hindmedianews
Breaking News
कबीरधामछत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़शिक्षा

सनराइज पब्लिक स्कूल में राखी बनाओ प्रतियोगिता का आयोजन, बच्चों ने दिखाई अद्भुत कला

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

पंडरिया। नगर स्थित सनराइज पब्लिक स्कूल में आज रक्षाबंधन के उपलक्ष्य में “राखी बनाओ प्रतियोगिता” का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यालय के कुल 121 बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। बच्चों ने अपनी रचनात्मकता और कल्पनाशक्ति से अत्यंत सुंदर व आकर्षक राखियों का निर्माण किया।

कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने राखियों के माध्यम से भाई-बहन के प्रेम और स्नेह का संदेश भी दिया। प्रतियोगिता को तीन वर्गों – सीनियर, जूनियर और सब जूनियर में विभाजित किया गया था।

विद्यालय के प्राचार्य श्री डी. के. गिरी ने बताया कि बच्चों ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया और अपने कलात्मक कौशल का प्रदर्शन किया। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएं बच्चों के सर्वांगीण विकास में सहायक होती हैं।

प्रतियोगिता के विजेता इस प्रकार रहे:

🔹 सीनियर ग्रुप:

प्रथम स्थान – बानी चौहान

द्वितीय स्थान – खुशबू चंद्रवंशी

तृतीय स्थान – सोनाली चंद्रवंशी

🔹 जूनियर ग्रुप:

प्रथम – नवनीध कौर

द्वितीय – दीपांजलि साहू

तृतीय – पलक चंद्रवंशी व आरुषि चंद्रवंशी (साझा स्थान)

🔹 सब-जूनियर ग्रुप:

प्रथम – काव्या ध्रुव

द्वितीय – नमस्वी चंद्रवंशी

तृतीय – होमांशी साहू व अलीशा चेलसे (साझा स्थान)

विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं ने प्रतियोगिता में बच्चों का मार्गदर्शन कर उन्हें सहयोग प्रदान किया। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय परिवार की ओर से सभी प्रतिभागियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गईं।

 

संबंधित पोस्ट

वनांचल में हुये जघन्य हत्या कांड – अंधे कत्ल का पर्दाफाश

hindmedianews

नाबालिग को चतुराई से भगाकर अनाचार करने वाले आरोपी गिरफ्तार ~दामापुर चौकी का मामला

hindmedianews

डिप्टी CM विजय शर्मा के गृह जिले क्षेत्र में सुशासन की पोल खोल रहे बाल मजदूर: वन मंडल कवर्धा अभ्यारण्य क्षेत्र में नाबालिगों से कराए जा रहे श्रम कार्य पर उठे सवाल

hindmedianews

कलेक्टर की अगुवाई में बिहारपुर पहुंच प्रशासनिक एवं पुलिस अमला ने लगाई जन चौपाल सुनी समस्याएं, लंबित प्रकरणों को किया त्वरित निराकरण

टिकट नही मिलने से आहत अर्जुन तिवारी पंडरिया में लेंगे बैठक, कांग्रेसी चहेतों से मुलाकात कर लेंगे आगामी निर्णय

hindmedianews

फ्रेंड्स विथ फैमिली ग्रुप ने किया हनुमान जन्मोत्सव का अभूतपूर्व आयोजन

hindmedianews