hindmedianews
Breaking News
Raipurछत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़राजनीती

कांग्रेस का दिल्ली में “वोट चोर,गद्दी छोड़” प्रदर्शन रैली आज 

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

 

रायपुर।लोकतंत्र और मताधिकार की रक्षा के मुद्दे को लेकर कांग्रेस पार्टी आज राजधानी दिल्ली में जोरदार शक्ति प्रदर्शन करने जा रही है। “वोट चोर, गद्दी छोड़” के नारे के साथ आयोजित इस विशाल प्रदर्शन रैली में छत्तीसगढ़ कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता, विधायक और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल होंगे।

प्रदर्शन रैली को लेकर छत्तीसगढ़ कांग्रेस में खासा उत्साह देखा जा रहा है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल तथा विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत स्वयं दिल्ली पहुंचकर रैली में भाग लेंगे। पार्टी सूत्रों के अनुसार, छत्तीसगढ़ के कई जिलों से कांग्रेस विधायक भी पहले ही दिल्ली के लिए रवाना हो चुके हैं, जबकि सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता राजधानी पहुंचकर प्रदर्शन में शामिल हो रहे हैं।

कांग्रेस का आरोप है कि केंद्र सरकार और सत्तारूढ़ दल लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं को कमजोर कर रहे हैं और चुनावी व्यवस्था के साथ छेड़छाड़ कर जनता के मताधिकार का हनन किया जा रहा है। इसी के विरोध में “वोट चोर, गद्दी छोड़” का नारा देते हुए कांग्रेस ने देशव्यापी आंदोलन का आह्वान किया है, जिसकी एक बड़ी कड़ी के रूप में यह दिल्ली रैली आयोजित की जा रही है।

छत्तीसगढ़ कांग्रेस नेतृत्व का कहना है कि यह प्रदर्शन केवल राजनीतिक विरोध नहीं, बल्कि संविधान, लोकतंत्र और जनता की आवाज की रक्षा की लड़ाई है। रैली के माध्यम से कांग्रेस केंद्र सरकार को चेतावनी देगी कि लोकतंत्र से किसी भी तरह का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा।

दिल्ली में होने वाली इस रैली को लेकर राजनीतिक हलकों में भी हलचल तेज है। माना जा रहा है कि छत्तीसगढ़ कांग्रेस की मजबूत मौजूदगी से यह संदेश जाएगा कि प्रदेश की जनता और नेतृत्व पूरी मजबूती से पार्टी के राष्ट्रीय आंदोलन के साथ खड़े हैं।

संबंधित पोस्ट

कांग्रेस-भाजपा सहित सभी राष्ट्रीय पार्टी विधानसभा चुनाव मे ओबीसी को दे 54% टिकट:- अधिवक्ता शत्रुहन सिंह साहू 

Chunesh Sahu

विश्व मानसिक स्वास्थ्य सप्ताह के आठवे दिवस जिला चिकित्सालय धमतरी में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

Chunesh Sahu

*श्रीराम के उद्घोष के साथ जिला पंचायत अध्यक्ष ने हरी झंडी दिखाकर रामभक्तों को अयोध्या के लिए किया रवाना*

Chunesh Sahu

“उदयपुर फाइल्स” पर तत्काल रोक की मांग को लेकर RUFC का राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन, मुस्लिम समाज ने जताई गहरी आपत्ति

hindmedianews

ग्राम डांडेसरा मे वृक्ष लगाकर किया गया बाल संस्कार शाला का शुभारंभ..

Chunesh Sahu

भीषण गर्मी में राहत का सहारा बना पियाऊ घर प्रेस क्लब गंडई की पहल, राहगीरों को मिल रहा शुद्ध व ठंडा पेयजल

Sakshi Bansod