hindmedianews
Breaking News
अन्यछत्तीसगढ़

*विश्व हिंदू परिषद-बजरंग दल धमतरी का देवांगन समाज ने किया सम्मान*   *सनातन सेवा, लव जिहाद रोकथाम और धर्मांतरण विरोधी कार्यों के प्रति समाज की प्रशंसा* 

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

 

धमतरी, दिनांक24 अक्टूबर — विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल धमतरी द्वारा निरंतर किए जा रहे सनातन सेवा और सामाजिक जागरण कार्यों का प्रभाव अब व्यापक रूप से समाज में देखा जा रहा है। संगठन के कार्यकर्ताओं ने लव जिहाद से बेटियों की रक्षा, धर्मांतरण की रोकथाम, घर वापसी अभियान तथा परिवारों को सनातन संस्कारों से जोड़े रखने में उल्लेखनीय भूमिका निभाई है। इन सतत प्रयासों से समाज में जागरूकता और विश्वास की मजबूत भावना विकसित हुई है।

 

इन्हीं कार्यों की सामाजिक स्वीकृति और सम्मान के प्रतीकस्वरूप देवांगन समाज धमतरी द्वारा देवांगन धर्मशाला धमतरी में आयोजित प्रदेश स्तरीय युवक युवती परिचय सम्मेलन के भव्य कार्यक्रम में विश्व हिंदू परिषद-बजरंग दल धमतरी का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में समाज के वरिष्ठजन, गणमान्य नागरिक और युवा वर्ग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

 

देवांगन समाज के पदाधिकारियों ने इस अवसर पर कहा कि “विश्व हिंदू परिषद-बजरंग दल न केवल धार्मिक एवं सांस्कृतिक मूल्यों की रक्षा कर रहा है, बल्कि समाज सुधार और जनजागरण की दिशा में भी उल्लेखनीय कार्य कर रहा है।”

 

यह सम्मान इस बात का प्रतीक है कि विश्व हिंदू परिषद-बजरंग दल अब समाज की चेतना का अभिन्न अंग बनता जा रहा है। संगठन की छवि सनातन धर्मरक्षक, समाज सुधारक एवं जनजागरण संगठन के रूप में सुदृढ़ हो रही है।

 

इस अवसर पर उपस्थित संगठन के पदाधिकारियों ने कहा —

“हम समाज के आशीर्वाद और विश्वास को प्रेरणा मानकर आगे भी लव जिहाद, धर्मांतरण और सांस्कृतिक विघटन जैसी चुनौतियों से समाज को मुक्त करने के लिए सतत कार्य करते रहेंगे। हमारा लक्ष्य एक सशक्त, संगठित और सनातन जीवन मूल्यों पर आधारित राष्ट्र का निर्माण है।”

 

इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्रीमती मोनिका देवांगन सभापति जिला पंचायत धमतरी देवांगन समाज अध्यक्ष श्री जगदीशचंद्र देवांगन , महिला अध्यक्ष श्रीमति खुशबू देवांगन युवा अध्यक्ष श्री कोमल देवांगन सचिव श्री शंकर देवांगन, कोषाध्यक्ष श्री राजकुमार देवांगन के साथ विश्व हिंदू परिषद धमतरी के जिला मंत्री रामचंद देवांगन, जिला सह संयोजक तुषार साहू, जिला संयोजिका दुर्गावाहिनी भूमिका कोर्राम, जिला संयोजिका मातृशक्ति निर्मला ध्रुव, खंड संयोजक मुकेश साहू, चेतन देवांगन सहित देवांगन समाज के सैकड़ो महिला पुरुष एवं युवा शामिल रहे।।

 

 

 

संबंधित पोस्ट

प्रदेश में कड़ाके की सर्दी ने बढ़ाई चिंता, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

Sakshi Bansod

*धमतरी जिला के नए जिला शिक्षा अधिकारी ने किया पदभार ग्रहण….*

Chunesh Sahu

चोरी करने व चोरी का सामान खरीदने वाले अपराधी चढ़े पुलिस के हत्थे

hindmedianews

चारामा घाटी के पास दर्दनाक सड़क हादसा…3 की मौके पर ही मौत… दर्जन भर से ज्यादा घायल…

Chunesh Sahu

संजारी बालोद विधायक संगीता सिन्हा ने जनपद व नगर पंचायत के लिए नियुक्त किया प्रतिनिधि, जानिए कौन हैं, वह प्रतिनिधि

Chunesh Sahu

संगठन में गीता देवांगन बनीं प्रदेश अध्यक्ष

Chunesh Sahu