hindmedianews
Breaking News
छत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़शिक्षा

ऑनलाइन मीटिंग में शिक्षा सुधार हेतु सख्त निर्देश, ब्लॉक को अग्रणी बनाने का संकल्प….!

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

 

 

कोरबा/पोंडी-उपरोड़ा:- विकासखंड शिक्षा अधिकारी के.आर. दयाल के मार्गदर्शन में 22 सितम्बर 2025 को ब्लॉक स्तरीय ऑनलाइन गूगल मीटिंग का आयोजन किया गया, जिसमें समस्त प्राचार्यगण एवं संकुल शैक्षिक समन्वयक (CAC) शामिल हुए। बैठक का मुख्य उद्देश्य ज्वाइंट डायरेक्टर बिलासपुर द्वारा दिए गए 30 से अधिक बिंदुओं वाले निर्देशों को अक्षरशः लागू करना रहा।

 

बैठक में यह स्पष्ट कहा गया कि प्रत्येक CAC सबसे पहले अपने विद्यालय में प्रतिदिन तीन कालखंड अध्यापन कराएंगे, उसके पश्चात ही अन्य विद्यालयों का निरीक्षण करेंगे। प्राचार्य और CAC को नियमित रूप से विद्यालयों का निरीक्षण कर पाई गई कमियों को दर्ज कर उनका सुधार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। प्रत्येक शिक्षक को अपनी डेली डायरी संधारित कर उसी के अनुसार अध्यापन कराने की अनिवार्यता बताई गई। अब कोई भी आदेश तभी मान्य होगा जब उस पर प्राचार्य और CAC दोनों के संयुक्त हस्ताक्षर होंगे।

 

मिड डे मील व्यवस्था को लेकर कहा गया कि बच्चों को समय पर मीनू आधारित एवं उचित मात्रा में नाश्ता व भोजन दिया जाए, साथ ही किचन शेड की साफ-सफाई और रख-रखाव पर विशेष ध्यान दिया जाए। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि श्रीमती सोना साहू से संबंधित सभी प्रकरणों को अमान्य माना जाएगा। सितंबर माह का वेतन भुगतान केवल उन्हीं कर्मचारियों को किया जाएगा जिनका ई-कोश पोर्टल में ई-केवाईसी पूर्ण हो चुका है। तिमाही परीक्षा एवं मासिक मूल्यांकन का रिकॉर्ड दुरुस्त रखने, आरटीआई की सभी जानकारी अब केवल पोर्टल पर अपलोड करने और 1 नवंबर 2000 से पहले हुए सभी निर्माण कार्यों का डेटा संधारित करने के भी निर्देश दिए गए।

 

इसके अतिरिक्त स्वच्छता पखवाड़ा कार्यक्रम नियमित रूप से संचालित कर उसकी फोटो साझा करना, U-DISE Data का कार्य 10 अक्टूबर तक शत-प्रतिशत पूर्ण करना, सेवा पुस्तिका की मूल प्रति 10 अक्टूबर तक अद्यतन करना, निर्माणाधीन कार्यों को 10 अक्टूबर तक पूर्ण करने का प्रयास करना तथा युक्तियुक्तकरण के अंतर्गत जिन शिक्षकों ने अब तक ज्वाइनिंग नहीं की है, उनकी सूचना ब्लॉक कार्यालय को देने के निर्देश दिए गए। विद्यालय समय में किसी भी शिक्षक को ब्लॉक कार्यालय न आने की सख्त हिदायत दी गई और कहा गया कि कार्यालयीन कार्य केवल शाम 4:30 से 5:30 बजे तक ही होंगे।

 

बैठक में यह भी तय हुआ कि प्रत्येक संकुल में मॉडल स्कूल विकसित किया जाए, लंबे समय से कार्य कर रहे बाबुओं का प्रभार बदला जाए, छात्रवृत्ति का भुगतान अब सीधे बैंक खाते में होगा और इसमें किसी भी प्रकार का कमीशन नहीं काटा जाएगा। पात्र बच्चों के स्थायी जाति प्रमाण पत्र कैंप लगाकर बनाए जाएंगे तथा पाठ्यपुस्तक प्राप्ति, वितरण और शेष पुस्तकों की जानकारी नए प्रपत्र में दी जाएगी। शिक्षा की गुणवत्ता पर विशेष बल देते हुए कहा गया कि बच्चों के पास कक्षा अनुसार बेसिक ज्ञान होना ही चाहिए। साथ ही शिक्षकों को सादगीपूर्ण परिधान में विद्यालय आने के निर्देश दिए गए, जिसमें जींस और टीशर्ट पर पूर्णत: प्रतिबंध रहेगा।

 

बैठक के समापन अवसर पर विकासखंड शिक्षा अधिकारी के.आर. दयाल ने कहा कि— “निर्देशों का पालन ही शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने का मूल मंत्र है। जब सभी प्राचार्य और संकुल समन्वयक मिलकर ईमानदारी व जिम्मेदारी से कार्य करेंगे, तभी ब्लॉक को शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी बनाया जा सकेगा। अनुशासन, निष्ठा और पारदर्शिता ही शिक्षा की असली ताकत है।”

संबंधित पोस्ट

लर्निंग आउटकम्स‎ और 21वीं सदी के‎ कौशल पर‎ डीपीएस में शिक्षकों‎ का‎ प्रशिक्षण”

hindmedianews

जनहित में दिए किसान आंदोलनकारी संघ ने सेमरहा पीड़ित परिवार को दोना पत्तल की मशीन

hindmedianews

सशक्त महिला, समृद्ध समाज” की दिशा में बड़ा कदम

Sakshi Bansod

छत्तीसगढ़ बजट 2025-26: समावेशी विकास को गति देने वाला बजट : उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा

Sakshi Bansod

नाबालिक  बालिका को बहला फुसलाकर अपने साथ भगा ले जाने वाले आरोपी को भेजा जेल 

hindmedianews

सनराइज पब्लिक स्कूल में राखी बनाओ कंपटीशन का आयोजन

hindmedianews