hindmedianews
Breaking News
कबीरधामछत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़विकास

ऑटो-टैक्सी व्यवस्था होगी व्यवस्थित, नए बस स्टेण्ड पर फोकस यातायात प्रभारी ने ट्रांसपोर्ट संघों की बैठक , बैठक लेकर सहयोग की अपील की 

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

कवर्धा ।

शहर के यातायात को सुव्यवस्थित एवं सुगम बनाने के उद्देश्य से पुराना बस स्टेण्ड को नए बस स्टेण्ड में स्थानांतरित किए जाने के संबंध में आज यातायात विभाग द्वारा ट्रक, ऑटो एवं टैक्सी संचालकों की एक बैठक आयोजित की गई। बैठक पुलिस अधीक्षक  धर्मेन्द्र सिंह (आईपीएस) के निर्देशानुसार एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  पुष्पेन्द्र सिंह बघेल व  अमित पटेल के मार्गदर्शन में नव नियुक्त यातायात प्रभारी  पुष्पेन्द्र सिंह द्वारा ली गई। बैठक में शहर के विभिन्न ट्रांसपोर्ट संघों के पदाधिकारी उपस्थित रहे, जिनमें ट्रक संघ से  राजेन्द्र मिश्रा,  अभिषेक तिवारी,  मुकुंद चन्द्रवंशी,  कलेश्वर चन्द्रवंशी तथा ऑटोध्टैक्सी संघ से  अजय सिंह ठाकुर,  इम्तियाज कुरैषी,  आकाश,  जितेन्द्र गुप्ता एवं  कृष्णालाल साहू शामिल हुए।

 

बैठक में यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने एवं आम नागरिकों को सुविधाजनक परिवहन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से विस्तृत चर्चा की गई तथा महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। जिसमें ऑटो एवं टैक्सी के लिए दिन एवं रात्रि के किराया दर का निर्धारण किया जाएगा, जिससे यात्रियों को पारदर्शी एवं उचित किराया सुविधा मिल सके। यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए नए बस स्टेण्ड में व्यवस्थित टैक्सी स्टेण्ड स्थापित किया जाएगा। शहर में संचालित ऑटो एवं टैक्सी का क्रमबद्ध नम्बरिंग किया जाएगा, जिससे पहचान एवं नियंत्रण में सुविधा होगी। पार्किंग व्यवस्था को सुव्यवस्थित किया जाएगा तथा निर्धारित स्थलों पर ही वाहनों की पार्किंग सुनिश्चित की जाएगी। भोरमदेव तिराहा में हो रही दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु विशेष यातायात प्रबंधन एवं सुरक्षा उपाय लागू किए जाएंगे। ट्रकों के लिए निर्धारित स्थान पर ही पार्किंग अनिवार्य की जाएगी।

अवैध पार्किंग करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही की जाएगी।

यातायात प्रभारी  पुष्पेन्द्र सिंह ने सभी उपस्थित संघ प्रतिनिधियों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि शहर की यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए सभी की सहभागिता आवश्यक है। उन्होंने बताया कि नए बस स्टेण्ड में स्थानांतरण के बाद यातायात को अधिक व्यवस्थित एवं सुरक्षित बनाया जाएगा, जिससे आम जनता को बेहतर सुविधा मिल सकेगी। बैठक में उपस्थित सभी संघ पदाधिकारियों ने प्रशासन को पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया तथा यातायात व्यवस्था सुधार के लिए उठाए गए कदमों की सराहना की।

संबंधित पोस्ट

पत्रकार का मोबाइल फोन हैक, 2000 रुपए की फिरौती की मांग

Sakshi Bansod

युवाओं में दिख रहा खेती के प्रति दिलचस्पी*

Chunesh Sahu

भाड़ में गई नियम कानून स्वयं की रक्षा सर्वोपरि:पीड़ित ने कराई थाने में शिकायत, पर नहीं हुई कार्रवाई आखिर कौन है आकाश ठाकुर, जो पुलिस कार्रवाई से है बेखौफ?

hindmedianews

चुनाव प्रक्रिया को विधिक ढांचे के भीतर और सुदृढ़ करने हेतु निर्वाचन आयोग ने पार्टी अध्यक्षों और वरिष्ठ नेताओं को किया आमंत्रित

aakashbanjare

जिला पंचायत सदस्य वैक्सीनेशन को लेकर प्रशासन के साथ निभा रही सहभागिता जनता के बीच बटोर रही सुर्खियां, इस पहल का हो रहा प्रशंसा

पोलमी के कियोस्क संचालक रामशरण साहू का अनुविभागीय अधिकारी से हुई शिकायत

hindmedianews