hindmedianews
Breaking News
अन्यछत्तीसगढ़
IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

समाचार

शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान गुण्डरदेही में किया गया कौशल दीक्षांत समारोह का आयोजन

बालोद, 06 अक्टूबर 2025

शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था गुण्डरदेही में 04 अक्टूबर 2025 को प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी कौशल दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती तारणी पुष्पेन्द्र चन्द्राकर उपस्थित थी। कार्यक्रम की अध्यक्षता शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था गुण्डरदेही के प्राचार्य श्री एसडी खिलारी ने किया। कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में सेवानिवृत्त प्राचार्य श्री बिरेन्द्र साहू, सेवानिवृत्त प्रशिक्षण अधीक्षक श्री विष्णु लाल ठाकुर उपस्थित थे।

इस अवसर पर कार्यक्रम स्थल में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के अभिभाषण को प्रोजेक्टर के माध्यम से संस्था में तत्कालीक प्रसारण किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि द्वारा कोपा व्यवसाय के उत्तीर्ण प्रशिक्षणार्थियों को एनटीसी प्रमाण पत्र व प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वालो को मोमेन्टो प्रदान किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती तारणी पुष्पेन्द्र चन्द्राकर ने वर्तमान समय में कौशल विकास के आवश्यकता एवं महत्ता के संबंध में विस्तार से प्रकाश डाला। इस अवसर पर देश की प्रगति में औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों के भूमिका को अत्यंत आवश्यक बताया। इस दौरान औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के प्रशिक्षणार्थियों द्वारा आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुति भी दी गई। कार्यक्रम में प्रशिक्षण अधिकारी श्री मोहित कुमार साहू, श्री जितेन्द्र कुमार, श्री पुरन लाल ठाकुर, श्री आशीष कुमार साहू तथा कार्यालयीन स्टॉफ से श्री कौशल कुमार धनकर, श्री युधिष्ठिर साहू सहित प्रशिक्षणार्थी एवं उनके अभिभावकगण उपस्थित थे।

हिन्द मिडिया रिपोर्टर याद राम साहू मो, 9009338660

संबंधित पोस्ट

श्री रामलला के दर्शन करने अयोध्या धाम के लिए कबीरधाम ज़िले से दल रवाना

hindmedianews

शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय नगर पंचायत पलारी , शासन की योजना के अंतर्गत विद्यार्थियों को साइकिल वितरण

Chunesh Sahu

प्रचार के अभाव में फीका पड़ सकता है एक दिवसीय मेला, राजनीतिक असंतुलन ने बढ़ाई चिंता सांसद संतोष पांडेय होंगे अतिथि 

hindmedianews

विधायक गुरु खुशवंत साहेब के काफिले पर हमला, रायपुर कलेक्ट्रेट में सतनामी समाज का प्रदर्शन

Chunesh Sahu

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बागेश्वर धाम में बनने वाले कैंसर हॉस्पिटल के लिए पंडित धीरेंद्र शास्त्री को दी बधाई

Sakshi Bansod

विधानसभा पंडरिया:पंडरिया में धांधली की बू,निर्माण कार्यों में स्थल से सूचना पटल की छुपा छुपाई,पारदर्शिता पर रोक की कोशिश 

hindmedianews