hindmedianews
Breaking News
अन्यछत्तीसगढ़

*पीएम श्री स्कूल गुण्डरदेही में हुआ वार्षिक उत्सव व पुरस्कार वितरण समारोह*

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

 

*पीएम श्री स्कूल गुण्डरदेही में हुआ
वार्षिक उत्सव व पुरस्कार वितरण समारोह*

पीएम श्री शासकीय प्राथमिक शाला गुण्डरदेही में वार्षिक उत्सव एवं पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया इस कार्यक्रम में कक्षा पहली से पाँचवी तक के सभी विद्यार्थी शामिल हुए।

कार्यक्रम के उदघाटन में नगर पंचायत अध्यक्ष श्री प्रमोद जैन जी,उपाध्यक्ष जनपद पंचायत गुंडरदेही श्री नितेश मोंटी यादव जी,भारतीय जनता पार्टी के महामंत्री श्रीमती शैल महोबिया जी,डिप्टी कलेक्टर श्रीमती प्राची ठाकुर मैम,डीएमसी सर श्री अवन कुमार जांगड़े जी, बी ई ओ श्रीमती श्रद्धा ठाकुर जी, बीआरसीसी श्री के के साहू जी,smc श्री नरेंद्र देशमुख जी, शाला शिक्षाविद श्री हूबलाल बेलचंदन जी, श्री लोकेंद्र महोबिया जी,smc सदस्य एवं पालकगण उपस्थित रहे

कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा ज्ञान की देवी मां सरस्वती के तैल्यचित्र पर दीप प्रज्वलित कर किया गया बच्चों ने क्रमशः सरस्वती वंदना व स्वागत गीत प्रस्तुत किया मंच संचालन श्री संजय कुमार शुक्ला जी (व्याख्याता) के द्वारा किया गयाउपस्थित अतिथियों का स्वागत संकुल के सभी प्रधान पाठक द्वारा गुलाल – बैच लगाकर व पुष्प गुच्छ के साथ पौधा भेंट कर किया गया|

कार्यक्रम में शाला के विद्यार्थियों के द्वारा विभिन्न संस्कृतियों को दर्शाते हुए नृत्य प्रस्तुत किया गया जिसमें छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति छेरछेरा व पंथी, देश भक्ति से ओतप्रोत एकल नृत्य, राजस्थानी लोक संस्कृति, पंजाबी लोक संस्कृति आदि पर नृत्य प्रस्तुत किए गए|वार्षिक उत्सव के माध्यम से शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले बच्चों का सम्मान प्रणामपत्र, स्मृति चिन्ह एवं मैडल से किया गया |

Smcअध्यक्ष द्वारा स्वागत उद्बोधन पश्चात श्री प्रमोद जैन जी के द्वारा विद्यालय की भौतिक संसाधनों व शैक्षिक गतिविधियों पर प्रकाश डालते हुए उपस्थित SMC एवं पालकगणों को शासन की महती योजना को स्पष्ट किया गया साथ ही शाला प्रांगण में बाह्य हस्तक्षेप व शाला की आवश्यक भौतिक अपेक्षाओं की पूर्ति करने के लिए विश्वास दिलाया गया इसी क्रम में जनपद उपाध्यक्ष यादव जी द्वारा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास की बात कही गई कार्यक्रम में उपस्थित आदरणीय श्रीमती प्राची ठाकुर मैम जी (डिप्टी कलेक्टर) द्वारा बच्चों के नृत्य गायन व अभिनय कला की प्रशंसा की गई व विद्यार्थियों को आगामी परीक्षाओं के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की गई बच्चों को खेलकूद में भी आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया गया डीएमसी सर श्री अवन कुमार जांगड़े जी द्वारा भी बच्चों को सुनहरे एवं उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी गई |

समारोह का आयोजन बीआरसीसी महोदय श्री के के साहू जी के मार्गदर्शन में संपन्न किया जिसमें श्रीमती ए बी साहू प्रधान पाठक कन्या पूर्व माध्यमिक शाला गुंडरदेही, श्रीमती अंजू बाला साहू, श्रीमती तिलेश साहू, श्रीमती प्रमिला साहू, श्री तीरथ रात्रे,श्रीमती गुणेश्वरी गंजीर प्रधानपाठक बघमरा, श्रीमती ममता साहू सहायक शिक्षक, पूर्व माध्यमिक बघमरा से श्रीमती ज्योति पटेल, श्रीमती भगवती साहू, श्री लक्ष्मीकांत चंद्राकर प्रधान पाठक चैनगंज, श्रीमती तुलसी साहू प्रधान पाठक टेकापार, बीआरपी श्री परमेश्वर सर एवं श्री तेनसिंह साहू जी उपस्थित रहे

शाला की प्रधानपठिका का श्रीमती सविता यादव जी एवं सहायक शिक्षक श्री पुनेश्वर साहू,श्रीमती मधुजा यादव सुश्री नेहा गुप्ता संगीत,प्रशिक्षक श्री अनिल कुमार ठाकुर जी, श्री बलराम सोनकर, यमुना यादव,शैलेन्द्री ठाकुर एवं समस्त शाला परिवार के द्वारा उपस्थित सभी अतिथियों का हृदय से आभार प्रकट किया गया

संबंधित पोस्ट

परिचित ऑटो चालक के साथ गई स्कूली शिक्षिका, पति से मांगी पांच लाख की फिरौती, गिरफ्तार

Sakshi Bansod

साल में नहीं बन पाया रेलवे स्टेशन, यात्रियों की बढ़ी परेशानी

Sakshi Bansod

घर में हे नाग देव…. भिंभोरा पूजे ल जाए…* *कलेक्टर की पहल पर पलिता लगता हुआ विभाग..*

Chunesh Sahu

*छत्तीसगढ़ लिपिक वर्गीय शासकीय कर्मचारी संघ का बैठक संपन्न…. मांग.. हड़ताल को लेकर बनाई गई रणनीति…*

Chunesh Sahu

कल होगा चक्काजाम,भूख हड़ताल:नगर पालिका परिषद पंडरिया पार्षदों द्वारा विरोध

hindmedianews

बेलतलरा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम सेमरताल में 12 दिवसीय क्रिकेट मैच का आज हुआ समापन

hindmedianews