hindmedianews
Breaking News
छत्तीसगढ़

ग्राम करही महानदी में अवैध रेत उत्खनन व परिवहन जोरों पर, प्रशासन की चुप्पी पर उठ रहे सवाल….!

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

 

सक्ती – जिले के हसौद तहसील क्षेत्र के ग्राम करही महानदी में इन दिनों अवैध रेत उत्खनन का कारोबार चरम पर है। रेत माफिया खुलेआम महानदी से रेत निकालकर ट्रैक्टरों के माध्यम से बाहर डंप कर रहे हैं और बाद में उसे हाईवा वाहनों में लोड कर ऊँचे दामों पर बेच रहे हैं। इस अवैध कारोबार से प्रतिदिन लाखों रुपए का मुनाफा कमाया जा रहा है, जबकि शासन को भारी राजस्व हानि हो रही है।

स्थानीय सूत्रों के अनुसार…!

रेत माफियाओं ने माइनिंग और तहसील क्षेत्र के कुछ संबंधित अधिकारियों के साथ सांठगांठ कर अवैध खनन का जाल फैला रखा है। बताया जा रहा है कि इस गोरखधंधे में शामिल लोग प्रशासनिक मिलीभगत के चलते बेखौफ होकर रेत निकाल रहे हैं। क्षेत्रवासी कई बार इस विषय की शिकायत फोटो और वीडियो सबूतों के साथ संबंधित विभागों तक पहुँचा चुके हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।

प्रशासन की इस निष्क्रियता ने…

लोगों के बीच नाराज़गी बढ़ा दी है। ग्रामीणों का कहना है कि जब तक अधिकारियों और रेत माफियाओं के बीच की मिलीभगत पर कार्रवाई नहीं होती, तब तक यह अवैध उत्खनन बंद नहीं होगा।

गौरतलब है कि पूर्व में इसी ग्राम करही…

के तीन रेत माफियों को जांजगीर पुलिस ने जेल भेजा था, लेकिन उसके बाद भी रेत माफियों के हौसले पस्त नहीं हुए हैं। इससे साफ़ जाहिर होता है कि अवैध उत्खनन व परिवहन के खिलाफ की गई कार्रवाई केवल दिखावटी रही है।

ग्रामीणों ने मांग की है कि शासन इस पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच कराए और अवैध रेत उत्खनन में शामिल सभी लोगों — चाहे वे माफिया हों या अधिकारी — पर सख्त कार्रवाई करे, ताकि सरकारी राजस्व की हानि रोकी जा सके और क्षेत्र में कानून का भय कायम रह सके।

संबंधित पोस्ट

गृह मंत्री के जिले,पंडरिया विधानसभा में बेखौफ जुआ,प्रशासन मूकदर्शक

hindmedianews

ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में मनरेगा की है महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

Sakshi Bansod

दिव्यांग प्रेरणा जनकल्याण समिति द्वारा फौजी भाइयों के लिए राखी कार्यक्रम और नशा मुक्ति अभियान का आयोजन

Chunesh Sahu

कल धमतरी में मनाया जाएगा 216 वी मैटी जयंती समारोह एवं चिकित्सक महासम्मेलन 

Chunesh Sahu

मातम:पंडरिया के रहमान कापा के पास हुआ दर्दनाक सड़क हादसा, तीन लोगों की दर्दनाक मौत

hindmedianews

विरेंद्र कुमार कुंजाम को मिला राष्ट्रीय पुरस्कार,,,,,,,

Chunesh Sahu