hindmedianews
Breaking News
अन्यकबीरधामछत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़स्वास्थ्य

स्वच्छता अभियान सिर्फ कागजों पर, जमीनी हकीकत में गंगानगर वार्ड नं. 7 बना गंदगी का अड्डा

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

कवर्धा। नगर पालिका परिषद के दावों की पोल अब खुलेआम सड़कों पर बिखरे कचरे और बजबजाती नालियों ने खोल दी है। शहर को “स्वच्छ शहर” का तमगा दिलाने वाले अधिकारी और जनप्रतिनिधि अब शायद खुद इस गंदगी के ढेर में अपनी जिम्मेदारी को ढूंढने की कोशिश कर रहे हैं।
गंगानगर वार्ड क्रमांक 7 की स्थिति यह बयां कर रही है कि नगर पालिका केवल फाइलों और रिपोर्टों में ही साफ-सुथरी है, जमीनी हकीकत में तो पूरा वार्ड गंदगी का अड्डा बन चुका है।

वार्ड नंबर 7 के पार्षद तिलक झारिया हैं, पर वार्डवासी आरोप लगाते हैं कि उन्होंने और नागरिकों ने कई बार फोन और शिकायत कर प्रशासन को सूचित किया, मगर नगर पालिका परिषद कवर्धा की नींद अब तक नहीं टूटी। सड़कों पर जगह-जगह कचरे के पहाड़ खड़े हैं, जिनसे उठती बदबू ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है।

नालियां इतनी गंदी हैं कि उनमें से मच्छरों, कीड़ों, यहां तक कि बिच्छू और सांपों तक का जन्म हो रहा है। इस गंदगी के कारण डेंगू और मलेरिया जैसी बीमारियां फैलने का खतरा बढ़ गया है, लेकिन नगर पालिका प्रशासन के लिए शायद ये “साधारण घटनाएं” हैं।

विडंबना यह है कि शिकायत करने पर न सफाई कर्मी पहुंचते हैं, न अधिकारी। मानो कवर्धा नगर पालिका के लिए जनता की परेशानी अब कोई मायने ही नहीं रखती। जनता अब यह सवाल पूछ रही है कि आखिर नगर पालिका का “स्वच्छता अभियान” जनता के लिए है या सिर्फ अधिकारियों के प्रचार और फोटोशूट के लिए?

नगर वासियों का कहना है कि अगर यही हाल रहा तो कवर्धा का “स्वच्छता का सपना” सिर्फ पोस्टर और दीवारों पर ही चिपका रहेगा। वास्तविकता यह है कि नगर पालिका की लापरवाही और उदासीनता के कारण कवर्धा की साख धीरे-धीरे “गंदगी के शहर” के रूप में बनती जा रही है। शहरवासी मांग कर रहे हैं कि जिला प्रशासन तत्काल हस्तक्षेप कर इस लापरवाह तंत्र पर कार्रवाई करे, ताकि जनता को इस बदबू और बीमारियों से राहत मिल सके।

संबंधित पोस्ट

सुशासन तिहार के मंच से सीएम साय की दो टूक: रिश्वतखोर बख्शे नहीं जायेंगे….’ज़ीरो टॉलरेंस’ की होगी कार्यवाही….

Chunesh Sahu

हजरत बाबा महबूब शाह दातार (उर्स) की 119वीं वर्षगांठ को लेकर शांति समिति की बैठक संपन्न

hindmedianews

प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र खरेंगा में स्वास्थ्य सेवाएं बदहाल….* *ग्रामीण चिकित्सक सहायक के रवैए से ग्रामीण परेशान..* *25 गांव हो रहे स्वस्थ्य सेवाएं से प्रभावित..* *कारण बताओ नोटिस जारी…. होगी निलंबन की कार्यवाही__CMHO*

Chunesh Sahu

नौकरी लगाने के नाम पर फर्जी काल से बचे

hindmedianews

कबीरधाम जिले के सैकड़ों विद्यालयों में नहीं है उपयोगी शौचालय,छात्र छात्राओं को करना पड़ रहा समस्याओं का सामना, खुल रही विकास के दावो का पोल

hindmedianews

तीन दिवसीय भव्य वीर मेला 8,9,10, को होगा बालोद ज़िले के राजारव पठार मे,, देव मेला, रेला पाटा और आदिवासी संस्कृतिक कार्यक्रम होगा आकर्षण का केंद्र,,,

Chunesh Sahu