
(लिमतरा में कबड्डी प्रतियोगिता का समापन कविता योगेश बाबर ने किया )
इंडियन इलेवन क्रिकेट क्लब एवम् ग्राम विकास समिति के तत्वाधान में आठ दिवसीय भव्य टेनिसबॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन ग्राम लिमतरा में किया गया समापन समारोह की मुख्य अतिथि श्रीमती कविता योगेश बाबर सदस्य जिला पंचायत धमतरी थीं आयोजन समिति द्वारा अतिथियों के स्वागत सत्कार के उपरांत सभा को संबोधित करते हुए श्रीमती बाबर ने कहा कि क्रिकेट का खेल हमारे भारत का बहुत ही प्रसिद्ध खेल है जो की गाँव गली मोहल्ले एव शहरों में सभी जगह खेला जाता है आज वर्तमान में क्रिकेट एक नए रूप व स्वरूप में लोकप्रिय होते जा रहा है इसकी लोकप्रियता बढ़ती जा रही है उन्होंने कहा कि मनुष्य को स्वस्थ जीवन जीना है तो खेल कूद एवं व्यायाम को अपने जीवन में अपनाना होगा क्योंकि खेल कूद एवं व्यायाम से शरीर स्वस्थ रहता है और स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मन निवास करता है और स्वस्थ मन में अच्छे विचार और अच्छी भावना जागृत होती है कार्यक्रम को अन्य अतिथियों ने भी संबोधित किया इस अवसर पर सरपंच भुवनेश्वरी साहू उपसरपंच पंकज साहू फगेश्वर साहू डोमन साहू दयालू साहू चेमन साहू आयोजन समिति के सदस्य एवं ग्राम विकास समिति के पदाधिकारी गण एवं बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित थे ।

चुनेश साहू 9111988965
2.

श्री मद भाग़वत कथा के पठन एवं श्रवण से आध्यात्मिक उन्नति होती है — कविता योगेश बाबर
(धौराभाठा में भागवत ज्ञान यज्ञ सप्ताह कार्यक्रम में कविता बाबर शामिल हुईं )
ग्राम धौराभाठा में जय माँ शीतला युवा प्रकोष्ठ महिला समुह एवं समस्त ग्राम वासियो के तत्वाधान में श्रीमद् भागवत ज्ञान यज्ञ सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है कथा के षष्टम दिवस महारास लीला सुदामा चरित्र एव कृष्ण रुखमणी विवाह के अवसर पर जिला पंचायत सदस्य कविता योगेश बाबर ग्राम धौराभाठा पहुँची और श्रीकृष्ण जी की आरती कार्यक्रम में सहभागी बनी श्रीमद्भागवत कथा के व्यास पीठ पर सुमधुर कथावाचक श्री गौरव शर्मा महाराज जी द्वारा समस्त ग्राम वासियों को श्रीमद् भागवत कथा का रसपान कराया जा रहा है इस अवसर पर श्रीमती बाबर ने कथा स्थल पर मौजूद धर्म प्रेमी श्रोता बंधुओं को संबोधित करते हुए कहा कि श्रीमद्भागवत कथा की रचना महर्षि वेद व्यास ने की थी जिसके अंदर 335 अध्याय 18000 श्लोक व बारह स्कंध है श्रीमद्भागवत ग्रंथ को सभी ग्रंथों का सार माना गया है इसमें भगवान की सभी लीलाओं का वर्णन मिलता है श्रीमदभागवत ग्रंथ मोक्षदायिनी ग्रंथ है राजा परीक्षित को इस कथा को सुनने के बाद ही मोक्ष की प्राप्ति हुई थी प्राणि जगत में इसे सुनने से मुक्ति प्राप्त होती है मन का शुद्धिकरण भी इस कथा के श्रवण एवं वाचन से होता है जहाँ हमें चाहिए की आज के इस भौतिक युग में और भाग दौड़ भरी ज़िंदगी में से कुछ समय निकालकर हमें इसका श्रवण पठन करना चाहिए जिससे हम अपने जीवन के लिए मुक्ति का मार्ग प्रशस्त कर सके कार्यक्रम के इस अवसर पर पूर्व बालोद मंडी अध्यक्ष श्री सुल्तान राव पवार जनपद सदस्य ब्रजेश जगताप संजय साहू जय नारायण उइके शिव कुमार ध्रुव गोपाल साहू बल्ला ध्रुव एवं आयोजन समिति के समस्त सदस्य मातृ शक्तियाँ एवं बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित थे





