hindmedianews
Breaking News
छत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़रोजगार

कलेक्टर ने मनरेगा के लम्बित कार्यों को जल्दी पूरा करने के निर्देश दिए

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

 

खैरागढ़/ आज दिनांक 21.04.2026 को  इन्द्रजीत सिंह चंद्रवाल, कलेक्टर , जिला-खैरागढ़- छुईखदान-गण्डई की अध्यक्षता में महात्मा गांधी नरेगा अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2025-26 तक के अपूर्ण कार्यों को पूर्ण किये जाने हेतु जिला स्तरीय समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभा कक्ष में आहूत की गई। बैठक में विभागवार समीक्षा करते हुए गुणवत्तापूर्ण कार्य पूर्ण करने व मनरेगा एम.आई.एस. कार्य पूर्णता प्रमाण-पत्र अपलोड करने के निर्देश दिये गये। अपूर्ण कार्य किये जाने पर योजना के प्रावधानों के अनुसार आवश्यक कार्यवाही एवं राशि वसूली किये जाने के निर्देश दिये गए । तकनीकी समस्या वाले कार्यों को विभागों से जानकारी लेकर उच्च कार्यालय प्रेषित करने कहा गया। जल्दी ही नई योजना वीबी जीरामजी लागू होने वाली है। अत: प्रचलित योजना के सभी कार्य को समयसीमा में विधिवत पूर्ण किया जाना है।

बैठक में  प्रेम कुमार पटेल, मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत-खैरागढ़-छुईखदान -गण्डई(छ.ग.), प्रभारी अधिकारी, वनमंडल-खैरागढ़, कार्यपालन अभियंता, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा संभाग- खैरागढ़, सहायक अभियंता, जलसंसाधन संभाग-छुईखदान, सहायक संचालक उद्यानिकी, खैरागढ़, उप- संचालक कृषि, खैरागढ़, सयाहक प्राध्यापक, कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केन्द्र, छुईखदान, सहायक भूमि संरक्षण अधिकारी, जिला-राजनांदगांव, सहायक परियोजना अधिकारी, जिला पंचायत-खैरागढ़-छईखदान-गण्डई, अनुविभागीय अधिकारी, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा, उपसंभाग-खैरागढ़/छुईखदान, कार्यक्रम अधिकारी(मनरेगा), जनपद पंचायत-खैरागढ़/छुईखदान उपस्थित थे।

संबंधित पोस्ट

कलेक्टर अनजान कबीरधाम जिले में मनरेगा कार्य में मशीनों से लिया जा रहा कार्य, जिलापंचायत की बू

hindmedianews

अंतर विभागीय लीड एजेंसी के अध्यक्ष संजय शर्मा द्वारा कबीरधाम जिले के ब्लैक स्पॉट्स का निरीक्षण

Sakshi Bansod

अज़ीम प्रेमजी इंग्लिश मीडियम स्कूल में लगा बाल शोध मेला, विभिन्न विषयों पर विद्यार्थियों ने लगाया स्टॉल

Chunesh Sahu

कवर्धा में राजस्व अमला बेखबर,  शासकीय जमीनों पर अवैध प्लाटिंग का खेल जारी नहर-नालों तक नहीं बचे – आकाश केशरवानी

Sakshi Bansod

कांग्रेस ,भाजपा ,आप के दावेदार मज़बूत , किसको मिलेगा समर्थन 

hindmedianews

बैगा बाहुल्य गांवों में डायरिया, मलेरिया और मौसमी बीमारियों रोकथाम के लिए प्रभावी कार्ययोजना तैयार करें-उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा 

hindmedianews