hindmedianews
Breaking News
अन्यछत्तीसगढ़

जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती मिश्रा ने बीएलओ को उत्कृष्ट कार्य के लिए किया सम्मानित

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती मिश्रा ने बीएलओ को उत्कृष्ट कार्य के लिए किया सम्मानित

बालोद, 25 नवंबर। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिले में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्य निरंतर जारी है। इस अवसर पर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा ने आज संयुक्त जिला कार्यालय के अपने कक्ष में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले चार बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) को प्रशस्ति पत्र एवं पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया।जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य लोकतांत्रिक प्रक्रिया की सटीकता के लिए अत्यंत आवश्यक है और इसमें बीएलओ की भूमिका अहम होती है। उन्होंने समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण कार्य हेतु सभी संबंधित अधिकारियों की सराहना की।एसआईआर अभियान के तहत जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों—संजारी बालोद, गुण्डरदेही और डौंडी लोहारा में मतदाताओं के नाम, पते एवं विवरण का सत्यापन और डिजिटाइजेशन का कार्य जारी है। बीएलओ द्वारा घर-घर जाकर मतदाता गणना पत्र बांटे जा रहे हैं तथा भरे हुए प्रपत्रों को बीएलओ एप के माध्यम से ऑनलाइन किया जा रहा है।उत्कृष्ट कार्य हेतु सम्मानित बीएलओ में डौंडी लोहारा क्षेत्र की सुशीला ठाकुर (ग्राम आलीवारा), लता पांडेय (ग्राम खेरथा), सरस्वती देवांगन (ग्राम आतरगांव) और गुण्डरदेही क्षेत्र की सुंदरिया देशमुख (ग्राम धनगांव) शामिल हैं। इन्होंने विशेष गहन पुनरीक्षण के दौरान 100 प्रतिशत फॉर्म डिजिटाइजेशन का कार्य पूर्ण किया।कार्यक्रम में अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी चंद्रकांत कौशिक, एसडीएम शिवनाथ बघेल और अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

 

2.SIR की खामियों में सुधार को लेकर आम आदमी पार्टी ने सौंपा ज्ञापन

गुरुर/बालोद, 25 नवंबर। आम आदमी पार्टी ने विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया में पाई जा रही खामियों को दूर करने की मांग करते हुए जिला कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी के नाम अपर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान पार्टी के जिलाध्यक्ष बालक साहू, जिला महासचिव कैलाश बंजारे, पूर्व जिलाध्यक्ष मधुसूदन साहू, यूथ विंग जिलाध्यक्ष रितेश बिजेकर सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।जिलाध्यक्ष बालक साहू ने बताया कि SIR प्रक्रिया के दौरान आम नागरिकों को अनेक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि दूरस्थ ग्रामीण और आदिवासी क्षेत्रों में बूथ लेवल अधिकारियों (BLO) द्वारा गणना पत्रक वितरण की गति बहुत धीमी है तथा समयसीमा अत्यंत कम रखी गई है। BLOs को पर्याप्त प्रशिक्षण और स्पष्ट दिशा-निर्देश न मिलने से मतदाताओं में भ्रम की स्थिति बनी हुई है।उन्होंने यह भी कहा कि बस्तर संभाग के 3,128 शिक्षकों को SIR ड्यूटी में लगाए जाने से शिक्षा व्यवस्था पर नकारात्मक असर पड़ रहा है। धान कटाई के समय इस प्रक्रिया के चलते किसानों एवं ग्रामीणों के लिए भागीदारी कठिन हो रही है।जिला महासचिव कैलाश बंजारे ने राज्य निर्वाचन आयोग से SIR की समयसीमा बढ़ाने, दस्तावेजों की सूची व्यापक करने, searchable PDF मतदाता सूची उपलब्ध कराने और BLO द्वारा आधार कार्ड को मान्य पहचान दस्तावेज के रूप में स्वीकारने की माँग की। साथ ही उन्होंने फोटो अपलोड की प्रक्रिया नि:शुल्क करने और महिलाओं व आदिवासी मतदाताओं की सुविधा के लिए स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी करने की अपील की।पूर्व जिलाध्यक्ष मधुसूदन साहू ने कहा कि पार्टी मताधिकार की रक्षा के लिए निरंतर संघर्षरत रहेगी। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार शिक्षकों को स्कूलों से हटाकर अन्य कार्यों में लगा रही है, जिससे बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है और आम जनता की समस्याएँ बढ़ रही हैं।

