hindmedianews
Breaking News
Raipurअन्यछत्तीसगढ़

*जनजातीय संस्कृति और जीवन शैली पर राज्य स्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता 20 एवं 21 फरवरी को* *अनुसूचित जनजाति वर्ग के प्रतिभागियों के लिए पंजीयन 31 जनवरी तक*

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

 

*जनजातीय संस्कृति और जीवन शैली पर राज्य स्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता 20 एवं 21 फरवरी को*

*अनुसूचित जनजाति वर्ग के प्रतिभागियों के लिए पंजीयन 31 जनवरी तक*

रायपुर, 18 जनवरी 2026/जनजातीय संस्कृति और जीवन शैली पर युवाओं के लिए चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन आगामी फरवरी में आयोजित की जाएगी। यह प्रतियोगिता फरवरी माह के 20 और 21 फरवरी को नवा रायपुर स्थित आदिमजाति अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान द्वारा आयोजित की जा रही है। इच्छुक प्रतिभागी 31 जनवरी तक पंजीयन एवं अधिक जानकारी के लिए अनुसूचित जनजाति विभाग की सहायक संचालक श्रीमती रमा उइके, मो. 93016-55487 और सुश्री पार्वती जगत, सहायक संचालक मो, 7805982502 पर संपर्क कर सकते हैं।

चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन नवा रायपुर स्थित शहीद वीर नारायण सिंह स्मारक सह जनजातीय स्वतंत्रता संग्राम सेनानी संग्रहालय में प्रातः 10 बजे से सायं 5 बजे तक होगा। प्रतियोगिता में प्रदेशभर से अनुसूचित जनजाति वर्ग के प्रथम क्रम में पंजीकृत 150 चयनित प्रतिभागी भाग लेंगे। यह प्रतियोगिता 18-30 वर्ष एवं 30 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में आयोजित की जाएगी। प्रतियोगिता में भाग लेना पूर्णतः निःशुल्क है। प्रतिभागियों के लिए भोजन, आवास एवं यात्रा भत्ता की व्यवस्था विभाग द्वारा की जाएगी। प्रतियोगिता का परिणाम एवं पुरस्कार वितरण 21 फरवरी 2026 को किया जाएगा।

प्रतिभागियों द्वारा कैनवास पर बनाई गई चित्रकला का मूल्यांकन विशेषज्ञ निर्णायक मंडल द्वारा किया जाएगा। प्रत्येक आयु वर्ग में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार के साथ ही सांत्वना पुरस्कार भी प्रदान किए जाएंगे। इस प्रतियोगिता में विजेताओं को प्रथम पुरस्कार के लिए 20

,000, द्वितीय पुरस्कार के लिए 15 हजार रूपए और तृतीय पुरस्कार के लिए 10 हजार रूपए की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। इसके अलावा संत्वाना पुरस्कार भी दिए जाएंगे।साथ ही दोनों आयु वर्ग में आयोजित 10-10 प्रतिभागियों को 2 हजार रूपए की मान से संत्वना पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।

संबंधित पोस्ट

चोरी करने वाली 01 महिला गिरफ्तार, पुलिस थाना रेगांखार का मामला 

hindmedianews

मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना के तहत दिया जाएगा विभिन्न कोर्स में निःशुल्क प्रशिक्षण … पढ़िए पूरी खबर….

Chunesh Sahu

विश्व हृदय दिवस पर जिला अस्पताल में की गई निःशुल्क स्वास्थ्य जांच

Chunesh Sahu

प्रदेश में कड़ाके की सर्दी ने बढ़ाई चिंता, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

Sakshi Bansod

जनता कांग्रेस ने भोरमदेव शक्कर कारखाना में कार्यरत श्रमिकों एवं किसानों की परेशानियों के सम्बंध में कबीरधाम कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन ।

hindmedianews

* महज़10रुपए की पर्ची से होगा डायलिसिस की सेवा….* *नही होगी आयुष्मान कार्ड की बाध्यता.. इसी सप्ताह होगा शुरुआत तैयारियां जोरों पर.*

Chunesh Sahu