hindmedianews
Breaking News
अन्यछत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़मुंगेली

मुंगेली पुलिस ने अज्ञात चोरी के प्रकरण को 24 घण्टे के भीतर सुलझाया

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

➡*मुंगेली पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल (भा.पु.से.) के निर्देशन पर मुंगेली पुलिस ने चोरी के सामान को बरामद कर 02 आरोपी सहित कबाड़ी खरीददार को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया जेल*

➡*आरोपियों के विरूद्ध थाना सिटी कोतवाली मुंगेली में अपराध क्रमांक 17/26 धारा 303(2),317(3),3(5) बीएनएस के तहत् आरोपी के विरूद्ध किया गया कार्यवाही*

–000–

*मुंगेली:-* प्रार्थी सौरभ श्रीवास पिता रजनीकांत श्रीवास उम्र 26 वर्ष साकिन, हांफा थाना सकरी जिला बिलासपुर हॉल मुकाम शिक्षक नगर मुंगेली (छ.ग.) थाना उपस्थित आकर लिखित रिपोर्ट दर्ज कराया कि एस.टी. इलेक्ट्रिीकल्स प्राईवेट लिमिटेड मुंगेली में स्टोर इंचार्ज के पद पर फरवरी 2024 से कार्य कर रहा हूँ मेरे अंदर में उक्त कंपनी का विद्युत कंपनी के नये पुराने पाट्स रहता है दिनांक 13.01.2026 को दोपहर में अपने स्टाक रजिस्टर का मिलान करने पर पता चला कि उक्त समानों में कमी था जिसमें व्ही कास आर्म 04 नग. स्टे वायर 04 बंडल, जी.आई तार 04 बंडल, अर्थिग क्वायल 140, नट बोल्ट 06 बोरी, स्टे क्लेम्प 140 नग, स्क्वेयर वायसर 01 बोरी, थीम्बल 01 बोरी, बैंक क्लेम्प फॉर डिस्ट्युब्युिसन बाक्स 01 बोरी, डिस्मेंटल पाट्स 01 बोरी कूल कीमती 138774 रूपये कम है कि प्रार्थी की रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया
मुंगेली पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल (भा.पु.से.) के द्वारा उक्त प्रकरण संपत्ति संबंधी अपराध को गंभीरता से लेते हुये जिले के समस्त थाना/चौकी प्रभारियों कों निर्देशित किया गया कि जिले मे हो रहे चोरियों पर विशेष रूप से ध्यान देते हुये चोरी के प्रकरण की शत् प्रतिशत बरामदगी कर आरोपियों पर कड़ी कार्यवाही करने साथ ही रात्रि पुलिस गस्त बढ़ाने हेतु निर्देशित किया गया जिसके परिपालन मे अति.पुलिस अधीक्षक मुंगेली नवनीत कौर छाबड़ा, अति.पुलिस अधीक्षक मयंक तिवारी, उप पुलिस अधीक्षक नवनीत पाटिल के मार्गदर्शन पर सायबर सेल एवं थाना सिटी कोतवाली मुंगेली की पुलिस टीम द्वारा संयुक्त रूप से अलग- अलग कार्यक्षेत्र बताकर चोरी गये मशरूका एवं अज्ञात आरोपी की पतासाजी करने रवाना किया गया।
प्रकरण मे अज्ञात आरोपी व चोरी गये संपत्ति की पतासाजी के दौरान मुखबीर से सूचना प्राप्त हुआ कि असगर खान गडगडिया नाला के पास स्थित कबाडी दुकान में चोरी शुदा सामाग्री चोरी से रखा हुआ है कि सूचना पर कबाडी दुकान के मालिक आरोपी असगर खान से पुछताछ किया गया जो दिनांक 11.01.2026 को दो व्यक्ति जिनका नाम तामरज साहू एंव भुनेश्वर साहू जो उक्त कम्पनी के कर्मचारीयों द्वारा अपने कंपनी के समान बेचने के संबंध में बताया गया जिसका वजन करीब 12.55 क्यूंटल लोहे की समाग्री के एवज में 25100 रूपये नकदी को भुनेश्वर साहू को देना बताया गया एवं मौके पर गवाहों के समक्ष चोरी शुदा सम्पत्ति को आरोपी असगर खान के कब्जे से जप्त किया गया और घटना में संलिप्त आरोपी तामरज साहू एंव भुनेश्वर साहू को हिरासत मे लेकर पुछताछ करने पर चोरी के सम्पत्ति को बेचे गये नकदी रकम आरोपी भुनेश्वर साहू से 2000 एंव आरोपी तामरज साहू से 4600 रूपये जप्त किया गया, आरोपियों का कृत्य अपराध धारा सदर का घटित करना सबूत पाये जाने से आरोपी 1.असगर खान पिता स्व. जारद उम्र 43 वर्ष निवासी मुंगेली जिला मुंगेली, 2.तामरज साहू नंदराम उम्र 21 वर्ष निवासी झाल, थाना नवागढ़, जिला बेमेतरा, 3.भुनेश्वर साहू पिता राजेन्द्र उम्र 25 वर्ष निवासी झाल थाना नवागढ़ जिला बेमेतरा को विधिवत दिनांक 14.01.2026 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल दाखिल किया गया।
उक्त कार्यवाही मे निरी. प्रसाद सिन्हा प्रभारी सायबर सेल, निरी. कार्तिकेश्वर जांगड़े सउनि मधुकर रात्रे, सउनि ईश्वर राजपूत, प्र.आर.यशवंत डाहिरे, नोखेलाल कुर्रे, नरेश यादव, राजेश बंजारे, लोकेश्वर कौशिक व सायबर सेल, सिटी कोतवाली स्टाफ की महत्वपुर्ण भुमिका रही।

*गिरफ्तार आरोपी का नाम:-*
1.असगर खान पिता स्व. जारद उम्र 43 वर्ष निवासी मुंगेली जिला मुंगेली,
2.तामरज साहू नंदराम उम्र 21 वर्ष निवासी झाल, थाना नवागढ़, जिला बेमेतरा,
3.भुनेश्वर साहू पिता राजेन्द्र उम्र 25 वर्ष निवासी झाल थाना नवागढ़ जिला बेमेतरा

संबंधित पोस्ट

उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा के प्रयासों से सहसपुर लोहारा नगर पंचायत को मिली 2.11 करोड़ के विकास कार्यों की स्वीकृति

Sakshi Bansod

Chunesh Sahu

फर्जी पुलिस अधिकारी बनकर अवैध वसूली करने वाला आरोपी गिरफ्तार..

Sakshi Bansod

इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन अहमदनगर, महाराष्ट्र कार्यालय का राष्ट्रीय अध्यक्ष ने किया उद्घाटन…

Sakshi Bansod

समर्थन मूल्य पर कोदो, कुटकी, रागी खरीदी का मैदानी स्तर पर व्यापक प्रचार-प्रसार करें कुरूद में कृष्ण कुंज विकसित करने कल तक मलबा हटाने के कलेक्टर श्री पी.एस.एल्मा ने दिए निर्देश समय सीमा की बैठक में

Chunesh Sahu

*भाजपा शहर मंडल द्वारा आज नितिन नवीन जी के भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर मनाया उत्सव*

Chunesh Sahu