hindmedianews
Breaking News
अन्यछत्तीसगढ़
IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

 

अमर शहीद मिंधू कुम्हार की पुण्यतिथि मनाई गई

गंगरेल डुबान क्षेत्र के लमकेनी गांव निवासी अमर शहीद मिंधू कुम्हार जंगल सत्याग्रह के दौरान 25 सितंबर 1930 को बेंद्रा नवागांव मे अंग्रेजों के अत्याचार का विरोध करते हुए शहीद हुए थे जिनकी पुण्यतिथि अमर शहीद मिंधू कुम्हार कुंभकार समाज भवन धमतरी में मनाई गई जिसमें मुख्य अतिथि क्षेत्र के विधायक ओंकार साहू द्वारा शहीद मिंधू कुम्हार जी की प्रतिमा पर पूजा अर्चना व पुष्पांजलि भेंट कर देश के प्रति उनकी शहादत को याद किया गया उन्होंने कहा कि अमर शहीद मिंधू कुम्हार न केवल कुम्हार जाति के बल्कि पूरे देश का गौरव है कुम्हार समाज द्वारा विधायक महोदय से मांग किया गया कि रुद्री चौक में अमर शहीद मिंधू कुम्हार की आदमकद प्रतिमा स्थापित की जाए व शहीद मिंधू कुम्हार कुंभकार समाज भवन में किचन सेट निर्माण इत्यादि मांग किया गया जिसे पूरा करने का आश्वासन दिया गया
कार्यक्रम में अमर शहीद मिंधू कुम्हार पुण्य स्मृति मंच के संस्थापक शिवदयाल रंघाटी, समाज सेवी शशि प्रभा तिवारी, ब्राम्हण पारा वार्ड पार्षद कोमल सार्वा, कवि जी आर बंजारे, सत्यवान यादव, बी पी चक्रधर, सोनऊ राम प्रजापति, पूर्व जिला अध्यक्ष द्विजराम कुम्भकार लुमेश कुम्भकार,रामबिशाल कुम्भकार, धनेश कुम्भकार, केंद्र प्रधान दिनेश्वर कुम्भकार,जिला प्रतिनिधि विजय कुम्भकार,रामस्वरूप कुम्भकार,सूरज कुम्भकार,शिव कुम्भकार,खिलेश कुम्भकार गगन कुम्भकार राजेंद्र चक्रधारी,जितेंद्र कुंभकार, टिकेश्वर कुंभकार व सभी समाज जन उपस्थित थे।

संबंधित पोस्ट

कवर्धा में मतगणना हुई शुरू :अधिकारी व प्रतिनिधि के सामने खोला गया स्ट्रांगरूम हुई फोटोग्राफ्स

hindmedianews

पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने विधानसभा में पेंशन, पोषण आहार, राशन वितरण एवं दिव्यांगों के हित में उठाया प्रश्न, मेकाहारा में स्वास्थ्य सुविधाओं के आभाव पर किया सदन का ध्यानाकर्षण

hindmedianews

*मुंगेली पुलिस द्वारा की गई जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही*  आम जगह पर हार जीत का दांव लगाकर जुआ खेलते पकड़े गये 07 आरोपी । आरोपियों के कब्जे से 56400 रूपये जप्त की गई ।

Chunesh Sahu

केशलीगोड़ान प्राथमिक शाला का शानदार प्रदर्शन, कक्षा 5वीं के 6 छात्र संकुल में अव्वल

Sakshi Bansod

उच्च वर्ग सेवानिवृत शिक्षक एसके अठभैया मोहरा निवास डंडेसरा ने कराया नेवता भोज ।

Chunesh Sahu

छात्र बिरेंद्र यादव के वैज्ञानिक मॉडल ने रचा नया इतिहास, जिले का पहला मॉडल राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शित – बड़ेबेन्द्री स्कूल का गौरव राष्ट्रीय मंच पर चमका

Sakshi Bansod