hindmedianews
Breaking News
अन्यछत्तीसगढ़

स्टेट बार काउंसिल ऑफ छत्तीसगढ़ के नव निर्वाचित अधिवक्ता शत्रुहन सिंह साहू का प्रथम कुरूद आगमन पर भव्य स्वागत

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

·

कुरूद, धमतरी/ स्टेट बार काउंसिल ऑफ छत्तीसगढ़ के नवनिर्वाचित सदस्य अधिवक्ता शत्रुहन सिंह साहू के प्रथम कुरूद आगमन पर अधिवक्ता संघ कुरूद द्वारा उनका गरिमामय स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।

कार्यक्रम में अधिवक्ताओं ने पुष्प-गुच्छ एवं पुष्पमाला पहनाकर उनका अभिनंदन किया तथा जिला से प्रथम बार निर्वाचित होकर जिला धमतरी का गौरव बढ़ाने के लिए उन्हें हार्दिक बधाई दी।

 

अधिवक्ता संघ कुरूद के अध्यक्ष रमेश पाण्डे, सचिव यशवंत साहू सहित पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने कहा कि अधिवक्ता शत्रुहन सिंह साहू की विजय से न केवल धमतरी जिला बल्कि संपूर्ण वकालत जगत गौरवान्वित है। उनकी ईमानदार, सक्रिय एवं संघर्षशील कार्यशैली से विधिज्ञ समुदाय को नई दिशा एवं सशक्त प्रतिनिधित्व मिलेगा।

 

इस अवसर पर अधिवक्ता शत्रुहन सिंह साहू ने संघ के समस्त अधिवक्ताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि अधिवक्ताओं के अधिकारों, सम्मान और सुविधाओं के संवर्धन हेतु वे सदैव तत्पर रहेंगे। उन्होंने न्यायिक व्यवस्था के सुदृढ़ीकरण एवं अधिवक्ताओं की समस्याओं के समाधान को प्राथमिकता देने की बात कही।

 

कार्यक्रम में अधिवक्ता संघ कुरूद के एल. पी. गोस्वामी, नरेंद्र साहू, जय प्रकाश साहू, गुणवंत सोलंकी, बी.डी साहू, नरेश डिंगरे, हेमंत निर्मलकर, देव चरण साहू, रमेश सिन्हा, राजेश साहू, गौकरण निर्मलकर, अरविंद गुरु, मनहरन भारद्वाज , के डी जागेंद्र, महेंद्र साहू, योगेन्द्र साहू, थानेश्वर तारक, ईश्वरी तारक, ख़ेम प्रकाश सोनवानी, कुलदीप साहू, थानेश्वर साहू, नीतू तोड़ेकर, तोष चक्रधारी, चूड़ामणि चंद्राकर, जालम साहू, गुलेश्वर साहू, श्याम शंकर चंद्राकर, पुरुषोत्तम साहू, लोकेश दत्त भार्गव, ममता सोनकर, भुनेश्वरी साहू, भुनेश्वरी भारती, टी आर सेन, मोहेंद्र चंद्राकर, प्रवेश उसेंडी, चंद्र शेखर, जीव राम ध्रुवंशी सहित अनेक अधिवक्ता गण उपस्थित रहे।

संबंधित पोस्ट

रोजगार के नाम पर राज्य सरकार ने युवकों के साथ किया छल — आकाश शर्मा

Chunesh Sahu

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्ष पूर्ण होने पर पंडरिया खंड का पथ संचलन कार्यक्रम संपन्न

hindmedianews

जिले के 757 ग्रामों में 30 सितम्बर तक किया जाएगा डिजिटल फसल सर्वेक्षण का कार्य  

hindmedianews

मुंगेली पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल के सक्रिय मार्गदर्शन में चौकी खुड़िया स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में ‘‘पहल’’ जागरूकता कार्यक्रम का भव्य आयोजन, 756 विद्यार्थियों समेत पुलिस एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित

rakeshbhaskar

*गुण्डरदेही में विकास कार्यों की सौगात : 2 करोड़ 40 लाख रुपए के लोकार्पण एवं भूमि पूजन कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने 2 करोड़ की नई घोषणा की

Chunesh Sahu

पांडातराई मदिरा दुकान के आसपास अवैध चखना दुकानों की भरमार,आबकारी विभाग की अनदेखी से बढ़ रहा गंदा कारोबार

hindmedianews