hindmedianews
Breaking News
अन्यछत्तीसगढ़बालोदराजनीती

समर्थन मूल्य पर धान खरीदी कार्य को सफलतापूर्वक एवं निर्बाध रूप से संपन्न कराने हेतु कलेक्टर श्रीमती मिश्रा द्वारा की जा रही है धान खरीदी केन्द्रों में सघन दौरा

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

 

आज गुरूर विकासखण्ड के विभिन्न धान खरीदी केन्द्रों का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का किया गहन पड़ताल 

 

आदिम जाति सहकारी समिति मोखा के समिति प्रबधंक को कारण बताओ नोटिस जारी करने के दिए निर्देश 

बालोद, 26 दिसम्बर 2025

राज्य शासन के महत्वाकांक्षी धान खरीदी योजना के अंतर्गत समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के कार्य को बालोद जिले में सफलतापूर्वक एवं बिना किसी अवरोध के निर्बाध रूप से संपन्न कराने हेतु कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा जिले के सभी विकासखण्डों के धान खरीदी केन्द्रों का निरंतर सघन दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा ले रहे हैं। जिससे की वास्तविक किसानों के वास्तविक रकबे के अनुसार शत प्रतिशत धान की खरीदी सुनिश्चित होने के साथ-साथ धान खरीदी केन्द्रों में किसानों को किसी भी प्रकार की परेशानियों का सामना न करना पड़े। इसके अंतर्गत आज कलेक्टर श्रीमती मिश्रा गुरूर विकासखण्ड के धनेली, मोखा, हितेकसा एवं नारागांव धान खरीदी केन्द्रों का आकस्मिक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का गहन पड़ताल किया। इस दौरान कलेक्टर श्रीमती मिश्रा ने सभी धान खरीदी केन्द्रों में अब तक खरीदे गए धान की कुल मात्रा, धान खरीदी की कुल लक्ष्य ,धान खरीदी केन्द्रों में शामिल गांव की औसत उपज, रकबा समर्पण की स्थिति निगरानी समिति के सदस्यों के कार्य तथा धान खरीदी केन्द्रों में मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता आदि के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी ली। कलेक्टर श्रीमती मिश्रा ने मौके पर उपस्थित अधिकारी-कर्मचारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि कोई भी पात्र कृषक निर्धारित रकबे के आधार पर धान की बिक्री करने से वंचित न रहे। इसके साथ ही किसी भी स्थिति में व्यापारियों, कोचियों आदि से धान की खरीदी न हो पाए। इसके लिए उन्होंने अधिकारी-कर्मचारियों को पुख्ता उपाय सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्रीमती मिश्रा ने रकबा समर्पण के कार्य को अत्यंत महत्वपूर्ण बताते हुए किसानों द्वारा अपने धान की बिक्री के पश्चात् उनके पास धान उपलब्ध नही होने पर उन्हें अनिवार्य रूप से रकबा समर्पण कराने के निर्देश भी दिए। कलेक्टर श्रीमती मिश्रा ने धान खरीदी केन्द्र मोखा के निरीक्षण के दौरान धान खरीदी के उपरांत स्टेक में रखे गए बारदानों का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कुछ बारदानों की स्थिति ठीक नही पाए जाने तथा बारदानों की ठीक से सत्यापन नही कराने पर गहरी नाराजगी व्यक्त की। इस कार्य के लिए उन्होंने समिति प्रबंधक की जिम्मेदारी तय करते हुए धान खरीदी केन्द्र मोखा के समिति प्रबंधक श्री राधेलाल साहू को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश भी दिए। इस दौरान एसडीएम गुरूर श्री आरके सोनकर, उप पंजीयक सहकारी संस्थाएं श्री आरपी राठिया, तहसीलदार श्री हनुमंत श्याम, मंडी सचिव सहित संबंधित विभाग के अन्य अधिकारियों के अलावा स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं कृषकगण उपस्थित थे। 

