hindmedianews
Breaking News
अन्यछत्तीसगढ़

जनपद पंचायत गुण्डरदेही के सीईओ ने किया निर्माणाधीन प्रधानमंत्री आवासों का निरीक्षण निर्माणाधीन आवासों को शीघ्र पूरा कराने के दिये निर्देश

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

समाचार

जनपद पंचायत गुण्डरदेही के सीईओ ने किया निर्माणाधीन प्रधानमंत्री आवासों का निरीक्षण

निर्माणाधीन आवासों को शीघ्र पूरा कराने के दिये निर्देश

बालोद, 08 अक्टूबर 2025

 

 हिन्द मिडिया बालोद रिपोर्टर यात्रा राम साहू मोबाइल नंबर 900 933 8 6 60 

 

जनपद पंचायत गुण्डरदेही के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती निखत सुल्ताना ने गुण्डरदेही विकासखण्ड के विभिन्न ग्रामों में प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत निर्णाणाधीन आवासों का निरीक्षण किया। इस दौरान श्रीमती सुल्ताना ने संबंधित अधिकारियों को निर्माणाधीन आवास को शीघ्र पूरा कराने के निर्देश दिए। जनपद पंचायत गुण्डरदेही के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती निखत सुल्ताना ने आज गुण्डरदेही विकासखण्ड के ग्राम पंचायत अचैद, चिचबोड़, परसदा मो., कचांदुर एवं परसदा के पीएम आवास योजना अंतर्गत निर्माणाधीन आवासों का निरीक्षण किया। उन्होंने अप्रारंभ आवासों का निर्माण शीघ्र प्रारंभ कराने तथा निर्माणाधीन आवासों को निर्धारित समय सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने सचिव, रोजगार सहायक एवं आवास मित्रों को गुणत्तायुक्त आवास बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने पंचायतों को आवश्यक सामाग्री की उपलब्धता सुनिश्चित करने एवं हितग्राही उन्मुखीकरण पर भी जोर दिया। इस अवसर पर विकास विस्तार अधिकारी श्री महेन्द्र जांगडे, विकासखण्ड समन्वयक श्रीमती नीलम चन्द्राकर, तकनीकी सहायक श्रीमती योगिता वर्मा सहित सरपंच, सचिव, रोजगार सहायक एवं आवास मित्र सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी एवं ग्रामीणजन उपस्थित थे।

संबंधित पोस्ट

अखिल टोन्डर को उपाध्यक्ष पुनः बनाने पर क्षेत्र में खुशी लहर 

rakeshbhaskar

प्रेरक प्रसंग ~ अपनी क्षमता को पहचानिए

hindmedianews

प्राथमिक सह माध्यमिक विद्यालय केशलीगोड़ान में गुरु घासीदास जयंती धूमधाम से मनाया गया

hindmedianews

*विश्व हिंदू परिषद द्वारा सत्संग विस्तार कार्यक्रम का सफल आयोजन: आपसी प्रेम और धर्म शिक्षा का संदेश

Chunesh Sahu

शासन प्रशासन मौन , विद्यालय खंडहर में तब्दील ।

hindmedianews

प्राथमिक शाला सिकोसा में हर्सोल्लास के साथ मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव””

Chunesh Sahu