
रायपुर। देश की आंतरिक सुरक्षा को मजबूत करने और राष्ट्रीय स्तर पर एकीकृत सुरक्षा ढांचा तैयार करने के उद्देश्य से भारत की टॉप-लेवल सिक्योरिटी कॉन्फ्रेंस का शुभारंभ आज पहली बार छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में हुआ। इस हाई-प्रोफाइल बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, देश के विभिन्न राज्यों के DGP, ADG, IG, केंद्र सरकार की सुरक्षा एजेंसियाँ और रणनीतिक विशेषज्ञ शामिल हुए हैं।
इंटर्नल सिक्योरिटी पर अब राष्ट्रीय ब्लूप्रिंट बनेगा
इस बैठक में आंतरिक सुरक्षा से जुड़े गंभीर विषयों पर फोकस रहेगा, जैसे
आतंकवाद और नक्सलवाद की रोकथाम
AI और साइबर सुरक्षा
बॉर्डर और तटीय सुरक्षा मॉडल
ड्रोन आधारित आतंकी गतिविधियाँ
इमरजेंसी रिस्पॉन्स सिस्टम
राष्ट्रीय इंटेलिजेंस समन्वय
बैठक के अंतिम चरण में सुरक्षा रणनीति का एक साझा मॉडल तैयार किया जाएगा, जिसे देश के हर राज्य में लागू किया जाएगा।
सम्मेलन की खास बातें
कार्यक्रम स्थल रायपुर अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन केंद्र
अवधि 2 दिन
प्रतिभागी 28 राज्यों व 8 केंद्र शासित प्रदेशों के सुरक्षा प्रमुख
सुरक्षा व्यवस्था 7-स्तरीय Z+ प्रोटोकॉल
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा—”भारत अब रिएक्टिव नहीं, बल्कि प्रोटेक्टिव और प्रिवेंटिव सुरक्षा मॉडल की ओर बढ़ रहा है।”
गृह मंत्री अमित शाह ने कहा—”राज्यों की एकीकृत सुरक्षा रणनीति देश की नई सुरक्षा दीवार होगी।”
रायपुर में अभूतपूर्व सुरक्षा
5 हजार से अधिक जवान तैनात , NSG, SPG और ATS की संयुक्त निगरानी , शहर के 300 स्थानों पर हाई-टेक सर्विलांस





