hindmedianews
Breaking News
अन्यछत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़मुंगेली

ग्राम नेवासपुर मे जमीन विवाद को लेकर हुये हत्या के फरार आरोपी विमल सप्रे एवं एक विधि से संघर्षरत बालक को मुंगेली पुलिस ने किया गिरफ्तार

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

➡️ *मुंगेली पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल (भा.पु.से.) के निर्देशन मे थाना सिटी मुंगेली क्षेत्रांतर्गत ग्राम नेवासपुर में हुये हत्या के फरार आरोपी विमल सप्रे एवं एक विधि से संघर्षरत बालक को पकड़ने में मिली बड़ी सफलता*

➡️ *सिटी कोतवाली मुंगेली में अपराध क्रमांक 530/25 धारा – 61(2), 190, 191(2), 191(3), 103(1), 296, 115(2), 351(3), 3(5) बीएनएस के तहत 07 आरोपियों एवं एक विधि से संघर्षरत बालक के विरूद्ध किया गया कार्यवाही।*

सूचक प्रफुल सोनकर पिता रोहित उम्र 21 वर्ष निवासी परमहंस वार्ड मुुंगेली अपने परिजनों के साथ थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 11.12.25 को नेवासपुर स्थित खेत में लगे धान फसल को झम्मन सप्रे तथा उसके परिवार के लोगों द्वारा काट रहे थे। जिसे पीड़ित जनक सोनकर द्वारा धान फसल को झम्मन सप्रे एवं उसके परिवार के लोगों को काटने से मना करने पर झम्मन सप्रे, विमल सप्रे, दूजराम सप्रे एवं द्वारिका सप्रे सभी लोग एक राय होकर प्रफुल सोनकर (सूचक) के परिवार के सभी लोगो को मां बहन की गंदी-गंदी अश्लील गाली गलौज एवं जान से मारने की धमकी देते हुये लाठी, डण्डा टंगिया एवं लोहे के रॉड से मारपीट करने से जनक सोनकर को सीना, पेट एवं सिर में गंभीर चोट आने से ईलाज हेतु जिला अस्पताल मुंगेली में भर्ती कराया गया था जिसकी ईलाज के दौरान पीड़ित जनक राम सोनकर का मृत्यु होने पर मुंगेली पुलिस अधीक्षक  भोजराम पटेल (भा.पु.से.) द्वारा प्रकरण के गंभीरता को देखते हुये आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी करने के निर्देश दिये जिसके परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवनीत कौर छाबड़ा, अनुविभागीय अधिकारी मयंक तिवारी के पर्यवेक्षण में प्रकरण के आरोपी 1.झम्मन लाल, 2. दुजेराम सप्रे, 3. द्वारिका सप्रे, 4. हिरौदी सप्रे, 5. रूपनारायण आहिरे एवं 6. प्रणय साहू को हिरासत में लेकर तथ्यात्मक पूछताछ करने पर आरोपियों द्वारा अपराध कारित करना स्वीकार करने पर आरोपियों को गिरफ्तार कर थाना सिटी कोतवाली मुंगेली में अपराध क्रमांक 530/25 धारा 103(1), 296, 115(2), 351(3), 3(5) बीएनएस के तहत कार्यवाही कर आरोपियों को न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया था। प्रकरण के फरार आरोपी विमल सप्रे व अन्य की पतासाजी की जा रही थी।

