hindmedianews
Breaking News
कबीरधामब्रेकिंग न्यूज़

सरस्वती शिशु मंदिर, नगर पंचायत बोड़ला में बच्चों को दिए गए सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण सुझाव

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

थाना बोड़ला की पहल: बाल सुरक्षा सप्ताह पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

बोड़ला/कबीरधाम। पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेन्द्र सिंह (भा.पु.से.) के मार्गदर्शन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पुष्पेन्द्र कुमार सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पंकज पटेल, अनुविभागीय अधिकारी (पु.) श्री अखिलेश कौशिक और थाना प्रभारी निरीक्षक श्री रूपक शर्मा के निर्देश पर थाना बोड़ला पुलिस द्वारा बाल सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

यह कार्यक्रम 18 नवंबर 2025 को सरस्वती शिशु मंदिर, नगर पंचायत बोड़ला में आयोजित हुआ। कार्यक्रम में स्कूल प्राचार्य, शिक्षक-शिक्षिकाओं सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहीं। पुलिस अधिकारियों ने बच्चों को सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों और बदलते कानूनों की विस्तृत जानकारी दी।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से दी गई जानकारी—

बाल विवाह के दुष्परिणाम और इसे रोकने के कानूनी प्रावधान

सायबर अपराध व ऑनलाइन ठगी से बचाव के तरीके

दहेज प्रथा, घरेलू हिंसा और पास्को एक्ट के नियम

गुड टच – बैड टच के बारे में संवेदनशील जागरूकता

अभिव्यक्ति एप की उपयोगिता व सुरक्षा प्रावधान

यातायात नियम, जैसे—हेलमेट का अनिवार्य उपयोग, तीन सवारी न चलाना, शराब पीकर वाहन न चलाना

नाबालिगों द्वारा मोटरसाइकिल न चलाने संबंधी स्पष्ट चेतावनी व कानूनी जानकारी

कार्यक्रम के दौरान थाना बोड़ला से सउनि प्रहलाद चंद्रवंशी, सउनि वासुदेव पैकरा, प्र.आर. मनोज महोबिया, आर. अमर पटेल और आर. पुरन डाहिरे उपस्थित रहे। टीम द्वारा बच्चों को साइबर सुरक्षा संबंधी कई व्यावहारिक उदाहरण और सावधानियां भी बताई गईं।

पुलिस विभाग की इस पहल को स्कूल प्रबंधन और विद्यार्थियों ने सराहा। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों और अभिभावकों में सुरक्षा को लेकर जागरूकता बढ़ाना तथा समाज में सुरक्षित वातावरण का निर्माण करना रहा।

संबंधित पोस्ट

भाजपा की डिजिटल सदस्यता अभियान: संख्या दिखाने गुमराह कर रही लोगों को भाजपा, कलंकित न हो 

hindmedianews

पोषण पुनर्वास केन्द्रों में रिक्त पदों की भर्ती के लिए आवेदन आमांत्रित

hindmedianews

कोरोना की तीसरी लहर की संभावना को देखते हुए सावधानी बरतने की जरूरत – कलेक्टर

Admin

देश के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर युवाओं ने मनाया सद्भावना दिवस ।

hindmedianews

संकुल स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में शा. प्रा. शाला बैरागपारा का उत्कृष्ट प्रदर्शन, कई स्पर्धाओं में रहा प्रथम स्थान

hindmedianews

सिम्स मेडिकल कॉलेज: 20 दिन की बच्ची के लिए भगवान बने डॉक्टर जन्मजात जुड़ी पलकों का सफल ऑपरेशन, अंधेपन से मिली जिंदगी

Sakshi Bansod