hindmedianews
Breaking News
कबीरधामछत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूजराजनीती

ब्लॉक अध्यक्ष घनश्याम साहू के नेतृत्व में धरना प्रदर्शन व सांकेतिक चक्काजाम

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

धान खरीदी की अवधि बढ़ाने और मनरेगा बचाओ अभियान को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन

पंडरिया।प्रदेश कांग्रेस एवं जिला कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार शुक्रवार को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पंडरिया द्वारा गांधी चौक में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन एवं सांकेतिक चक्काजाम किया गया। यह प्रदर्शन धान खरीदी की अवधि बढ़ाने की मांग तथा मनरेगा बचाओ अभियान के तहत आयोजित किया गया।

धरना-प्रदर्शन का नेतृत्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष घनश्याम साहू ने किया। कांग्रेस नेताओं ने बताया कि धान खरीदी की अंतिम तिथि 31 जनवरी निर्धारित है, जबकि बड़ी संख्या में किसान अब तक अपना धान नहीं बेच पाए हैं। ऐसे में राज्य सरकार को किसानों के हित में धान खरीदी की अवधि तत्काल बढ़ानी चाहिए।

कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर उनके प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन करने के साथ की गई। इसके पश्चात कांग्रेस नेताओं ने सरकार की किसान विरोधी नीतियों और मनरेगा में कथित कटौती के खिलाफ जोरदार विरोध दर्ज कराया।

धरना स्थल पर राजा साहू, राजकुमार अनंत, शैलेन्द्र गुप्ता एवं महिला विंग से शारदा सोनवानी, शोभनीय लहरें सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेसियों ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने किसानों और मजदूरों की मांगों पर शीघ्र निर्णय नहीं लिया, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

संबंधित पोस्ट

पंडरिया में वन अफसर मना रहे जंगल में मंगल, वन सुरक्षा खतरे में करोड़ों का लगा रहे चूना

hindmedianews

78 वाॅ स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक पल्लव द्वारा कार्यालय में फहराया गया तिरंगा

hindmedianews

*सामाजिक न्याय का अग्रदूत : डॉक्टर भीमराव अंबेडकर*

Chunesh Sahu

स्कूलों में 28 जुलाई को किया जाएगा ’गेड़ी नृत्य प्रतियोगिता’ का आयोजन हरेली तिहार के मद्देनजर

Chunesh Sahu

महाशिवरात्रि पर ग्राम कामठी में 151 पार्थिव शिवलिंगों का सामूहिक रुद्राभिषेक, विधायक भावना बोहरा के साथ उमड़ेगा श्रद्धा का सैलाब

hindmedianews

थाना लोरमी क्षेत्रान्तर्गत ग्राम झझपुरी मे धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाते हुये जैतस्तंभ को जलाने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया जेल

rakeshbhaskar