hindmedianews
Breaking News
अन्यछत्तीसगढ़

जिला स्तरीय कलार महोत्सव ग्राम कलंगपुर 

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

स्थान -गुण्डरदेही 

 

रिपोर्टर – गगनदीप सिन्हा, हिरदे सिन्हा 

 मो – 7771845128

        7389867471

 -जिला स्तरीय कलार महोत्सव ग्राम कलंगपुर 

 

रविवार को ग्राम कलंगपुर में जिला स्तरीय कलार महोत्सव का आयोजन बालोद जिला के कलार समाज द्वारा किया गया । कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल शामिल हुए। इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने भगवान सहस्त्रबाहु की मूर्ति का अनावरण किया तो पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सिन्हा समाज के भवन का लोकार्पण किया। कार्यक्रम की शुरुआत में कलार समाज की महिलाओं द्वारा भव्य कलश यात्रा निकालकर पूरे गांव में भ्रमण किया। जिसके बाद मां बहादुर कलारिन, भगवान सहस्त्रबाहु और छत्तीसगढ़ महतारी की पुजा अर्चना करके कार्यक्रम की शुरुआत की गई। इस अवसर पर नवचेतना फाउंडेशन द्वारा रक्तदान शिविर एवं स्वास्थ्य शिविर का भी आयोजन किया गया था। रक्तदान शिविर में 70 लोगों ने रक्तदान किया जिसको फाउंडेशन द्वारा हेलमेट प्रदान कर सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम में समाज का नाम रौशन करने वाले लोगों को प्रतीक चिन्ह प्रदान कर सम्मानित भी किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रहे स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने समाज के लिए कई बड़ी घोषणाएं भी की।

इस कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी एवं कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारीयों के साथ साथ समाज के सभी पदाधिकारी उपस्थित रहे।

संबंधित पोस्ट

मासिक स्वास्थ्य एवं जन जागरण शिविर का आयोजन

Chunesh Sahu

बसना ब्लॉक में गुरु ज्ञान प्रकाश पर्व: मंत्री खुशवंत साहेब बोले‘लालच में आकर धर्मान्तरण नहीं करना, सतनामी समाज ने औरंगजेब को चटाई थी धूल’

Sakshi Bansod

*नगर पंचायत अध्यक्ष प्रमोद जैन ने सेवा कार्यों के साथ मनाया जन्मदिवस; मंदिरों में की पूजा-अर्चना, मरीजों को बांटे फल*

Chunesh Sahu

दो अलग-अलग प्रकरण में तीन शातिर चोर गिरफ्तार,चोरी के दो नग मोटर सायकल बरामद 

hindmedianews

साहित्य सम्राट मुंशी प्रेमचंद की शासकीय प्राथमिक शाला  केशलीगोड़ान मनाई गई जयंती 

hindmedianews

दलबदलु नहीं स्थाई पार्टी में रहने वालों को समर्थन:पंडरिया में विकास न होने से रूष्ट हैं मतदाता, प्रतिनिधियों पर सवाल 

hindmedianews