hindmedianews
Breaking News
कबीरधामछत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़

पंडरिया क्षेत्र में मितानिन दिवस का भव्य आयोजन “हमर मितान” सम्मान समारोह में मितानिनों की सेवा को मिलेगा विशेष सम्मान

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

 

पंडरिया।

स्वास्थ्य सेवाओं को गांव–गांव तक पहुँचाने में अग्रणी भूमिका निभाने वाली मितानिन दीदियों के प्रति कृतज्ञता प्रकट करने के लिए पंडरिया विधानसभा क्षेत्र में इस वर्ष मितानिन दिवस विशेष उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में पंडरिया की विधायक श्रीमती भावना बोहरा द्वारा “हमर मितान” मितानिन दीदी सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रहा है, जिसकी तैयारियाँ जोर–शोर से चल रही हैं।

कार्यक्रम का उद्देश्य मितानिनों को उनकी अथक मेहनत, सेवा-भावना और समाज की स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाने में उनकी अग्रणी भूमिका के लिए सम्मानित करना है। ग्रामीण अंचलों में मातृ-शिशु स्वास्थ्य, पोषण, टीकाकरण और प्राथमिक उपचार जैसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों को निभाने वाली मितानिनों को इस अवसर पर विशेष रूप से सम्मानित किया जाएगा।

विधायक भावना बोहरा ने कहा कि—“मितानिनें हमारे स्वास्थ्य तंत्र की रीढ़ हैं। वे अपने गांव की सबसे पहली स्वास्थ्य प्रहरी होती हैं। उनकी मेहनत समाज को स्वस्थ, जागरूक और सुरक्षित बनाती है। यह सम्मान समारोह उनके प्रति हमारी कृतज्ञता का प्रतीक है।”

समारोह में क्षेत्र के वरिष्ठ जन, सामाजिक संगठन, महिला समूह, भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल होंगे। आयोजन स्थल को आकर्षक रूप से सजाया जा रहा है तथा कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए स्थानीय स्तर पर व्यापक तैयारियाँ जारी हैं।

कार्यक्रम विवरण :

दिनांक : 23 नवम्बर, रविवार

स्थान : स्कूल मैदान, ग्राम गैंदपुर

समय : दोपहर 03:00 बजे

आयोजन समिति ने सभी क्षेत्रवासियों से अपील की है कि वे बड़ी संख्या में उपस्थित होकर मितानिन दीदियों का सम्मान बढ़ाएं और उनके सेवा-समर्पण को सलाम करें।

संबंधित पोस्ट

कांग्रेस का हल्लाबोल,आरटीओ कार्यालय घेराव: HSRP प्लेट लगाने में अनियमितता का आरोप

hindmedianews

पंडरिया विधायक भावना बोहरा और कांवड़ियों ने यात्रा के पांचवे दिन मोहतरा से यात्रा प्रारंभ कर डोंगरिया महादेव का किया जलाभिषेक, पंडरिया नगर में स्वागत के लिए उमड़ा शिवभक्तों का जन सैलाब

hindmedianews

विधायक भावना बोहरा ने विधानसभा में कृषि विभाग के संबंध में पूछे प्रश्न, ट्रैक्टर आवंटन में असमानता का उठाया मुद्दा

hindmedianews

पंडरिया पुलिस का अवैध शराब विक्रेता के विरूद्ध लगातार कार्यवाही जारी।

hindmedianews

छत्तीसगढ़ बजट 2025-26 : वित्त मंत्री ओपी चौधरी 3 मार्च को पेश करेंगे बजट

Sakshi Bansod

लडकी से छेडछाड करने तथा अपहरण की कोशिश करने वाले आरोपीगण हुए गिरफ्तार..पढ़िए पूरी खबर..

Chunesh Sahu