hindmedianews
Breaking News
अन्य

धमतरी में सनसनीखेज तिहरा हत्याकांड, 8 आरोपी गिरफ्तार : छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

**ब्रेकिंग धमतरी

धमतरी में सनसनीखेज तिहरा हत्याकांड, 8 आरोपी गिरफ्तार

: छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है।

रायपुर से आए तीन दोस्तों की ग्राम भोयना के पास अन्नपूर्णा ढाबा के नजदीक बेरहमी से हत्या कर दी गई…

मृतकों की पहचान सुरेश तांडी (34 वर्ष, संतोषी नगर), नितिन तांडी (32 वर्ष, संतोषी नगर), और आलोक ठाकुर (28 वर्ष, सेजबहार) के रूप में हुई है….

पुलिस सूत्रों के अनुसार, तीनों दोस्त अपने एक अन्य दोस्त के साथ ग्राम सोरम में राहुल नामक व्यक्ति से मिलने आए थे….
इसके बाद वे नगरी रोड पर अन्नपूर्णा ढाबा के पास रुके, जहां लूटपाट की नीयत से कुछ लोगों ने उनसे झगड़ा शुरू कर दिया…विवाद इतना बढ़ा कि आरोपियों ने खंजर से तीनों पर हमला कर उनकी हत्या कर दी। इस दौरान आधे घंटे तक इलाके में तांडव मचाया गया, जिससे स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई….

पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए रात में ही 8 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, जिनमें से कुछ नाबालिग बताए जा रहे हैं। हैरानी की बात यह है कि मृतकों और आरोपियों के बीच कोई पूर्व परिचय या रंजिश नहीं थी। प्रारंभिक जांच में हत्या का कारण लूटपाट बताया जा रहा है।

पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है,

 

 

चुनेश साहू 7049466638

संबंधित पोस्ट

*ऊर्जा क्रांति की ओर कदम: नगर पंचायत में ‘प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना’ शिविर में 48 फॉर्म भरे, 10 ने कराया सोलर रूफटॉप के लिए पंजीकरण!*

Chunesh Sahu

शिक्षकों की लापरवाही: नाबालिक छात्रों से काम कराने का मामला सामने आया विडियो हो रहा वायरल

hindmedianews

अंत्योदय स्वरोजगार योजना के तहत आवेदन 19 जनवरी तक आमंत्रित

Chunesh Sahu

*ACCIDENT BREAKING* *नेशनल हाइवे पर बस और पिकअप में जबरदस्त भिडंत….6 लोग घायल… बस चालक मौके से फरार *

Chunesh Sahu

डिस्ट्रिक्ट ग्रीन चैम्पियन सर्टिफिकेट से नवाजा गया पीजी कॉलेज, कलेक्टर ने दिया प्रशस्ति पत्र

Chunesh Sahu

.

hindmedianews