hindmedianews
Breaking News
अन्य

हवन व भंडारा के साथ शीतला में हाथी घोड़ा की प्राण प्रतिष्ठा ,,,ग्राम कोड़ेवा में हुआ भव्य आयोजन

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

 

 

बालोद। ग्राम कोड़ेवा में नवरात्रि पर्व का शुभारंभ मा शीतला में हाथी घोड़ा की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा के साथ शुभारंभ हुआ। हवन पूजन व मंत्रोच्चार के साथ प्राण प्रतिष्ठा की गई। इस अवसर पर पूरे गांव के लिए भोजन भंडारा रखा गया था। ग्रामीणों के मनोरंजन के लिए जेवर तिल्दा वाले फूलसिंह कन्नौजे की पंडवानी का कार्यक्रम रखा गया था।

     ग्राम कोड़ेवा में नवरात्रि पर मां शीतला धाम में शीतला माता की मूर्ति व घोड़े, हाथी की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की गई। सरपंच पुखराज देशमुख, ग्राम प्रमुख मनोज पिपरिया, ग्राम पटेल मनक राम साहू आदि ग्रामीणों ने बताया कि ग्राम की शीतला माता मंदिर में हाथी व घोड़े जर्जर हो गए थे। काफी समय से इन्हें बदलने की जरूरत महसूस हो रही थी। गांव में बैठक कर नवरात्रि के प्रथम दिन मां शीतला की नई मूर्ति सहित हाथी व घोड़े की मूर्ति स्थापित करने सहमति बनी। इसके बाद आज गांव में त्यौहार मनाकर सभी मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा की गई। आयोजन को लेकर गांव में उत्साह का माहौल था। भंडारे में पूरे ग्रामीणों ने सहयोग दिया। सुबह 8 बजे ही ग्रामीण भंडारा स्थल पर पहुंच गए थे। सुबह 9:00 बजे पूजा अर्चना शुरू हुई। पूजा के बाद भंडारा में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। इसके अलावा लोगों के मनोरंजन के लिए प्रसिद्ध पंडवानी पार्टी फूल सिंह कन्नौजे की रखी गई थी जिन्होंने जोरदार प्रस्तुति देकर लोगों का मन मोह लिया। पंडवानी पार्टी ने चक्रव्यूह की कथा में अभिमन्यु द्वारा चक्रव्यूह भेदने व अंत में उनकी मृत्यु की कथा को बहुत ही मार्मिक ढंग से प्रस्तुत किया।

इस अवसर पर मोहित साहू, बैगा नेतराम ठाकुर, ग्रामीण भानु पिपरिया, धनंजय पिपरिया, संदीप पिपरिया, दुमन देशमुख, उप सरपंच किशोर चौधरी, नीलू निर्मलकर, कमल पिपरिया, चंदू साहू, उदे कुर्रे, झग्गर, निर्मल साहू, तुलसी निर्मलकर, नारायण निषाद, भूपेश कोसरे, दीनबंधु पिपरिया, सोनू पिपरिया, नेम सिंह, निषाद, हिरालू साहू, नेतराम, बसंत निर्मलकर, चिल्डबरी महिला मानस मंडली, कृष्ण कुमार पिपरिया, दिग्विजय, बंटी पिपरिया, चंद्रशेखर, कीर्ति पिपरिया, भीष्म, टेसू राम पिपरिया, मयाराम देशमुख, खेलन, कृष्णकुमार, संतोष देशमुख, तिलोचन, मुरारी,शिशुपाल, भोला राम, मुकेश चंदेल, कमल साहू आदि सक्रिय रहे।

हिन्द मिडिया से याद राम साहू का रिपोट मो, 9009338660

संबंधित पोस्ट

*“*वैश्विक संकट के दौर में प्रधानमंत्री मोदी जी का राष्ट्रहित आह्वान* : *संयम, स्वदेशी और आत्मनिर्भरता अपनाने की अपील–मोनिका देवांगन*

Chunesh Sahu

*मुख्यमंत्री के भेंट मुलाकात से नहीं बनेगा युवाओं का भविष्य – पूनम साहू* *मुख्यमंत्री जी, युवाओं को भेंट मुलाकात नहीं चाहिए रोजगार – पूनम साहू* 

Chunesh Sahu

*दिखावे की कार्यवाही कर वाहवाही लूटने में लगी खाद्य विभाग…* युवा कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन… उग्र आंदोलन की चेतवानी..*

Chunesh Sahu

अमानक वर्मी कंपोस्ट जबरन किसानों को देने के विरोध में भाजपा का प्रदर्शन. 

Chunesh Sahu

लोकार्पण किचन शेड निर्माण

Chunesh Sahu

प्रधानमंत्री स्व निधि योजना के तहत 156 हितग्राहियों को मिला लोन का लाभ 

hindmedianews