकों एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों के सहयोग से लगातार बच्चों को मोहल्ला क्लास के माध्यम से पढ़ाई से जोड़े रखा। मोहल्ला क्लास के संचालन हेतु शिक्षक दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ शासन स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा इन्हें आनलाईन सम्मान पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। विभिन्न कलाओं में गहन रुचि रखने वाले ये शिक्षक हमेशा नवाचारी गतिविधियों द्वारा विद्यार्थियों को शिक्षा देते हुए *नवाचारी शिक्षक* के रूप में पहचान बना चुके हैं। शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने पर छत्तीसगढ़ शासन स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा इन्हें *मुख्यमंत्री गौरव अलंकरण* *”शिक्षादूत”* पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है। अनेकों शैक्षिक गतिविधियों में शामिल होकर विभिन्न संस्थाओं द्वारा सम्मानित हो चुके हैं। तथा अब तक लगभग दो हजार से अधिक प्रमाण पत्र प्राप्त चुके हैं।

संबंधित पोस्ट

किसान कांग्रेस का तीखा हमला: आज डीएमओ को भेंट किया जाएगा ‘चूहा पकड़ने का जाल’, 7 करोड़ के धान घोटाले पर FIR की मांग

hindmedianews

स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल में हिंदी माध्यम के विद्यार्थियों व शिक्षकों के साथ हो रहा अन्याय-सुमीत तिवारी ।

hindmedianews

शासकीय प्राथमिक एवम माध्यमिक विद्यालय ओझागहन में हुआ न्योता भोज कार्यक्रम,

Chunesh Sahu

हसदेव अरण्य, तहसीलदार विवाद और गौधाम योजना पर भाजपा-कांग्रेस में तीखी सियासी जंग

Sakshi Bansod

*बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने विधिविधान से किया बंदर का अन्तिम संस्कार*

Chunesh Sahu

ग्राम टिकैत पेण्ड्री में हत्या के नियत से धारदार हथियार से वार करने वाले फरार आरोपी को पकड़ने में मिली सफलता*

Sakshi Bansod