hindmedianews
Breaking News
कबीरधामछत्तीसगढ़धर्मब्रेकिंग न्यूजब्रेकिंग न्यूज़

श्री सर्वेश्वरी समूह शाखा “औघड़ की तकिया” बगीचा द्वारा द्वितीय चरण का कंबल वितरण कार्यक्रम संपन्न

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

अजय जांगड़े 8085164784

जशपुर।श्री सर्वेश्वरी समूह द्वारा पूरे देश में संचालित 19 सूत्रीय सेवा कार्यक्रमों के अंतर्गत इस वर्ष की कड़ाके की ठंड को ध्यान में रखते हुए ग्राम पंचायत रोकड़ा में द्वितीय चरण का कंबल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम आज दिनांक 27 दिसंबर 2025 को श्री सर्वेश्वरी समूह शाखा – “औघड़ की तकिया” बगीचा, जिला जशपुर (छत्तीसगढ़) के तत्वावधान में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम का शुभारंभ परम् पूज्य अघोरेश्वर भगवान राम जी एवं परम् पूज्य गुरुपद संभव राम जी के तेल चित्र पर माल्यार्पण, धूप-दीप प्रज्वलन, विधिवत पूजन-अर्चन, आरती एवं जयकारों के साथ किया गया। इसके पश्चात समूह के वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री लक्ष्मी नारायण गुप्ता द्वारा श्री सर्वेश्वरी समूह के 19 सूत्रीय सेवा कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी उपस्थितजनों को दी गई।

इसके बाद कंबल वितरण कार्यक्रम प्रारंभ किया गया, जिसमें ग्राम रोकड़ा एवं महादेव जोबला क्षेत्र में निवासरत गरीब एवं असहाय पहाड़ी कोरवा समुदाय के महिला एवं पुरुष लाभार्थियों को कंबल वितरित किए गए। द्वितीय चरण में कुल 150 कंबल एवं स्वच्छ किए गए कुछ पुराने वस्त्रों का वितरण किया गया। कंबल पाकर लाभार्थियों के चेहरों पर प्रसन्नता स्पष्ट रूप से देखने को मिली।

उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व 17 दिसंबर 2025 को श्री सर्वेश्वरी समूह शाखा बगीचा के महिला संगठन द्वारा प्रथम चरण में बिरहोर जनजाति के बीच 110 कंबल वितरित किए गए थे। इस प्रकार वर्ष 2025 में अब तक श्री सर्वेश्वरी समूह शाखा बगीचा द्वारा कुल 260 कंबलों का वितरण किया जा चुका है, जो सेवा और मानवता के प्रति समूह की निरंतर प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

कार्यक्रम को सफल बनाने में श्री सर्वेश्वरी समूह शाखा बगीचा के उपाध्यक्ष श्री शंकर प्रसाद गुप्ता, मंत्री भगवान राम गुप्ता, कोषाध्यक्ष कृष्ण मुरारी गुप्ता, संयुक्त मंत्री अवधूत गुप्ता, लेखा परीक्षक तरुण सिंह, रामजीवन शर्मा, राजेंद्र कृष्ण गुप्ता, नंदलाल गुप्ता, पवन अग्रवाल, दुर्गेश शर्मा, अमृत यादव सहित समूह के अन्य सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। वहीं महिला संगठन की ओर से श्रीमती सुप्रिया गुप्ता, संतोष शर्मा, नीलावती देवी, शकुंतला सिंह, सुनीता गुप्ता, सुनावती यदुवंशी, प्रमिला गुप्ता, राधा गुप्ता सहित सभी सदस्यों ने सक्रिय सहभागिता निभाई।

कार्यक्रम में ग्राम पंचायत रोकड़ा के सरपंच, उपसरपंच, मंगरू राम एवं समस्त ग्रामवासियों का विशेष सहयोग प्राप्त हुआ, जिसके चलते कार्यक्रम सुव्यवस्थित एवं सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। अंत में परम् पूज्य अघोरेश्वर भगवान राम जी एवं परम् पूज्य गुरुपद संभव राम जी के तेल चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का समापन किया

संबंधित पोस्ट

*लुकेश्वरी सुरेन्द्र साहू की बढ़ती लोकप्रियता से विपक्षी दल हैरान…*

Chunesh Sahu

राशिफल 24 जुलाई: इन 5 राशिवालों के आज पूरे होंगे अटके काम, सुधरेगी आर्थिक स्थिति

Admin

Chunesh Sahu

खेलकूद से शारीरिक और मानसिक मजबूती मिलती है – कविता योगेश बाबर 

Chunesh Sahu

*आदिवासी क्षेत्रों में जल– जंगल– जमीन का नैसर्गिक अधिकार आदिवासियों का है–अर्जुन मुंडा*

Chunesh Sahu

लेख:अधिकारी सरकार के इशारे से करते हैं कार्य, बन रहे बलि का बकरा

hindmedianews