hindmedianews
Breaking News
कबीरधामछत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़सुरक्षा

डीजी-आईजी कॉन्फ्रेंस एवं माननीय प्रधानमंत्री के छत्तीसगढ़ आगमन के मद्देनजर कबीरधाम पुलिस द्वारा कवर्धा शहर में होटल-लॉजों की सघन चेकिंग

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

जिला कबीरधाम, छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आयोजित होने वाली डीजी-आईजी  कॉन्फ्रेंस तथा माननीय प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी के छत्तीसगढ़ प्रवास को ध्यान में रखते हुए जिले में सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत किया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक  धर्मेन्द्र सिंह के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  पुष्पेन्द्र बघेल एवं  पंकज पटेल के मार्गदर्शन में जिलेभर के होटल, लॉज, ढाबा एवं अन्य संवेदनशील स्थानों पर सघन चेकिंग अभियान संचालित किया गया।

चेकिंग अभियान के तहत कवर्धा अनुविभाग में एसडीओपी श्री कृष्ण कुमार चंद्राकर एवं कोतवाली थाना प्रभारी श्री योगेश कश्यप के नेतृत्व में शहर के प्रमुख होटल, लॉज एवं ढाबों की बारीकी से जांच की गई। इस दौरान बाहरी राज्यों से आए व्यक्तियों सहित सभी आगंतुकों की पहचान, सत्यापन एवं रजिस्टर विवरण की जांच की गई।

चेकिंग के दौरान होटल एवं लॉज संचालकों को स्पष्ट निर्देश दिए कि वे प्रत्येक आगंतुक का पूर्ण विवरण रजिस्टर में अनिवार्य रूप से दर्ज करें, जिसमें नाम, पता, मोबाइल नंबर, पहचान पत्र एवं ठहरने का उद्देश्य का उल्लेख हो। बिना पहचान पत्र के किसी भी व्यक्ति को ठहराने की अनुमति न दें तथा किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की तत्काल सूचना संबंधित थाना या पुलिस कंट्रोल रूम को दें। पुलिस अधिकारियों ने संचालकों को यह भी अवगत कराया कि सुरक्षा में उनकी भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है और किसी भी प्रकार की लापरवाही गंभीर मानी जाएगी।

प्रधानमंत्री के संभावित आगमन एवं डीजी-आईजी कॉन्फ्रेंस जैसे उच्चस्तरीय कार्यक्रमों को देखते हुए जिले में उच्च सतर्कता आवश्यक है। सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी प्रकार की ढिलाई स्वीकार्य नहीं होगी। उन्होंने बताया कि कबीरधाम पुलिस द्वारा भविष्य में भी इसी प्रकार जिले के प्रमुख स्थानों पर नियमित चेकिंग, सत्यापन एवं निगरानी अभियान चलाए जाएंगे, जिससे जिले में शांति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था सुदृढ़ बनी रहे।

संबंधित पोस्ट

ब्राह्मणों के वैदिक मंत्रोच्चार, हनुमान चालीसा पाठ, आरती और आतिशबाज़ी से गूंज उठा पूरा कवर्धा

hindmedianews

एयर पिस्टल समेत बटांची, धारदार हथियार किए गए जप्त…*ऑनलाइन मगाये धारदार हथियारों को किया गया जप्त*

Chunesh Sahu

ध्वनि तथा जल प्रदूषण को रोकने नगरीय निकायों में उचित प्रबंधन करें :कलेक्टर 

hindmedianews

साय सरकार की बड़ी कैबिनेट बैठक संपन्न कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मिली मंजूरी, किसानों को मिली बहुप्रतीक्षित राहत

Sakshi Bansod

संकट मोचन बोल बम समिति का कांवड़ यात्रा हुआ 36 वाँ वर्ष पूर्ण , समाज सेवी आनंद सिंह ने किया शिव भक्तों का चरण पखार स्वागत  

hindmedianews

Chunesh Sahu