कलेक्टर श्रीमती मिश्रा ने धान खरीदी केन्द्र धनेली के निरीक्षण के दौरान अपने धान की बिक्री करने पहुँचे किसान श्रीमती विद्यादेवी से बातचीत कर बिक्री हेतु लाए गए धान की कुल मात्रा एवं कुल जमीन आदि के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने धान खरीदी केन्द्र में ढेर करके रखे गए किसान श्रीमती विद्यादेवी के धान का भी अवलोकन किया। श्रीमती मिश्रा ने नमी मापक यंत्र के माध्यम धान की नमी की मात्रा का जाँच कराया। इस दौरान कलेक्टर श्रीमती मिश्रा ने धान खरीदी केन्द्र धनेली में पहले टोकन से धान बेचने के उपरांत दूसरे टोकन से बिक्री के लिए धान लाने वाले किसान श्री रामनारायण से भी बातचीत की। किसान रामनाथ के द्वारा उनके पास कुल 04 एकड़ 88 डिसमिल कृषि भूमि होने की जानकारी दी। किसान श्री रामनारायण ने बताया कि पहले टोकन के माध्यम से उन्हें 40 क्विंटल धान की बिक्री की है। इसके बाद वे दूसरे टोकन के माध्यम से आज लगभग 40 क्विंटल धान बिक्री हेतु लाने की जानकारी दी। श्रीमती मिश्रा ने मौके पर उपस्थित निगरानी समिति के सदस्य एवं हल्का पटवारी से दूसरे टोकन कटाने वाले किसानों के घरों में पहुँचकर उपलब्ध धानों के भौतिक सत्यापन के कार्य के संबंध में भी जानकारी ली। उन्होंने निगरानी दल में शामिल अधिकारी-कर्मचारियों को पहले टोकन में धान बिक्री के उपरांत धान बिक्री के लिए दूसरे एवं तीसरे टोकन कटाने वाले किसानों के घरों में पहुँचकर उपलब्ध धान का अनिवार्य रूप से भौतिक सत्यापन करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्रीमती मिश्रा ने धान खरीदी केन्द्रों में खरीदी के उपरांत स्टेक में रखे गए धान बोरों की तौलाई भी कराई। उन्होेंने धान खरीदी केन्द्रों में अब तक कराए गए कुल रकबा समर्पण के संबंध में जानकारी लेते हुए इस कार्य को विशेष प्राथमिकता के साथ पूरा करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि पहले या दूसरे टोकन के माध्यम से धान बिक्री के पश्चात निर्धारित रकबा के अनुसार किसान के पास बिक्री हेतु और धान उपलब्ध नही होनेे पर अनिवार्य रूप से रकबा समर्पण कराने के निर्देश भी दिए। इस दौरान कलेक्टर श्रीमती मिश्रा एवं अधिकारियों ने धान खरीदी केन्द्रों के दस्तोवजों का अवलोकन कर पंजीकृत किसानों की कुल संख्या, ग्रामवार कुल रकबा, धान खरीदी के कुल लक्ष्य, औसत उत्पादन आदि का गहन पड़ताल किया। कलेक्टर ने मौके पर उपस्थित एसडीएम श्री आरके सोनकर रकबा समर्पण के कार्य को अभियान चलाकर पूरा करने को कहा। इस दौरान कलेक्टर श्रीमती मिश्रा ने मौके पर उपस्थित किसानों से बातचीत कर व्यवस्थाओं के संबंध में भी बातचीत की। धान खरीदी केन्द्र नारागांव में किसानों ने धान खरीदी केन्द्र तक पहुँच मार्ग, शौचालय निर्माण तथा अधोसंरचना से जुड़े चीजों की पूर्ति करने की मांग की। कलेक्टर ने किसानों को उनके मांगों को पूरा करने हेतु समुचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया एवं मौके पर उपस्थित एसडीएम श्री सोनकर को इसके लिए त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने मौके पर उपस्थित जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक के पर्यवेक्षक को धान खरीदी केन्द्र हितेकसा एवं नारागांव का नियमित निरीक्षण कर इन केन्द्रों में धान खरीदी के कार्य को सुचारू रूप से संपन्न कराने के निर्देश दिए। 

 

हिन्द मिडिया GGTV संवाददाता याद राम साहू मो, 9009338660

संबंधित पोस्ट

*रामधुनी प्रतियोगिता का जिला पंचायत अध्यक्ष ने किया शुभारंभ*

Chunesh Sahu

ग्राम देवरी (क),तवेरा में आयोजित परम पूज्य गुरु घासीदास जयंती समारोह एवं ग्राम कूथरेल (मासुल) में लोकार्पण

Chunesh Sahu

सट्टा खाईवाल सहित दो अन्य लोगो को सट्टा खिलाते रंगे हाथों किया गिरफ्तार

Chunesh Sahu

COVID 19: Fashion icon Donatella Versace donates 200,000 Euros to Italy hospital fighting coronavirus

Admin

*महतारी वंदन योजना से महिलाएं बनेंगी सशक्त – अवनेद्र साहू*

Chunesh Sahu

कोरबा: गर्मी की शुरुआत होने के साथ ही उड़ने लगी राख, परेशान ग्रामीणों ने सीएसईबी के अधिकारियों का किया घेराव

Sakshi Bansod