hindmedianews
Breaking News
अन्यछत्तीसगढ़

*अंतराष्ट्रीय सितार वादक,Iksvv खैरागढ़ की कुलपति महोदिया डॉ लवली शर्मा जी का शुभामन हुआ,बालोद जिला के लोकमंच सोनहा बादर कार्यालय,श्रुति संगीत विद्यालय,व प्राथमिक पाठशाला चिटौद मे*

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

पूर्ण निष्ठा एवं लगन के साथ कर्तव्य निर्वहन करते h रहने से राह की अकल्पनीय लक्ष्य भी सहजता से पूर्ण हो जाते हैं| कुछ यूं ही हकीकत का दृश्य देखने को मिला l बालोद जिला के अंतिम छोर मे बसे ग्राम चिटौद मे इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय खैरागढ़ की कुलपति डॉ. लवली शर्मा जी का शुभागमन हुआ l सोनहा बादर व श्रुति संगीत विद्यालय चिटौद के संचालक ने बताया कि सपना से कम नही लगा जब प्राथमिक शाला चिटौद व राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित शिक्षक ईश्वरी कुमार सिन्हा ने बताया कि कुलपति मैडम का शुभागम होने वाला है l अलौकिक, सुखद स्मृतियाँ, स्वर्णिम अवसर रहा जब विश्व प्रसिद्ध संगीत विश्वविद्यालय की प्रमुख कुलपति जी का शुभागम हुआ l मैडम जी से चर्चा परिचर्चा के दौरान संगीत विद्यार्थियों,संगीत संस्थान साथ साथ,कलाकारों के लिए सोनहा पथ प्रदर्शन व उचित मार्गदर्शन का स्वर्णिम उजाला स्पस्ट देखने को मिला l मैडम जी ने संगीत के 7 सुरों से चिटौद के
सैकड़ों बच्चों को सरगम की शिक्षा दी,,सा से सागर की लहरें, रे से रेगिस्तान, ग से गंगा की धार निराली, जिसकी ऊंची शान,म से मिट्टी देश की, जिस पर हम कुर्बान ! भारत देश की गौरवशाली गुणगान करती हुई सरगम के इन सुरों के शब्द रचना ने |

pp

अंतराष्ट्रीय सितार वादक संगीत साधिका व iksvv खैरागढ़ की कुलपति जी का शुभागम, मार्गदर्शन व सानिध्य प्राप्त होना हम कलाकारों के लिए परम् सौभाग्य का विषय रहा l मैडम जी कम समय मे पहली से आठवीं,सोनहा बादर, एवं श्रुति संगीत विद्यालय चिटौद के बच्चो को,शिक्षकों को,हृदय से संगीत की बारीकीयों को व संगीत विषयक बाते यूँही बता गई जो की अनमोल व स्वर्णिम स्मृतियां बन गई l सोनहा बादर कार्यालय मे मैडम जी का आशीर्वाद श्रुति संगीत व सोनहा बादर के संचालक, संगीतकार जितेन्द्र साहू,उनकी पत्नी जानकी साहू, बेटा ऋषभ साहू, पुत्री आकांक्षा, तबलिस्ट युवराज साहू लोक संगीत MA के विद्यार्थी पंकज साहू सहित सभी बच्चो को मिला l
ततपश्चात् कुलपति मैडम जी शुभागम लंम्बे अरसे से संचालित Sksmv धमतरी जिन्होंने छतीसगढ़ के साथ साथ भारत को अनेको कलाकार दिए है और जिनके प्राचार्य और हमारे गुरूजी श्री वीरेंद्र साहू है, वहाँ हुआ l धमतरी महाविद्यालय मे मैडम जी के स्वागत अभिनन्दन पश्चात् संगीत पर संचालक श्री पराड़कर सर, अंतराष्ट्रीय तब्लीस्ट श्री मनु पचौरी जी, प्राचार्य श्री वीरेंद्र साहू जी परीक्षा विभाग व तबला व्याख्याता श्री रविकांत गजेंद्र जी, कत्थक शिक्षिका दीपाली कलिहारी जी सहित सभी विद्यार्थियों व पालको के बीच गंभीरता से चर्चा परिचर्चा हुआ l मैडम जी मे संगीत साधिका के साथ साथ,ममता,त्याग समर्पण,व कर्तव्यनिष्ठां स्पस्ट नजर आया l कुलपति डॉ.लवली शर्मा संगीत चिकित्सा की विशेषज्ञ हैं ।
संगीत का अध्ययन, संगीत शिक्षा, घरानों की परंपरा और लोक संगीत सहित 26 रिसर्च पेपर और 7 किताबें प्रकाशित हो चुकी हैं | पूरे विश्व भर में अपनी विविध संस्कृतियों के बल पर वैश्विक एकता का संदेश देते कुलपति महोदया ने अपनी सरल-सहज शैली से हम सबका संगीत के प्रति मार्गदर्शन किया l
धमतरी महाविद्यालय भेट मुलाक़ात पश्चात्, हमें कुलपति मैडम के साथ माँ अंगारमोती दर्शन लाभ हुआ, जो कि परम् सौभाग्य का विषय रहा l इस अवसर पर जितेन्द्र साहू ने कुलपति मैडम जी को सादर नमन आभार के सँग एवं कुलपति जी का आशीर्वाद पाने हेतु, श्री ईश्वरी सिन्हा जी, श्री वीरेंद्र साहू सहित सभी संबंधित जनो का ह्रदय से आभार व्यक्त किया l

संबंधित पोस्ट

गांजा की बिक्री धड़ल्ले से,महीनों गुजर गए कार्यवाही नहीं

hindmedianews

*अनुदान पर कृषि यंत्रों एवं सिंचाई पंपों हेतु ऑनलाइन आवेदन 7 मई से प्रारंभ* *ट्रैक्टर, हार्वेस्टर और रोटावेटर जैसे यंत्रों के लिए 15 मई से भरे जा सकेंगे आवेदन* *चेम्प्स पोर्टल के माध्यम से किसान कर सकेंगे ऑनलाइन पंजीकरण*

Chunesh Sahu

उफनती नदियों और घने जंगलों को पार करते शिवभक्ति में लीन पंडरिया विधायक भावना बोहरा और कांवड़ियों ने की गौरकांपा तक यात्रा, विधानसभा अध्यक्ष डॉ.रमन सिंह ने फोन कर यात्रा के लिए शुभकामनाएं दी

hindmedianews

*यशवंत बेलचंदन कर रहे है भारत के संविधान का छत्तीसगढ़ी भाषा में अनुवाद*.

Chunesh Sahu

*आई.ई.आर. सी. द फ्लाइंग किड्स स्कूल में मना जश्न,स्कूल परिसर में फहराया गया तिरंगा*

Chunesh Sahu

बालोद विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस प्रत्याशी संगीता सिन्हा ने किया जनसंपर्क,  जनता के बीच पहुंच ले रहे है आशीर्वाद,,

Chunesh Sahu