hindmedianews
Breaking News
अन्यछत्तीसगढ़

ग्राम देवकोट (गुरूर) बूथ क्रमांक 168 में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती बड़े उत्साह के साथ मनाई गई।

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

 

 

ग्राम देवकोट (गुरूर) बूथ क्रमांक 168 में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती बड़े उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम के प्रभारी मनीष साहू जी रहे। इस अवसर पर जनपद व पंचायत के कई जनप्रतिनिधि एवं पदाधिकारी उपस्थित थे। कार्यक्रम में सभापति जिला पंचायत श्री तेजराम साहू, जनपद सदस्य श्री गुलाब सिंहा, मंडल महामंत्री श्री ललित गजेंद्र, सरपंच श्रीमती उषा उइके, बूथ अध्यक्ष श्री गन्नू यादव, पंच श्री हरिशचंद्र की, बूथ मंत्री श्री राकेश साहू तथा अन्य ग्रामीणजन शामिल हुए। साथ ही श्री कौशल सिंहा, श्री मोती साहू, श्री राजू साहू, श्री संत राम सिंहा एवं श्री पटेल जी ने भी सहभागिता निभाई। इस अवसर पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के विचारों पर प्रकाश डाला गया और उनके अंत्योदय के सिद्धांत को आत्मसात करने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम का आयोजन आपसी एकता और समाज सेवा की भावना को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से किया गया, जिसमें उपस्थित लोगों ने भारतीय संस्कृति और विचारधारा को आगे बढ़ाने का संदेश दिया।  

–2.हिन्द मिडिया रिपोटर याद राम साहू मो, 9009338660

ज़िला पंचायत बालोद के अध्यक्ष तारणी पुष्पेन्द्र चन्द्राकर ने कल विभिन्न विकास एवं सामाजिक कार्यक्रमों में सहभागिता की। उन्होंने ग्राम भूसरेंगा में टीना शेड एवं नाली निर्माण कार्य का भूमिपूजन कर ग्रामवासियों को शीघ्र ही सुविधाएं उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। इसके पश्चात चिचबोड़ में माता रानी के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। गुण्डरदेही में आयोजित रक्तदान शिविर में पहुंचकर उन्होंने रक्तदाताओं को प्रोत्साहित किया तथा कहा कि रक्तदान सर्वोत्तम सामाजिक सेवा है। इसी क्रम में भाजपा कार्यालय में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके अंत्योदय सिद्धांत को आत्मसात करने का आह्वान किया। तत्पश्चात ग्राम मोंगरी में नवरात्रि उत्सव के अवसर पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में शामिल होकर उन्होंने कलाकारों का उत्साहवर्धन किया।

चन्द्राकर ने कहा कि विकास कार्यों, धार्मिक आयोजनों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों से समाज में समरसता एवं सहयोग की भावना मजबूत होती है।

 

संबंधित पोस्ट

*नगर पंचायत गुण्डरदेही में 40 दुकानों के शॉपिंग कॉम्प्लेक्स निर्माण को हरी झंडी; आरक्षण और नीलामी की शर्तें तय*

Chunesh Sahu

निर्माण कार्यों को गुणवत्ता के साथ समय पर पूर्ण करें– कलेक्टर जनमेजय महोबे

hindmedianews

*साहू समाज धमतरी, पुलिस प्रशासन के साथ मिलकर चलाएगा जनजागरूकता अभियान*

Chunesh Sahu

इस शहर को ये हुआ क्या, कहीं चाकूबाजी तो कहीं लूट… कहीं बातचीत में बदमाशों की फौज, तो कहीं बेरहम हत्या की साजिश… कहीं चौक-चौराहों में गांजा-शराब का दौर, तो कहीं मंदिरों के आसपास चिट्टा का ‘प्रसाद’… क्यों कोई कुछ नहीं बोलता?  क्यों धमतरी चुपचाप ये अंजाम सहता? अब बहुत हुआ! क्या अब पड़ेगी चाकूबाजी महंगी? नशे की लत, अपराध की रात ,धमतरी में अपराध का बढ़ता ग्राफ: नशे की आंधी और चाकूबाजी का काला साया नशे का कारोबार तो धमतरी की नसों में घुल चुका है

Chunesh Sahu

छत्तीसगढ़ीयां ओलंपिक के शुभारंभ पर नक्सल प्रभावित ग्राम समनापुर पहुंचे अधीक्षक डॉ. अभिषेक पल्लव 

hindmedianews

गणेश चतुर्थी के शुभ अवसर पर रक्तदान किया

Chunesh Sahu