घटना दिनांक से फरार प्रकरण के मुख्य आरोपी विमल सप्रे का लगातार पतासाजी के दौरान तकनीकी साक्ष्य एवं मुखबीर की सूचना पर दिनांक 23.12.2025 को हिरासत लिया गया जिससे बारिकी से पूछताछ करने पर आरोपी विमल सप्रे द्वारा जुर्म कारित स्वीकार करने एवं घटना में प्रयुक्त *01 बांस का डंडा * को पेश करने पर आरोपी विमल सप्रे से जप्त किया जाकर *आरोपी विमल सप्रे पिता झम्मन सप्रे उम्र 35 वर्ष निवासी ग्राम नेवासपुर थाना सिटी कोतवाली मुंगेली* को गिरफ्तार किया गया एवं आरोपी विमल सप्रे के द्वारा विधि से संघर्षरत बालक के घटना में सम्मिलित होने की जानकारी देने पर विधि से संघर्षरत बालक का पारिवारिक पृष्ठभूमि भरकर एवं फरार आरोपी विमल सप्रे को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया। प्रकरण में आरोपियों द्वारा विवेचना के दौरान षडयंत्र पूर्वक एक राय होकर घटना कारित करना पाए जाने पर धारा 61(2) bns जोड़ी गई।

उक्त कार्यवाही मे निरीक्षक कार्तिकेश्वर जांगड़े थाना प्रभारी सिटी कोतवाली मुंगेली, सउनि भानुप्रताप बर्मन, मधुकर रात्रे, प्रआर. चन्द्र कुमार धु्रव, मनोज ठाकुर, राजेश बंजारे, आरक्षक विकास ठाकुर, योगेश यादव, नोहर डड़सेना, अजय चन्द्राकर, रवि श्रीवास एवं मनोज टंडन की भूमिका सराहनीय रही।

*पूर्व के गिरफ्तार आरोपियों के नाम:-*.
1. झम्मन लाल सप्रे पिता स्व.
भीखु राम उम्र 54 वर्ष,
2. दुजेराम सप्रे पिता सिखु राम उम्र 55 वर्ष
3. द्वारिका सप्रे पिता झम्मन उम्र 18 वर्ष
4. हिरौदी सप्रे पति झम्मन सप्रे उम्र 45 वर्ष सभी निवासी नेवासपुर थाना सिटी कोतवाली मुंगेली
5. रूपनारायण आहिरे पिता संतोष आहिरे उम्र 24 वर्ष निवासी खैरवार थाना सिटी कोतवाली मुंगेली
6. प्रणय साहू पिता राधेलाल साहू उम्र 25 वर्ष निवासी सोढार थाना जरहागांव

संबंधित पोस्ट

राज्योत्सव की धूम में विभाग की थूक पॉलिश सड़कें: 27 साल की उम्र, नाबालिग विकास! 25 साल राज्य, 27 साल जिला – कितने और साल इंतजार? जनता की पुकार “सुधार करो, वरना धमतरी की ‘उम्र’ बेकार!” विकास विकास और सिर्फ़ विकास के दावों में धमतरी को मिला सिर्फ गढ्ढे, गढ्ढे और सिर्फ बड़े गढ्ढे….

Chunesh Sahu

विद्यालय में शराब पीकर पहुंचा शिक्षक, वीडियो वायरल… शिक्षा का मंदिर शर्मसार

Sakshi Bansod

गुंझेटा में भी मनाई गई 9वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस सह योगाभ्यास 

hindmedianews

*प्रजापिता ब्रह्माकुमारी द्वारा माउंट आबू में पांच दिवसीय राष्ट्रीय मीडिया सम्मेलन का हुआ सफल आयोजन…* *सकारात्मक खबरों पर जोर दिए जाने की आवश्यकता…* *समाज को अच्छी खबर देने से राष्ट्र और परिवार दोनों मजबूत होंगे*

Chunesh Sahu

सम्पर्क से समर्थन कार्यक्रम के तहत. तारी _भरदा. पेवरों. भानपूरी. बोड़रा सहित कई ग्रामों का किया दौरा..  भाजपा मंडल गुरूर के कार्यकर्ताओं द्वारा किया जा रहा है संपर्क अभियान

Chunesh Sahu

कृषि, खाद्य एवं गैस-पेट्रोलियम कम्पनी हेड खाद्य विभाग की सचिव की पत्रकार वार्ता           

Sakshi Bansod