hindmedianews
Breaking News
कबीरधामछत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूजब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजन

छत्तीसगढ़ी एल्बम जगत में धमाकेदार एंट्री, “संडे को आबे कवर्धा शहर, तोला घुमाहू सरोदा डहर” 20 दिसंबर को रिलीज

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow
अजय जांगड़े 8085164784
कवर्धा।छत्तीसगढ़ी फिल्म और गीत-संगीत जगत इन दिनों नए प्रयोगों, आकर्षक लोकेशनों और दमदार नृत्य-गायन के कारण लगातार सुर्खियों में है। प्रदेश के कवर्धा जिले में स्थानीय कलाकारों, गायकों और निर्माताओं की मेहनत और रचनात्मकता का असर साफ नजर आता है। इसी कड़ी में 20 दिसंबर को एक और सुपरहिट छत्तीसगढ़ी गाना रिलीज होने जा रहा है, जिसका शीर्षक है—“संडे को आबे कवर्धा शहर, तोला घुमाहू सरोदा डहर”।
इस गीत को मधुर स्वर में निर्माता व गायक राज यादव ने आवाज दी है। वहीं वीडियो में दमदार नृत्य और अभिनय का प्रदर्शन हीरो मुरली यादव और हीरोइन चंचल यादव ने किया है। खास बात यह है कि ये दोनों कलाकार कवर्धा जिले के ही निवासी हैं, और वहीं की संस्कृति, लोकनृत्य और स्थानीय सौंदर्य को इस गाने में खूबसूरती से दर्शाया गया है।
गीत की शूटिंग कवर्धा शहर के मनोरम स्थानों के साथ-साथ मशहूर पर्यटन स्थल सरोदा गार्डन और सरोदा जलाशय में हुई है। गाने की वीडियो इंट्रो रिलीज होते ही दर्शकों से शानदार प्रतिक्रिया मिली है। सोशल मीडिया पर दर्शक इसे “छत्तीसगढ़ में धूम मचाने वाला अगला सुपरहिट” बता रहे हैं।
स्थानीय कलाकारों की भागीदारी और कवर्धा जिले के प्राकृतिक सौंदर्य को बढ़ावा देने वाला यह गीत रिलीज से पहले ही चर्चा का केंद्र बना हुआ है। निर्माताओं को उम्मीद है कि यह गाना युवाओं के बीच विशेष लोकप्रियता हासिल करेगा और छत्तीसगढ़ी एल्बम जगत में नई पहचान बनाएगा।

संबंधित पोस्ट

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज कबीरधाम जिले को दी 218 करोड़ 37 लाख 98 हजार रूपए की सौगात

hindmedianews

समरूपारा स्कूल की जर्जर हालत पर जताई चिंता, BEO से मिलकर की समाधान की मांग

hindmedianews

मानवता दिवस पर मानसिक रोगी की सहायता कर की गई मिशाल पेश ।

hindmedianews

Chunesh Sahu

विधायक भावना बोहरा ने ₹8.44 करोड़ से अधिक के विकास एवं अधोसंरचना निर्माण कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया

hindmedianews

*गुरुर ब्लाक में भू माफियाओं पर लगाम लगाने की बजाय…. नवरात्र ऑफर….*

Chunesh Sahu