hindmedianews
Breaking News
देश-विदेशधर्मब्रेकिंग न्यूज़

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा – “आज सदियों के घाव भर गए” राम मंदिर पर लहराया धर्मध्वज, विश्व हुआ राममय

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

अयोध्या विशेष – धर्मध्वज आरोहण समारोह

अयोध्या

रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के 673 दिन बाद आज अयोध्या ने एक और ऐतिहासिक क्षण का साक्षी बनते हुए विश्वभर में रामभक्ति की अलौकिक गूंज बिखेर दी। मंगलवार प्रातः निर्धारित शुभ मुहूर्त में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भव्य श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के शिखर पर धर्मध्वज का विधिवत आरोहण किया। धर्मध्वज के केसरिया आभा में क्षणभर में पूरी नगरी ‘राममय’ हो उठी और उपस्थित श्रद्धालुओं की आंखें भावनाओं से नम हो गईं।

शंखनाद, वैदिक मंत्रोच्चार और जय श्रीराम के उद्घोष के बीच मंदिर परिसर आध्यात्मिक ऊर्जा से भर उठा। ध्वजारोहण के साथ ही मंदिर के पूर्णता की ओर बढ़ने का मार्ग औपचारिक रूप से प्रशस्त हो गया। प्रधानमंत्री मोदी, आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत, देशभर से आए संत-महात्मा और हजारों भक्तों की उपस्थिति ने कार्यक्रम की गरिमा को और अधिक विराट बना दिया।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि यह क्षण भारत की सभ्यता, संस्कृति और संकल्प की विजय है। उन्होंने भावुक होकर कहा— “आज पूरी दुनिया राममय हुई है। सदियों के घाव भर गए हैं। करोड़ों लोगों का सपना और आस्था आज साकार हो रही है।” प्रधानमंत्री के वक्तव्य के दौरान उपस्थित भक्तों से बार-बार हर-हर महादेव और जय श्रीराम के नारे गूंजते रहे।

आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने इस अवसर को राष्ट्र की आध्यात्मिक चेतना का नवीनीकरण बताते हुए कहा— “आज करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था मूर्त रूप में सामने है। यह सिर्फ मंदिर नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति का ध्रुवतारा है।”

धर्मध्वज आरोहण के तुरंत बाद मंदिर परिसर में विशेष पूजा-अर्चना आयोजित की गई। पूरे अयोध्या में पर्व जैसा उत्साह रहा। रामपैड़ी, हनुमानगढ़ी, कनक भवन और सरयू घाट पर भक्तों का मेला लगा रहा। स्थानीय प्रशासन ने सुरक्षा और व्यवस्थाओं के लिए विशेष इंतजाम किए।

दिनभर पुष्पवर्षा, भजन, शोभायात्रा और दीप सज्जा के बीच अयोध्या आस्था के महासागर में डूबी रही। श्रद्धालुओं ने इस दिन को ‘पुनर्जागरण का पर्व’ बताते हुए कहा कि आज युगों पुरानी आस पूरी हुई है।

संबंधित पोस्ट

प्रभारी प्रबंधक सहित 13 कर्मचारी बर्खास्त, 3 के विरुद्ध FIR प्रस्तावित हड़ताली समिति कर्मचारियों पर बड़ी कार्रवाई

Sakshi Bansod

पत्रकारिता दिवस पर देशभर के 101 पत्रकार सम्मानित जर्नलिस्ट काउंसिल ऑफ इंडिया ने डिजिटल सम्मान पत्र प्रदान कर सराहा निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता का योगदान

Sakshi Bansod

अंडर-20 राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता भिलाई में प्रारंभ, देशभर के पहलवानों ने दिखाया दमखम

Sakshi Bansod

भारतीय डाक विभाग द्वारा आधार सेवा का कार्य

hindmedianews

ग्राम गनियारी की बेटी ने बढ़ाया छत्तीसगढ़ का मान:मिस छत्तीसगढ़ प्रतियोगिता में आराध्या गुप्ता ने हासिल किया द्वितीय स्थान

hindmedianews

*शिक्षा के आड़ लेकर छात्रों की भविष्य के साथ खिलवाड़….* *उच्च शिक्षा मंत्री से शिकायत करने कयास तेज…*

Chunesh Sahu