hindmedianews
Breaking News
क्राइमछत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़

नाबालिग छात्रा से छेड़खानी करने वाला आरक्षक गिरफ्तार, जेल भेजा गया

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

 

नाबालिग छात्रा से छेड़खानी करने के गंभीर मामले में एक आरक्षक को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पीड़ित छात्रा की शिकायत पर सिविल पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी कांस्टेबल के खिलाफ छेड़खानी तथा पॉक्सो एक्ट की धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया।

मामले की जानकारी के अनुसार, छात्रा ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि आरक्षक ने उसके साथ अश्लील हरकतें कीं और परेशान किया। शिकायत मिलते ही पुलिस अधिकारियों ने इसे गंभीरता से लेते हुए आरोपी आरक्षक को हिरासत में लिया। पूछताछ के बाद उसके खिलाफ पोक्सो एक्ट सहित संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजने के आदेश दे दिए गए।

पुलिस विभाग ने मामले को गंभीर अनुशासनहीनता मानते हुए departmental action की भी तैयारी शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि किसी भी सरकारी कर्मचारी द्वारा नाबालिग के साथ अपराध किए जाने पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

घटना के बाद क्षेत्र में आक्रोश देखा जा रहा है। लोगों ने पुलिस की त्वरित कार्रवाई की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे मामलों में सख्त कदम उठाना जरूरी है, ताकि समाज में गलत संदेश न जाए।

संबंधित पोस्ट

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सीआईएसएफ स्थापना दिवस की दी शुभकामना

aakashbanjare

जिला स्तरीय राज्योत्सव में लगी रंगारंग कार्यक्रमों की झड़ी  छत्तीसगढ़ी फिल्म अभिनेता प्रकाश अवस्थी के गीतों की धुन पर झूमे दर्शक

Chunesh Sahu

ग्राम पंचायत डबरी में किया गया ग्राम सभा का आयोजन

dharmchandrakar

*महिलाओं के लिए 3 लाख करोड़ के प्रावधान करना मोदी सरकार का ऐतिहासिक कदम: मोनिका देवांगन*

Chunesh Sahu

उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा के प्रयासों से मिली बड़ी सौगात

hindmedianews

नाबालिक बालिका को भगा ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार थाना बोडला का मामला 

hindmedianews