hindmedianews
Breaking News
ब्रेकिंग न्यूज़

कलेक्टर की अगुवाई में बिहारपुर पहुंच प्रशासनिक एवं पुलिस अमला ने लगाई जन चौपाल सुनी समस्याएं, लंबित प्रकरणों को किया त्वरित निराकरण

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

कलेक्टर की अगुवाई में बिहारपुर पहुंच प्रशासनिक एवं पुलिस अमला ने लगाई जन चौपाल
सुनी समस्याएं, लंबित प्रकरणों को किया त्वरित निराकरण

कलेक्टर की अगुवाई में बिहारपुर पहुंच प्रशासनिक एवं पुलिस अमला ने लगाई जन चौपाल सुनी समस्याएं, लंबित प्रकरणों को किया त्वरित निराकरण
कलेक्टर की अगुवाई में बिहारपुर पहुंच प्रशासनिक एवं पुलिस अमला ने लगाई जन चौपाल
सुनी समस्याएं, लंबित प्रकरणों को किया त्वरित निराकरण

संवाददाता कन्हैया लाल साहू
ओड़गी सुरजपुर छत्तीसगढ़

सूरजपुर, 16 जुलाई 2021/ कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह की अगुवाई में प्रशासनिक एवं पुलिस अमला जिले के दुरस्त अंतिम छोर स्थित बिहारपुर पहुँचकर 25 ग्राम पंचायतो से आये ग्रामवासियों से प्राप्त लगभग 150 से अधिक आवेदन विभिन्न प्रकरणों जैसे आरबीसी 6-4, पेंशन प्रकरण, राशन, जमीन बंटवारा, बिजली समस्या, सोलर लाइट, विकलांग प्रमाण पत्र, शिक्षा लोन, शौचालय निर्माण, जर्जर भवन मरम्मत, पानी व्यवस्था, सड़क एवं पुलिया निर्माण जैसे विभिन्न मांगे एवं समस्याओं के आवेदन प्राप्त हुए जिसे सुनवाई करते हुए लंबित प्रकरण त्वरित निराकरण किया गया। जन चौपाल शिविर में क्षेत्रीय विधायक एवं संसदीय सचिव श्री पारसनाथ राजवाड़े भी शामिल हुए।

आज के जन चौपाल कार्यक्रम में राजमती ग्राम नवाटोला जिसे डेढ़ साल से वृद्धा पेंशन प्राप्त होना बंद हो गया था जिसके आवेदन पर तत्काल कार्रवाई करते हुए समाज कल्याण विभाग द्वारा 6 हजार 3 सौ रुपए की नगद राशि प्रदाय किया गया एवं भालू काटने से घायल व्यक्ति को भी तत्काल 27 हजार रुपए मुआवजा राशि प्रदाय किया गया। प्रसव के पश्चात बच्चे के मृत्यु हो जाने पर आवेदक को आर्थिक राशि प्रदान किया गया।

कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह ने बिहारपुर क्षेत्रवासियों को आश्वस्त किया कि क्षेत्र की सभी प्रकार के समस्याओं का निराकरण किया जाएगा। उन्होंने वन अधिकार पट्टा, राजस्व मामले के प्रकरण को प्रक्रिया के तहत निराकरण किए जाने की बात कही। कलेक्टर ने क्षेत्र के लोगों को सूरजपुर जाना न पड़े इसके लिए महीने के प्रत्येक पहला एवं तीसरा शुक्रवार को जन चैपाल शिविर का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने क्षेत्र के लोगों की सुविधा के लिए लोक सुविधा केंद्र स्थापित किया है जहां तहसीलदार आरआई सहित विभिन्न विभाग के अधिकारी समस्याओं का निराकरण करेंगे। उन्होंने क्षेत्र के लोगों को जानकारी देते हुए बताया कि जो लोग चिकित्सा इलाज के लिए सिंगरौली जिले जाते हैं उन्हें 102,108 के माध्यम से सुविधा उपलब्ध कराकर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराया जाएगा। कलेक्टर ने भरोसा दिलाया की क्षेत्र के लोगों को किसी प्रकार की समस्या नहीं होगी पूरा जिला प्रशासन आपके साथ है, हर प्रकार की समस्याओं का त्वरित गति से निपटारा किया जाएगा। उन्होंने सभी विभाग को विभिन्न प्रकार के प्रकरणों का तत्काल निराकरण करने के निर्देश दिए हैं।

एवं छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक शाखा बिहार पुर में
संसदीय सचिव श्री पारसनाथ राजवाड़े छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीणो केआज हमारी बिहारपुर शाखा में मोबाइल एटीएम वैन से ग्रामीण खाता धारकों को ग्राम में ही मोबाइल एटीएम वैन सेवा प्रदान किया गया । जिसमें भटगांव क्षेत्र के माननीय विधायक संसदीय सचिव श्री पारस नाथ *राजवाड़े जी उपस्थित थे

कलेक्टर की अगुवाई में बिहारपुर पहुंच प्रशासनिक एवं पुलिस अमला ने लगाई जन चौपाल सुनी समस्याएं, लंबित प्रकरणों को किया त्वरित निराकरण
कलेक्टर की अगुवाई में बिहारपुर पहुंच प्रशासनिक एवं पुलिस अमला ने लगाई जन चौपाल
सुनी समस्याएं, लंबित प्रकरणों को किया त्वरित निराकरण

जन चौपाल में आए क्षेत्रीय विधायक एवं संसदीय सचिव श्री पारसनाथ राजवाड़े जिला प्रशासन के अभिनव पहल की सराहना करते हुए कहा क्षेत्र के हर प्रकार के समस्याओं का निराकरण किया जाएगा, वन भूमि पट्टा, फर्जी जमीन मामले, चिकित्सा सुविधा, सड़क, पुलिया निर्माण जैसे विभिन्न विकास कार्य किया जाएगा। उन्होंने गलत शिकायत एवं गलत जानकारी देने वालों पर कार्रवाई करने की बात कहीं तथा शासन की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिले हमारा प्रयास है। जन चैपाल शिविर में प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

संबंधित पोस्ट

पंडरिया विधायक भावना बोहरा के प्रयासों से ग्रामीण अंचलों में मूलभूत सुविधाओं के विस्तार हेतु मिली 1.54 करोड़ से अधिक के विकास एवं अधोसंरचना निर्माण कार्यों की स्वीकृग्रामीण अंचलों में विकास और सुविधाओं के विस्तार हेतु विधायक भावना बोहरा के प्रयासों से मिली 1.54 लाख रु. से अधिक की स्वीकृति

hindmedianews

पंडरिया में दशहरे पर मंडराए तनाव के बादल – दो पक्षों की खींचतान से उत्सव पर ग्रहण, प्रशासन अलर्ट

hindmedianews

कबीरधाम जिले में उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया 77 वां गणतंत्र दिवस

hindmedianews

गोबरा-नवापारा से बड़ी खबर सफाई कर्मचारी से पुलिस की मारपीट का आरोप, हाथ फ्रैक्चर होने की बात; कर्मचारियों में आक्रोश, थाने का घेराव

Sakshi Bansod

विधायक भावना बोहरा ने पंडरिया विधानसभा में मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना, स्वास्थ्य सुविधाओं और 15वें वित्त आयोग से जुड़े प्रमुख विषयों पर विधानसभा में उठाया प्रश्न

hindmedianews

कलेक्टर सुश्री नम्रता गांधी ने देर रात जिला चिकित्सालय का किया निरीक्षण मरीजों को मिल रही सुविधाओं की जानी जमीनी हकीकत

Chunesh Sahu