hindmedianews
Breaking News
अन्यछत्तीसगढ़

धमतरी में “पोषण भी, पढ़ाई भी” कार्यशाला का सफल आयोजन

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow
  1. धमतरी में “पोषण भी, पढ़ाई भी” कार्यशाला का सफल आयोजन

 

धमतरी, 30 अगस्त 2025 — महिला एवं बाल विकास विभाग, धमतरी और अज़ीम प्रेमजी फाउंडेशन द्वारा “ तीन दिवसीय “पोषण भी, पढ़ाई भी” कार्यशाला का आयोजन साहू समाज भवन, इतवारी, धमतरी में किया गया। कार्यशाला में शहरी और ग्रामीण परियोजना की कुल 3 बैचों में 288 आंगनवाड़ी कार्यकर्ता शामिल हुईं।

 

उद्घाटन सत्र में श्रीमति देहुती साहू (सभापति महिला एवं बाल विकास विभाग – ग्रामीण परियोजना), श्रीमति विभा चंद्राकर (सभापति महिला एवं बाल विकास विभाग – शहरी परियोजना), श्रीमति जगरानी एक्का (DPO, महिला एवं बाल विकास विभाग धमतरी), श्रीमति उषाकिरण चंद्राकर (CDPO, महिला एवं बाल विकास विभाग – शहरी परियोजना), श्रीमति प्राची शर्मा (CDPO, महिला एवं बाल विकास विभाग – ग्रामीण परियोजना) समेत अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। सुगमकर्ता की भूमिका में तारकेश्वरी साहू, रेणुका साहू, टिंकी साहू, प्रतिमा गोस्वामी, तरुण यादव, प्रियंका साहू(सभी पर्यवेक्षक), अज़ीम प्रेमजी फाउंडेशन से लोकेश, कांचन, रंजिता शामिल थे।

कार्यशाला में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 से जुड़े उद्देश्यों, आंगनवाड़ी में बच्चों के समग्र विकास, कक्षा संचालन, समय-सारणी, पोषण, कुपोषण की पहचान, सुरक्षित वातावरण, स्तनपान, दिव्यांग बच्चों की समावेशी शिक्षा, और आकलन प्रक्रिया पर विशेष प्रशिक्षण दिया गया।

 

सत्रों में ‘आधारशिला’, SCERT और नवचेतना बुक के माध्यम से गतिविधियाँ करवाई गईं और बच्चों के विकास हेतु चाइल्ड प्रोग्रेस कार्ड तथा पोर्टफोलियो तैयार करने की विधि समझाई गई।

कार्यशाला का उद्देश्य आंगनवाड़ी केंद्रों को पोषण के साथ गुणवत्तापूर्ण शिक्षा केंद्र के रूप में सशक्त बनाना रहा। प्रतिभागियों ने कार्यक्रम से संबंधित गतिविधियों में उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपने अनुभव साझा किए।

 

चुनेश साहू 7049466638

संबंधित पोस्ट

नवीन धान पंजीयन, कैरीफारवर्ड, संसोधन की तिथि बढ़ी

hindmedianews

जिले में 05 नवम्बर से 07 नवम्बर तक शुष्क दिवस घोषित।

Chunesh Sahu

भीषण सड़क हादसा: ओवरटेक के दौरान ट्रक से भिड़ी बाइक, भिलाई और रायपुर के दो मेडिकल छात्रों की मौत

Sakshi Bansod

गुणवत्तायुक्त शिक्षा प्रदान करने में सरकार प्रतिबद्ध होकर कार्य कर रही : तारणी चंद्राकर*

Chunesh Sahu

70 लीटर कच्ची महुआ शराब और 2250 किग्रा महुआ लाहन जब्त

rakeshbhaskar

शासन दिशा निर्देश पर मुंगेली पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल (भा.पु.से.) की अध्यक्षता मे नशीली ब्राउन शुगर, टेबलेट, गांजा कीमती 20 लाख 54 हजार 857 रूपये का किया गया नष्टीकरण

rakeshbhaskar