hindmedianews
Breaking News
अन्यछत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़मुंगेली

मुंगेली पुलिस विभाग के द्वारा मुक – बधिर बच्चों को मेला का भ्रमण कराते हुये झुला, मनपंसद खिलौने तथा अनेक प्रकार की मिठाईयां खिलाई गई, बच्चों के चेहेरे पे आई खुशियां

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

➡ *मुंगेली पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल (भा.पु.से.) की ‘‘पहल’’ कार्यक्रय के तहत अभिनव पहल मुक – बधिर बच्चो को घुमाया गया व्यापार मेला*

मुंगेली पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल के द्वारा जिले मे *पहल कार्यक्रम* के तहत अभिनव पहल करते हुये जिले के मुक – बधिर बच्चों को उत्साहित करने एवं अच्छा पल देने के लिये मुक – बधिर बच्चों को जिले के बीआर साव स्कुल मैदान स्थित आयोजित व्यापार मेला मुंगेली मे ले जाने भ्रमण एवं झुला – झुलाने हेतु निर्देशित किया गया, जिसमे ‘‘पहल’’ कार्यक्रम के तहत मुक – बधिर बच्चों को पुलिस अधीक्षक पटेल की पहल पर मेले का भ्रमण कराया गया। मेला भ्रमण के दौरान मुक – बधिर बच्चो ने झुुला, रेलगाड़ी, घोड़ा झुला समेत विभिन्न झूलों का आनंद लिया और झुला झूलते हुए बच्चों ने खूब हूटिंग भी की। इस दौरान बच्चों के चेहरे की खुशी देखने लायक थी, वे एक दूसरे को इशारा कर – करके अपनी खुशियों को प्रकट कर रहे थे। सभी बच्चे काफी प्रफुल्लित एवं आनंदित थे।
मुुंगेली पुलिस विभाग के द्वारा मुखबधिर बच्चों को भ्रमण कराते हुये मुखबधिर छात्र-छात्राओं ने मेला का आनंद लेते हुये सभी ने चाट, पकौड़ी, गुपचुप खाये व सभी बच्चे मनपसंद से आनंदित होते हुये अलग – अलग खिलौने पंसद किये सभी बच्चो को चश्मा व अनेक प्रकार के खिलौने दिया गया एवं बच्चोे को *पहल कार्यक्रय* के तहत मेला मे बैनर पोस्टर के माध्यम से आम नागरिकों को साइबर सुरक्षा नियमों व नशे से होने वाले दुष्प्रभाव, यातायात नियमो की जागरूकता हेतु अपील की गई।
मेला भ्रमण मे पुलिस विभाग से सुशील कुमार बंछोर सायबर सेल प्रभारी, शत्रुहन खुंटे, जितेन्द्र सिंह, बबीता श्रीवास व  शैलजा स्वामी (शिक्षाविद), श्रीमती जया गुप्ता (समाजसेविका) एवं मुक – बधिर छात्र – छात्रायें उपस्थित रही।

संबंधित पोस्ट

*निजी विश्वविद्यालय भी सूचना का अधिकार अधिनियम के दायरे मेः राज्य सूचना आयुक्त* *भ्रामक जानकारियों पर सीधे राज्य सूचना आयोग में शिकायत कर सकता है प्रार्थी* *छत्तीसगढ़ निजी विश्वविद्यालय विनियामक आयोग कार्यालय में आयोजित हुई आरटीआई की कार्यशाला*

Chunesh Sahu

उठा कांग्रेस से भरोसा:किसान कांग्रेस जिलाध्यक्ष रवि चंद्रावशी पर महिला ने लगाए शोषण के गंभीर आरोप

hindmedianews

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के निर्देश पर जंगलों के बीच पंगडंडी रास्तों पर गिरे पेड़ों को हटाया गया

hindmedianews

पांडातराई पुलिस ने जुआ पर की बड़ी कार्यवाही

hindmedianews

*DMF फंड से अवैध प्लॉटिंग में हुए सड़क निर्माण में भ्रष्टाचार पर एक महीने बाद भी नहीं हुई कार्यवाही…क्या मामला दबाने हो रही प्लानिंग…? PWD को जांच का जिम्मा… पर जांच का अतापता नहीं…उपयोगिता, पूर्णता प्रमाण पत्र में 3 अधिकारियों के हस्ताक्षर…जनपद CEO, RES SDO और इंजीनियर भी कटघरे में…*

Chunesh Sahu

कबीरधाम पुलिस द्वारा थाना बोड़ला क्षेत्र में एनडीपीएस एक्ट के तहत 2 गांजा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई

Sakshi Bansod