 

 

स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय अरमरीकला में वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन

अरमरीकला, 25 नवंबर। स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय अरमरीकला में वार्षिक खेल दिवस का आयोजन बड़े उत्साह और उल्लास के साथ संपन्न हुआ। पूरे विद्यालय प्रांगण में खेल भावना और आनंद का वातावरण नजर आया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि द्वारा ध्वजारोहण और मार्च-पास्ट निरीक्षण से हुआ। विद्यार्थियों ने सुसंगठित मार्च-पास्ट और आकर्षक परेड प्रस्तुत की, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा।खेल दिवस के तहत 100 मीटर, 200 मीटर दौड़, रिले रेस, लंबी कूद, गोला फेंक, बोरा दौड़, गोली-चम्मच जैसे विभिन्न खेलों की प्रतिस्पर्धाएँ आयोजित की गईं। हर स्पर्धा में विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन और खेल भावना का परिचय दिया। विद्यालय के विभिन्न हाउस के बीच रोमांचक प्रतियोगिताएँ हुईं, जिनमें विजयी प्रतिभागियों को पदक और प्रमाणपत्र प्रदान किए गए।विद्यालय प्राचार्य पी.एल. साहू ने अपने प्रेरणादायी संबोधन में कहा कि खेल शिक्षा का अभिन्न अंग है। इससे अनुशासन, आत्मविश्वास और सहयोग की भावना का विकास होता है, जो जीवन में सफलता की कुंजी है। उन्होंने विद्यार्थियों से खेलकूद में नियमित भागीदारी का आह्वान करते हुए सभी शिक्षकों और खेल प्रशिक्षकों को सफल आयोजन के लिए धन्यवाद दिया।कार्यक्रम के दौरान व्याख्याता जी.आर. साहू, एम.के. सेन, एन.के. साहू, व्ही.के. चंद्राकर, ममता साहू, एम. निशा, एच. मांडवकर, के. ताम्रकार, एस. चौधरी, एन. चंद्रिकापुरे, भागबती रात्रे, आयुषी साव, सुवर्णा रेड्डी, गीतांजलि ध्रुव, शेफाली भेंसले, मोनिका साहू, किरण साहू, पद्मनी साहू, प्रतीक गुप्ता, राहुल साहू, सौरभ सिन्हा, अभिषेक जायसवाल, फनीश कुमार उईके सहित समस्त शिक्षक-कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने खिलाड़ियों के उत्साह की प्रशंसा की और विजेताओं को बधाई दी।

 

संबंधित पोस्ट

पी एम किसान की 20वीं किस्त देश के 9. 7 करोड़ किसानो को मोदी सरकार का तोहफा

Chunesh Sahu

कवर्धा में राज्योत्सव पर हंगामा, भाजपा नेताओं और पुलिस के बीच गाली-गलौज, धक्का-मुक्की

hindmedianews

पत्रकार महासंघ प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में बस्तर और नारायणपुर जिलों के पदाधिकारियों की सदस्यता समाप्त 

Chunesh Sahu

मोर आवास मोर अधिकार का कार्य क्रम आयोजित l

Chunesh Sahu

पीसीएस चांवल की कालाबाजारी में अधिकारी भी शामिल – हितेश गंगवीर

Chunesh Sahu

गौ विज्ञान परीक्षा का द्वितीय चरण आयोजन सफल रहा

Sakshi Bansod