
रायपुर। कांग्रेस पार्टी ने आरटीओ कार्यालय पर घेराव का ऐलान किया है,और HSRP प्लेट लगाने में अनियमितता का आरोप लगाया। पार्टी का कहना है कि नंबर प्लेट लगाने वाले केंद्रों में व्यवस्था दुरुस्त नहीं है।
कांग्रेस पार्टी के नेताओं व कार्यकर्ता ने 27 मई को आरटीओ कार्यालय के बाहर प्रदर्शन कर सरकार से मांग रखेगी कि वह HSRP प्लेट लगाने की प्रक्रिया में सुधार करे। पार्टी का कहना है कि प्रदेश भर के 40 लाख वाहनों में HSRP नंबर प्लेट लगेंगे, लेकिन इसके लिए आवश्यक व्यवस्था नहीं की गई है।
कांग्रेस पार्टी का कहना है कि”सरकार को चाहिए कि वह HSRP प्लेट लगाने की प्रक्रिया में सुधार करे और नंबर प्लेट लगाने वाले केंद्रों में व्यवस्था दुरुस्त करे।”





