hindmedianews
Breaking News
छत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़शिक्षा

जशपुर। जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय, जशपुर में शुक्रवार को विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

विद्यालय परिसर में भव्य जनजातीय वस्तु प्रदर्शनी लगाई गई, जिसमें छात्रों और शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रदर्शनी के माध्यम से विद्यार्थियों को जनजातीय समाज की समृद्ध परंपराओं, संस्कृति और जीवनशैली से रूबरू कराया गया।

प्रदर्शनी में परंपरागत वस्त्र, आभूषण, ढोल-नगाड़ा जैसे वाद्ययंत्र, शिल्पकला, मिट्टी-बाँस से बने घरेलू एवं पूजा सामग्री, साथ ही कृषि उपकरणों को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। छात्रों ने विभिन्न जनजातीय समुदायों की विशिष्ट पहचान, कला और कौशल को ध्यानपूर्वक समझा।

इसी कड़ी में विद्यार्थियों को जनजातीय परिवारों के घरों का भ्रमण भी करवाया गया, जहाँ उन्होंने जनजातीय रीति-रिवाज, रहन-सहन, खान-पान और सामाजिक परंपराओं को करीब से देखा। बच्चों ने ग्रामीण परिवेश में उपयोग होने वाले पारंपरिक औजारों और बांस-लकड़ी से बने दैनिक उपयोग की वस्तुओं के बारे में जानकारी प्राप्त की।

विद्यालय प्रबंधन ने बताया कि ऐसे आयोजन का उद्देश्य छात्रों में संस्कृति संरक्षण, विविधता का सम्मान और आदिवासी समाज के योगदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। कार्यक्रम में शिक्षकों, अभिभावकों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने भी भाग लिया।

दिनभर चले इस कार्यक्रम ने छात्रों में जनजातीय संस्कृति के प्रति उत्सुकता और गर्व की भावना जगाई।

संबंधित पोस्ट

hindmedianews

धमतरी पुलिस,थाना कुरूद द्वारा ग्राम नारी में एवं थाना मगरलोड द्वारा ग्राम मगरलोड एवं ग्राम बेलरदोना सहित तीन जगहों में जुआ ताश खेल रहे 16 जुआरियों के विरुद्ध किया गया वैधानिक कार्यवाही*

Chunesh Sahu

जनपद में ऑपरेटरों का दोहरा भुगतान खेल!पंचायतों से लाखों की अवैध वसूली के आरोप

Sakshi Bansod

मजदूरी करते हुए पढ़ाई जारी रखी, अब जिला पुलिस बल में चयनित हुआ केशलीगोड़ान का होनहार युवा वेदप्रकाश धुर्वे

Sakshi Bansod

*हल्दी में राज्य स्तरीय खो-खो का रोमांच: पूर्व सांसद मोहन मंडावी और दिग्गजों ने बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह*

Chunesh Sahu

IPS transfer ब्रेकिंग: *धमतरी के नए एसपी होंगे आंजनेय वार्ष्णेय…* *प्रतिनियुक्ति से लौटे अमरेश कुमार मिश्रा को रायपुर का नया आईजी…* , देखें लिस्ट

Chunesh Sahu