
धमतरी विधायक श्री ओंकार साहू का विधानसभा के अंतिम छोर विभिन्न गांवों तक दौरा, विकास कार्यों का शुभारंभ एवं धार्मिक आयोजनों में सहभागित
धमतरी, 27 सितम्बर 2025।
धमतरी विधायक श्री ओंकार साहू आज धमतरी विधानसभा के अंतिम छोर स्थित ग्राम अकलाडोंगरी , तिर्रा, कोलियारी , चिखली , मातेगहन , बारगरी पहुंचे। अकलाडोंगरी में उन्होंने शासकीय अस्पताल परिसर में मरीजों एवं उनके परिजनों की सुविधा हेतु प्रस्तावित अहाता निर्माण कार्य का विधिवत भूमिपूजन कर शुभारंभ किया। यह निर्माण कार्य क्षेत्रवासियों की सुविधा एवं स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।
इसी क्रम में अकलाडोंगरी हाई स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में विधायक श्री साहू ने छात्र-छात्राओं को साइकिल वितरण कर उन्हें आत्मनिर्भरता और प्रगति की ओर अग्रसर होने का अवसर प्रदान किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि बच्चों की मुस्कान और आत्मविश्वास देखकर यह विश्वास और प्रबल होता है कि “शिक्षा ही भविष्य का आधार है।”
धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों में सहभागिता के क्रम में विधायक श्री ओंकार साहू ने आज श्री श्री खड़ादेव बाबा मंदिर, कोलियारी (डूबान) में आयोजित नवरात्रि कार्यक्रम में सम्मिलित होकर माँ दुर्गा के चरणों में शीश नवाया और क्षेत्रवासियों के सुख, समृद्धि, स्वास्थ्य और शांति की कामना की।
इसके अतिरिक्त वे शीतला माता मंदिर, बारगरी में आयोजित नवरात्रि महोत्सव में शामिल हुए, जहाँ माँ दुर्गा के पावन चरणों में दर्शन-वंदन कर भक्तिमय वातावरण का अनुभव किया। माँ के भजनों से गूंजते वातावरण और भक्तों की आस्था ने सभी को भावविभोर कर दिया।
साथ ही विधायक श्री साहू ने तिर्रा एवं माटेगहन में विराजित देवी माँ के दर्शन कर नवरात्रि महापर्व के अवसर पर आशीर्वाद प्राप्त किया। मौके पर जयंत नेताम जनपद सदस्य , तानाजी राव रणसिंह जोन अध्यक्ष , सरपंच अकलाडोंगरी , अंबिका सिन्हा महिला कांग्रेस, सत्यवान ध्रुव, गोलू खान , द्वारका पटेल , मोती यादव, तिलक निषाद , बालसिंह पटेल , चिंताराम , चिंताराम मंडावी , पारसमणि साहू, धर्मेन्द्र पटेल , गजेन्द्र साहू , हीरा सिंह मंडावी, तुलसी तारम , दिलीप कुमार, रमेश कौशिक, नरेंद्र तारम साथ में बड़ी संख्या में डूबान क्षेत्र के लोग उपस्थित रहे |
2.भाजपा सरकार पर लोकतांत्रिक अपमान का आरोप – एनएसयूआई धमतरी ग्रामीण उपाध्यक्ष धर्मेंद्र पटेल का बयान

धमतरी:- जिले के मगरलोड़ ब्लॉक के ग्राम बड़ी करेली में मंगलवार को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के आगमन पर आयोजित बड़े कार्यक्रम के दौरान अचानक राजनीतिक माहौल गरमा गया। जिस पर एनएसयूआई धमतरी ग्रामीण के उपाध्यक्ष श्री धर्मेंद्र पटेल ने भाजपा सरकार पर लोकतांत्रिक मूल्यों की अनदेखी और जनता के चुने हुए प्रतिनिधियों का अपमान करने का गंभीर आरोप लगाया है।
उन्होंने कहा – “जब गांवों के सरपंचों द्वारा चुने हुए सरपंच संघ के अध्यक्ष और जनप्रतिनिधियों के प्रतिनिधि को मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में ही मंच से दूर रखा जाता है, तो यह निश्चित ही लोकतंत्र का अपमान है। इससे साबित होता है कि भाजपा सरकार के सत्ता में बैठे लोग जनता की आवाज़ को दबाने की कोशिश कर रहे हैं।”
श्री पटेल ने सत्ता पक्ष के भीतर बढ़ते असंतोष का जिक्र करते हुए कहा – “यदि मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में ही भाजपा के स्थानीय नेता और सरपंच मंच के नीचे खड़े होकर भाजपा नेताओं के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाने को मजबूर हो रहे हैं, तो यह साफ दर्शाता है कि पार्टी के भीतर भारी असंतोष और उपेक्षा व्याप्त है।”
उन्होंने आगे कहा – “सरपंच जनता द्वारा सीधे चुने हुए प्रतिनिधि होते हैं। यदि सरकार और विधायक स्वयं उन्हें अपमानित करेंगे, तो यह सीधे-सीधे जनता के अधिकारों और सम्मान का अपमान है।”
मुख्यमंत्री की भूमिका पर प्रश्नचिह्न लगाते हुए धर्मेंद्र पटेल ने कहा – “मुख्यमंत्री जी स्वयं कार्यक्रम में मौजूद थे। फिर भी वे सरपंचों को सम्मान दिलाने में नाकाम रहे। यह बताता है कि उनकी सरकार केवल दिखावे के लिए पंचायत और जनप्रतिनिधियों की बात करती है।”
श्री पटेल ने कांग्रेस सरकार की कार्यशैली का उल्लेख करते हुए कहा कि “पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार में किसानों, युवाओं, छात्रों व जनता से रूबरू होने और उनकी समस्याओं को सुनने के लिए भेंट-मुलाकात कार्यक्रम चलाए जाते थे। मगर भाजपा सरकार में स्थानीय नेताओं और जनता की उपेक्षा हो रही है।”





