hindmedianews
Breaking News
ब्रेकिंग न्यूज़समस्या

कांजीपानी में अवैध शराब–गांजा का धंधा बेखौफ़! ग्रामीणों ने कलेक्टर से लगाई गुहार…..!

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

 

 

कोरबा:- ग्राम पंचायत कांजीपानी में अवैध शराब और गांजा की खुलेआम बिक्री से ग्रामीणों में गहरी नाराज़गी है। वर्षों से चल रहे इस अवैध कारोबार के कारण गांव की शांति व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित हो रही है। स्थिति इतनी बिगड़ चुकी है कि गांव के किशोर, युवा ही नहीं बल्कि स्कूल के छोटे बच्चे तक नशे की गिरफ्त में आते जा रहे हैं।

 

ग्रामीणों ने बताया कि गांव से महज दो किलोमीटर दूर स्थित पुलिस चौकी  होने के बावजूद पुलिस कार्रवाई न होने से अवैध कारोबारियों के हौसले लगातार बुलंद हैं। महिलाओं और जनप्रतिनिधियों ने कई बार शराब–गांजा बिक्री रोकने प्रयास किया, यहां तक कि ग्राम पंचायत को नशामुक्त बनाने का अभियान भी चलाया गया, परंतु असामाजिक तत्वों के कारण हर कोशिश नाकाम साबित हो रही है।

 

ग्रामीणों ने कलेक्टर को भेजे ज्ञापन में कहा है कि गांव में कुछ लोगों द्वारा अवैध रूप से शराब बनाकर बेचने का काम लगातार जारी है। प्रशासनिक कार्रवाई के अभाव में स्थिति दिन-प्रतिदिन गंभीर होती जा रही है। ग्रामीणों का साफ कहना है कि यदि प्रशासन सख्त कदम नहीं उठाता, तो वे सामूहिक रूप से अवैध कारोबार बंद करने का आंदोलन शुरू करने को मजबूर होंगे।

 

महिला समिति, सरपंच और अन्य जनप्रतिनिधियों ने कलेक्टर से तत्काल गांव में अवैध शराब–गांजा बेचने वालों के खिलाफ छापामार कार्रवाई कर कठोर कदम उठाने की मांग की है, ताकि गांव को नशामुक्त बनाकर युवाओं और बच्चों का भविष्य सुरक्षित रखा जा सके।

 

 

 

संबंधित पोस्ट

शराब पार्टी के बाद विवाद में युवक की मौत, हत्या के आरोप में दोस्त गिरफ्तार

Sakshi Bansod

एनडीए की ऐतिहासिक जीत,बिहार की प्रगति के लिए जनता की प्रतिबद्धता का प्रतीक : भावना बोहरा

Sakshi Bansod

कांग्रेसी राजकुमार अनंत गिरफ्तार: मुख्यमंत्री को काला झंडा दिखाने की कोशिश बना कारण 

hindmedianews

हटकेश्वर वार्ड धमतरी में गांजा बेच रहे आरोपिया को धमतरी पुलिस ने किया गिरफ्तार*  *आरोपिया के कब्जे से 02 किलो 146 ग्राम गांजा कीमती 11030/- रूपये बिक्री रकम 300/-रुपये, जुमला-11330/- रूपये किया गया जप्त* 

Chunesh Sahu

कलेक्टर  जनमेज महोबे ने कुंडा तहसील के ग्राम मोहगांव के राजस्व शिविर का निरीक्षण किया, किसानों को ऋण पुस्तिका वितरण किया

hindmedianews

*शहीद के पार्थिव शरीर कल सुबह रायपुर पहुंचने की संभावना…* *सैनिक सम्मान के साथ दी जावेगी श्रद्धांजलि…* *शहीद जवान मनीष ध्रुव के शहादत पे खरेंगा गांव के मेला मड़ई कार्यक्रम स्थगित*

Chunesh Sahu