hindmedianews
Breaking News
छत्तीसगढ़बालोद

*राम के बिना भारत की कल्पना अधूरी : तारणी पुष्पेंद्र चंद्राकर* *ग्राम हल्दी में भव्य मानसगान प्रतियोगिता का हुआ आयोजन*

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

*राम के बिना भारत की कल्पना अधूरी : तारणी पुष्पेंद्र चंद्राकर*

*ग्राम हल्दी में भव्य मानसगान प्रतियोगिता का हुआ आयोजन*

 

     *बालोद :-* गुण्डरदेही विकासखंड के ग्राम हल्दी में दो दिवसीय मानसगान प्रतियोगिता का आयोजन अत्यंत श्रद्धा और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बालोद जिला पंचायत अध्यक्ष तारणी पुष्पेंद्र चंद्राकर शामिल हुईं। उन्होंने अपने संबोधन से उपस्थित जनसमूह को भक्ति भाव से सराबोर कर दिया। मुख्य अतिथि तारणी चंद्राकर ने मानस मंच से जनता को संबोधित करते हुए कहा कि भगवान राम भारतीय संस्कृति की आत्मा हैं। उन्होंने कहा कि राम हमारे कण-कण में समाहित हैं। उनके बिना भारत की कल्पना अधूरी है। राम का जीवन हमें विपरीत परिस्थितियों में भी धैर्य और मर्यादा के साथ जीने की प्रेरणा देता है। उन्होंने आगे कहा कि मानसगान जैसे आयोजनों से नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति और संस्कारों से जुड़ने का अवसर मिलता है। रामायण की चौपाइयां हमें सामाजिक समरसता और प्रेम का पाठ पढ़ाती हैं। इस दो दिवसीय प्रतियोगिता में क्षेत्र की विभिन्न मानस मंडलियों ने हिस्सा लिया। गायकों ने वाद्य यंत्रों की मधुर धुन पर रामचरितमानस के विभिन्न प्रसंगों की व्याख्या की, जिससे पूरा हल्दी गांव भक्तिमय हो गया। प्रतियोगिता में दूर-दराज से आई मानस मंडलियों ने अपनी प्रस्तुति से निर्णायक मंडल और दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया जिसमें भारी संख्या में ग्रामीणों और धर्मप्रेमियों की उपस्थिति रही। आयोजन समिति के सदस्यों ने जिला पंचायत अध्यक्ष तथा अन्य अतिथियों का गर्मजोशी से स्वागत किया। स्थानीय जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने इस सफल आयोजन के लिए खुशी जाहिर की और कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से गांव में एकता और भाईचारे का संदेश जाता है। इस अवसर पर मुख्य रूप से श्रीमती लक्ष्मी अशोक साहू सभापति जिला पंचायत बालोद, कांति सोनेश्वरी सभापति जिला पंचायत बालोद, अश्वनी कटहरे जनपद सदस्य, प्रकाश सिन्हा मण्डल अध्यक्ष, नन्द कुमार साहू ग्रामीण अध्यक्ष, भगत बंजारे, थानेश्वर सार्वा, मीरा साहू, ऋषि साहू योगेश्वर साहू उद्घोषक सहित बड़ी संख्या में मानस प्रेमी जनमानस उपस्थित रहे।

संबंधित पोस्ट

स्वच्छता अभियान सिर्फ कागजों पर, जमीनी हकीकत में गंगानगर वार्ड नं. 7 बना गंदगी का अड्डा

hindmedianews

एंटी स्नेयर वॉक फॉर कॉम्बेटिंग वाईल्डलाइफ क्राईम” विषय पर वृत्त स्तरीय एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित

Sakshi Bansod

मजगांव सहित जिले के अन्य महात्मा गांधी रूलर इंडस्ट्रियल पार्क में होने वाली गतिविधियों का होगा लोकार्पण

hindmedianews

ओबीसी महासभा ने लंबित राष्ट्रीय जनगणना, आरक्षण, प्रोटेक्शन बिल पारित करने के मुद्दे पर मशाल रैली निकाल कर आंदोलन का किया शंखनाद

hindmedianews

आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत 11 से 17 अगस्त 2022 तक हर घर झंडा कार्यक्रम होगा आयोजित

hindmedianews

आश्रम छात्रावासों में बच्चों के सर्वांगीण विकास पर जोर दिया जाए-कलेक्टर श्री पी.एस. एल्मा…..एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में अध्ययनरत पांच विद्यार्थियों का कलेक्टर ने किया सम्मान, सीबीएसई के दसवीं बोर्ड में मिले 80% से अधिक अंक….

Chunesh Sahu