hindmedianews
Breaking News
अन्यछत्तीसगढ़

*श्रीराम के उद्घोष के साथ जिला पंचायत अध्यक्ष ने हरी झंडी दिखाकर रामभक्तों को अयोध्या के लिए किया रवाना*

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

 

*श्रीराम के उद्घोष के साथ जिला पंचायत अध्यक्ष ने हरी झंडी दिखाकर रामभक्तों को अयोध्या के लिए किया रवाना*

*बालोद :-* अयोध्या में भव्य मंदिर में विराजित रामलला के दर्शन के लिए बालोद जिले के श्रद्धालुओं का जत्था गुरुवार को भक्तिमय वातावरण के बीच रवाना हुआ। मुख्यमंत्री ‘रामलला तीर्थ दर्शन योजना’ के अंतर्गत समाज कल्याण विभाग के क्रियान्वयन में आयोजित इस यात्रा को बालोद जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती तारणी पुष्पेंद्र चंद्राकर ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जिला पंचायत अध्यक्ष ने सभी यात्रियों का तिलक लगाकर और पुष्पहार से अभिनंदन किया। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं को सुखद एवं मंगलमय यात्रा की

शुभकामनाएं दीं। योजना के तहत जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पात्र श्रद्धालुओं का चयन किया गया है, जिन्हें शासन के व्यय पर अयोध्या की तीर्थ यात्रा कराई जा रही है। यात्रियों के लिए भोजन, आवास और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं, ताकि बुजुर्ग और अन्य श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती तारणी पुष्पेंद्र चंद्राकर ने कहा, यह हमारे प्रदेश सरकार की एक अत्यंत पुण्यकारी योजना है। दशकों के इंतजार के बाद भगवान राम अपने भव्य महल में विराजे हैं, और हमारे जिले के नागरिकों को उनका दर्शन लाभ मिलना सौभाग्य की बात है। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं के चेहरों पर जो संतोष और खुशी दिख रही है, वही इस योजना की सफलता है। भगवान श्रीराम सबका कल्याण करे। कार्यक्रम के दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधि, जिला प्रशासन के अधिकारी और बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के परिजन उपस्थित रहे।

रिपोर्टर – गगनदीप सिन्हा
हिरदे सिन्हा

मो – 7771845128
7389867471

संबंधित पोस्ट

अघोरपीठ कोनी में श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया गया शिवलिंग-चरण पादुका स्थापना पर्व

Sakshi Bansod

छत्तीसगढ़ बालोद जिला में बैगा का गला रेत कर हत्या कर दी गई

Chunesh Sahu

*निपानी हत्याकांड के आरोपी को पकडने बालोद पुलिस को मिली बड़ी सफलता।* *आरोपी मृतिका रामबती का जेठ निकला हत्यारा।* *आरोपी विजय के द्वारा मृतिका के बाल को पकडकर सिर को जमीन में पटक कर की हत्या।*

Chunesh Sahu

पंचायत चुनाव में जीतने वाले 80 फीसदी प्रत्याशी भाजपा के- उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा

Sakshi Bansod

मतदान केन्द्रों में सभी मूलभूत सुविधा एक सप्ताह के भीतर ठीक करें-कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी जनमेजय महोबे

hindmedianews

राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के जन्मदिवस पर फल और बिस्किट वितरण

Chunesh Sahu