hindmedianews
Breaking News
अन्यछत्तीसगढ़

बालोद पुलिस की बड़ी कार्रवाई – कार के गुप्त चेंबर (कक्ष) से ₹3 करोड़ नकद एवं 12 लाख की कार बरामद

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

बालोद पुलिस की बड़ी कार्रवाई – कार के गुप्त चेंबर (कक्ष) से ₹3 करोड़ नकद एवं 12 लाख की कार बरामद किया गया क्रेटा वाहन में छिपाकर ले जाई जा रही थी 3 करोड़ की नकदी रकम, बालोद पुलिस की विश्वनीय सूचना तंत्र के जरिए भारी रकम को कार के साथ पकड़ने में बड़ी मिली कामयाबी मिली है*
SBI व पुलिस के अधिकारियों के मौजूदगी में नकदी की गिनती की गई ।मामले का विवरण इस प्रकार है,आज दिनांक 12 नवम्बर 2025 को प्रातः लगभग 08:00 बजे मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक सफेद रंग की क्रेटा कार क्रमांक MH 04 MA 8035 रायपुर से नागपुर की ओर जा रही है, जिसमें बड़ी मात्रा में नकदी ले जाई जा रही है,प्राप्त सूचना के आधार पर पुलिस अधीक्षक श्री योगेश कुमार पटेल के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मोनिका ठाकुर के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी श्री देवांश सिंह राठौर के नेतृत्व में बालोद पुलिस बल के द्वारा तत्परता एवं सतर्कता से कार्रवाई करते हुए वाहन का पीछा किया गया तथा उसे थाना बालोद क्षेत्रांतर्गत ग्राम पड़कीभाठ के पास रोककर चेक किया गया।

वाहन में एक चालक एवं एक सहयात्री सवार पाए गए। वाहन की गहन तलाशी के दौरान ड्राइवर सीट के नीचे एक गुप्त कक्ष (सीक्रेट चैम्बर) पाया गया जो बंद अवस्था में था। संदेहास्पद स्थिति को देखते हुए वाहन को थाना परिसर लाया गया तथा दो स्वतंत्र गवाहों की उपस्थिति में तहसीलदार महोदय को बुलाकर आगे की वैधानिक कार्यवाही प्रारंभ की गई।

तहसीलदार एवं गवाहों की मौजूदगी में गुप्त कक्ष का ताला खोलकर निरीक्षण करने पर उसमें भारी मात्रा में नकदी प्राप्त हुई। वाहन सवार व्यक्तियों से प्रारंभिक पूछताछ में यह राशि लगभग ₹3.00 करोड़ (तीन करोड़ रुपये) बताई गई।

नकदी की सत्यता एवं सटीक गणना के लिए भारतीय स्टेट बैंक (SBI) से नोट गिनने की मशीन एवं बैंक अधिकारी को बुलाया गया। वर्तमान में बैंक अधिकारी की उपस्थिति में नकदी की गिनती की गई है, जिसकी संपूर्ण वीडियोग्राफी एवं फोटोग्राफी भी कराई गई ताकि संपूर्ण प्रक्रिया पारदर्शी बनी रहे। कोतवाली थाना बालोद में 106 bnss एवं 182 क (4) एमवी एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है

प्रकरण की सूचना आयकर विभाग को दे दी गई है तथा आवश्यक विधिक कार्रवाई हेतु संबंधित विभाग के अधिकारीगण को जांच में सम्मिलित किया गया है। वाहन सवार व्यक्तियों से पूछताछ जारी है और नकदी के स्रोत एवं उद्देश्य की जांच की जा रही है।आरोपियों के नाम इस प्रकार है,
1. पटेल अलपेश कुमार पिता दशरथ भाई उम्र 49 वर्ष निवासी पटेलवास सुण्डिया थाना भटनागर जिला महेसाना गुजरात।
2. अशोक गाड़गे पिता सखाराम गाड़गे उम्र 42 वर्ष निवासी न्यू श्रीनाथ काम्पलेक्स सी-203 मीरा भयंदर रोड ठाणे जिला ठाणे (महाराष्ट्र) वर्तमान पता – पनवल,करंजडे नवी मुंबई।

उक्त कार्यवाही में एसडीओपी बालोद श्री देवांश सिंह राठौर के नेतृत्व में थाना प्रभारी बालोद शिशुपाल सिन्हा एवं थाना के अन्य अधिकारी कर्मचारी का महत्वपूर्ण योगदान रहा।।

संबंधित पोस्ट

11 मार्च को ओबीसी संयोजन समिति सौंपेगी राज्यपाल को ज्ञापन 

Chunesh Sahu

*विद्यामितान(अतिथि शिक्षिकाओं ) ने मुख्यमंत्री व शिक्षा मंत्री को राखी के साथ भेजा आग्रह पत्र*

Chunesh Sahu

अन्य संस्कृति की प्रभाव से छत्तीसगढ़ी संस्कृति ह्रास न हो- रवि मानिकपुरी

hindmedianews

नक्सलवाद मुक्त भारत का संकल्प: 31 मार्च 2026 तक खत्म होगा नक्सलवाद — मोदी-शाह की रणनीति पर बोले मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

Sakshi Bansod

राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत होगें जिले में विविध कार्यक्रम

hindmedianews

पंडरिया विधानसभा में विधायक भावना बोहरा ने सिंचाई सुविधा के विस्तार और किसानों की समृद्धि के लिए किया 13 करोड़ से अधिक के परियोजनाओं का भूमिपूजन

Sakshi Bansod